समाचार (Muzaffarnagar News)
समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में मैसर्स जी०सी० इन्टरनेशनल द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन के अन्तर्गत मौहल्ला किदवईनगर में नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर क्षेत्र सहित जनपद की अन्य नगरीय निकाय क्षेत्र में उत्सर्जित होने वाले कूडे के निस्तारण हेतु वेस्ट-टू-एनर्जी प्लान्ट की स्थापना हेतु समीक्षा बैठक समपन्न हुयी। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा अवगत कराया है कि जनपद में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लान्ट की स्थापना हेतु मैसर्स जी०सी० इन्टरनेशनल एवं नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के मध्य वेस्ट-टू-एनर्जी प्लान्ट की स्थापना हेतु अनुबन्ध किया जा चुका है। उन्होनें बताया कि वेस्ट-टू-एनर्जी प्लान्ट में ७५० टन ठोस अपशिष्ट एवं ३०० टन प्लास्टिक अपशिष्ट का प्रबन्धन कर ३० मेगावाट ऊर्जा उत्पादन के सम्बन्ध में अनुबन्ध किया गया है। अनुबन्ध के आधार पर नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर द्वारा प्रस्तावित किदवई नगर में उपलब्ध कुल २८.४६६ हैक्टेयर अर्थात २८४६६० वर्ग मीटर भूमि पर वेस्ट-टू-एनर्जी प्लान्ट स्थापित होना है। उक्त भूमि का राजस्व विभाग तथा कम्पनी के प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से सर्वे किया गया, जिसमें उक्त प्लान्ट की भूमि तक जाने हेतु सडक तथा काली नदी पर ब्रिज (पुल) बनाया जाना प्रस्तावित किया गया है। वेस्ट-टू-एनर्जी प्लान्ट की भूमि पर पहॅुंचने हेतु काली नदी पर ब्रिज (पुलध्सेतु) निर्माण तथा काली नदी पर ब्रिज तक पहॅुच मार्ग निर्माण कार्य हेतु अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड-१, लो०नि०विभाग, मुजफ्फरनगर द्वारा डीपीआर तैयार कर प्रस्तुत किया गया है, जिसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त वेस्ट-टू-एनर्जी प्लान्ट हेतु कुल उपलब्ध भूमि की बाउड्रीवाल भी नगर पालिका परिषद मु०नगर द्वारा कराया जाना है। जिलाधिकारी द्वारा मैसर्स जी०सी० इन्टरनेशनल कम्पनी के प्रतिनिधि को अवगत कराया है कि वेस्ट-टू-एनर्जी प्लान्ट की भूमि पर पहुचने हेतु काली नदी पर ब्रिज (पुल/सेतु) निर्माण तथा काली नदी पर ब्रिज तक पहॅुच मार्ग निर्माण कार्य एवं प्लाट की भूमि पर बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित किया गया है। वर्तमान में नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के पास इतनी धनराशि अवशेष नही है। जिस कारण काली नदी पर ब्रिज (पुल/सेतु) निर्माण तथा पहुच मार्ग निर्माण कार्य एवं बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य कराये जाने में कठिनाई हो रही है। जिस पर मैसर्स जी०सी० इन्टरनेशनल कम्पनी के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया कि उक्त धनराशि की व्यवस्था हेतु उनके द्वारा प्रमुख सचिव, नगर विकास विभाग, लखनऊ से वार्ता कर उक्त समस्या का निदान जल्द ही करा दिया जायेगा। उनके द्वारा अनुरोध किया गया कि वर्तमान में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लाट की भूमि पर बाउण्ड्रीवाल निर्माण कराकर मैसर्स जी०सी० इन्टरनेशनल के कब्जे में उक्त भूमि दे दी जाये ताकि उनके द्वारा प्लान्ट की स्थापना हेतु कार्यवाही प्रारम्भ कर दी जाये। जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर को निर्देशित किया गया है कि वेस्ट-टू-एनर्जी प्लान्ट की भूमि पर बाउण्ड्रीवाल निर्माण कर उक्त भूमि मैसर्स जी०सी० इन्टरनेशनल कम्पनी के कब्जे में यथाशीघ्र दे दी जाये ताकि प्लांट निर्माण का कार्य यथा शीघ्र आरम्भ कराया जा सकें। उक्त कार्य में किसी भी प्रकार का विलम्ब न किये जाने हेतु स्पष्ट निर्देश दिये गये है। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद मे उक्त प्लांट के संचालन होने के उपरान्त जनपद के समस्त अपशिष्ट का प्रबन्धन हो जायेगा तथा जनपद को कचरे से मुक्ति मिल जायेगी। इस प्लांट की क्षमता जनपद मे होने वाले कुल अपशिष्ट से अधिक उपयोग करने की है। प्लांट हेतु समस्त प्रस्ताव शासन को उपलब्ध करा दिये गये है जिन्हे शीघ्र ही स्वीकृति मिलने के उपरान्त कार्य आरम्भ कराया जायेगा। बैठक में मैसर्स जी०सी० इन्टरनेशनल कम्पनी के प्रतिनिधियों के साथ-साथ अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मुजफ्फरनगर एवं उप जिलाधिकारी सदर, अधिशासी अभियन्ता, लो०नि०वि०, निर्माण खण्ड-१, मु०नगर, सहायक अभियन्ता, सेतु निगम मेरठ उपस्थित रहे।
चेयरमैन ने किया इस्तीफे का ऐलान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल ने कुछ लोगों पर विकास कार्यो मे बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा सौंपने का ऐलान किया है। पालिकाध्यक्ष की इस घोषणा से एकाएक राजनैतिक सरगर्मी बढ गई। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का कहना है कि अंतर आत्मा की आवाज पर उन्होंने अपना पद छोडने का ऐलान किया है।
आज दोपहर के वक्त पालिका परिसर स्थित अपने कार्यालय पर मौजूद पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल ने कहा कि उनका उददेश्य विकास कार्य करना है। तथा उनके द्वारा अनेकों विकास कार्य भी कराये गए। परन्तु इस सब के बावजूद कुछ लोग उनके कार्य मे बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। जिसे चलते उन्होने भारी मन से पालिका अध्यक्ष पद छोडने का फैसला किया है। यह घोषणा अंजू अग्रवाल ने आज नगरपालिका परिषद मे सभासदों के बीच की।
उन्होने कहा कि उन्होने 15 करोड के नुकसान की नगरपालिका को 32 करोड के लाभ की नगरपालिका बना दिया,लगातार वह शहर के विकास के लिए भागदौड और प्रयास कर रही थी। लेकिन कुछ व्यक्ति उनके विकास कार्य मे बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।
हाईकोर्ट से उन्हे पावर सीज पर स्थगन आदेश भी मिल गया था। लेकिन अभी तक भी उनकी पावर बहाल नही की गई है। जिसके कारण वे नगरपालिका अध्यक्ष पद छोडने का मन बना रही हैं।
गोष्ठी का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की जन्म जयंति तक १७ सितम्बर से २ अक्टूर २०२२ तक निमित्त सेवा के विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से सेवा पखवाडा मनाया जा रहा है।
इस निमित्त जनपद में आज सभी ९ विकास खण्डो पर सभी जल ही जीवन (जागरूकता अभियान) जल संरक्षण् एवं कैच द रेन हेतु गोष्ठी की गई और सभी मण्डलो में घर-घर सम्पर्क कर जल संरक्षण के तरीकों व पत्रक बांटकर जागरूक किया गया।
इस निमित्त सदर ब्लॉक में जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला महामंत्री सुषमा पुण्डीर, जिला मंत्री रेणु गर्ग, सुधीर खटीक, जिला मंत्री पिछडा मोर्चा विजय वर्मा, मण्डल अध्यक्ष हरेन्द्र पाल, महेश सैनी की उपस्थिति में गोष्ठी की गई इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने सभी को जल संरक्षण की उपयोगिता के महत्व के बारे में विस्तार से वर्णन किया और बताया कि जल ही जीवन है इसका दुरुप्रयोग ना हो और वर्षा जल संरक्षण से सम्बन्धित कैच द रेन के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया।
भाजपा के जिला मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक सुधीर खटीक के बताया कि जिले के सभी ९ ब्लॉको पर गोष्ठी व जिले के प्रत्येक मण्डलो में घर-घर सम्पर्क कर जल संरक्षण के तरीकों व पत्रक बांट कर जागरूक किया और जिले सभी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इसी प्रकार मोरना ब्लॉक पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ० वीरपाल निर्वाल व ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी व हरपाल महार, चरथावल ब्लॉक पर जिला महामंत्री विनीत कात्यायन व संजय धीमान, ब्लॉक बघरा में सदस्य पिछडा आयोग सपना कश्यप व रामकुमार कश्यप, खतौली ब्लॉक में पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेन्द्र सैनी व बिजेन्द्र पांचाल, बुढाना ब्लॉक में विनोद सैनी व रामनरेश, शाहपुर ब्लॉक में पूर्व विधायक उमेश मलिक व नवनीत पाल, जानसठ ब्लॉक में पूर्व सासद सोहनवीर व जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा सुन्दरपाल, पुरकाजी ब्लॉक में पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ उपस्थित रहे।
मिशन शक्ति अभियान के तहत किया जागरूक
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधो के बारे में जागरूक किया और वार्तालाप कर उनके पर्याप्त अधिकारों के बारे में जानकारी दी व उनकी सुविधा के लिए सरकार द्वारा चलाए गए टोल फ्री नंबर १०९० ,१०७६, १८१, ११२ ,१०९८, १९३० के बारे में जागरूक किया और पंपलेट वितरित किए। अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं/हेल्पलाईन नम्बरों (ट्वीटर सेवा, डॉयल-११२, हेल्प लाइन-१८१, वुमेन पावर लाइन-१०९० आदि) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया जा रहा है तथा सुरक्षा सम्बन्धी सुझावो का आदान प्रदान किया जा रहा है। बिना वजह खडे एवं घूम रहे व्यक्तियों/मनचलों/शौहदों की चेकिंग करते हुए सख्त चेतावनी दी जा रही है।
किसान की ट्यूबवैल में गिरकर मौत
भोपा। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बुजुर्ग किसान की टयूबवेल के कुंए में गिरकर मौत हो गई। इस हादसे से मृतक के परिजनो मे कोहराम मच गया। सूत्रो के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव कसौली निवासी करीब 75 वर्षीय किसान मुस्तफा उर्फ कालू बीती देर शाम हादसे के तहत टूयबवैल के कुए मे गिर गया। इस हादसे पर दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने किसी प्रकार कुंए से शव को बाहर निकलवाया। बुजुर्ग किसान की मौत से परिजनो व ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।
नशे के सौदागरों को चरथावल पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नशे के सौदागर अफीम तस्कर चढ़े चरथावल पुलिस के हत्थे १५ लाख रुपयों की अफीम बरामद की। एसएसपी विनीत जायसवाल की चरथावल पुलिस की नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। चरथावल थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा ने तोड़ी अफीम के सौदागरों की कमर जहां मुखबिर की सूचना पर चरथावल पुलिस ने ४ अफीम के सौदागरों को किया गिरफ्तार। जिनके कब्जे से चरथावल पुलिस ने ४०० ग्राम अफीम की बरामद जिसकी कीमत लगभग १५ लाख रुपयों है, चरथवाल पुलिस ने अफीम तस्कर कन्या कुमार, अमर सिंह, गंगोली यादव, अमित यादव गाजीपुर को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय पोषण माह २०२२ के अंतर्गत जनपद के बुढाना में स्वस्थ बालक- बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय पोषण माह (०१ सिंतबर-३० सितंबर २०२२) के अंतर्गत आज दिनांक २२ .०९.२०२२ को बुढाना मे काशीराम आवास कॉलोनी के आंगनवाड़ी केन्द्र पर स्वस्थ बालक -बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ग्रोथ मोनिटरिंग डिवाइस,ग्रोथ चार्ट व कम्युनिटी चार्ट के माध्यम से बच्चों के वजन,लम्बाई व ऊँचाई की माप की गई। बच्चों के पोषण स्तर में सुधार हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद गौतम के निर्देशन मे डॉ राजीब कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति द्वारा राजेश गोंड ,जिला कार्यक्रम अधिकारी के सहयोगपप से किया गया। कार्यक्रम मे उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सहायिका श्रीमती कुसुम जैन को डॉ राजीव कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्रीमती सुमन सिंह सुपरवाइजर, सहायिका श्रीमती कुसुम जैन, पूजा ठाकुर, कु. अमृता व बच्चों के अभिभावक व पारिवारिक सदस्य उपस्थित रहे।
चलाया स्वच्छता अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सेवा पखवाड़ा (१७ सितंबर २०२२ से ०२ अक्टूबर २०२२) के अंतर्गत वार्ड संख्या ३१ इंदिरा कॉलोनी में अमृत सरोवर योजना के निर्माणाधीन अमृत सरोवर तालाब पर नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में श्रमदान किया गया। सेवा पखवाड़ा (१७ सितंबर २०२२ से ०२ अक्टूबर २०२२) के अंतर्गत आज दिनांक २१ सितंबर २०२२ को प्रातः ८ः०० बजे वार्ड संख्या ३१ इंदिरा कॉलोनी में अमृत सरोवर योजना के निर्माणाधीन अमृत सरोवर तालाब पर नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में श्रमदान किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में श्री विजेंद्र पाल, जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, श्रीमती पूनम शर्मा, माननीय सभासद-वार्ड संख्या ३१, हेमराज सिंह, अधिशासी अधिकारी, सुनील कुमार, सहायक अभियंता जलकल, योगेश कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, संदीप कुमार यादव एवं आकाशदीप, लिपिक स्वास्थ्य विभाग, अशोक कुमार, सफाई नायक एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
रामपुर के युवाओं ने अग्निवीर सेना भर्ती में किया प्रतिभाग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर में गुरुवार सुबह से हो रही बारिश के कारण अग्निवीर भर्ती स्थल पर पानी भर गया। जिससे भर्ती रैली में प्रतिभाग कर रहे रामपुर जनपद अभ्यर्थियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आर्मी अधिकारियों ने भर्ती स्थल से पानी सुखाकर फिर से रैली संपन्न कराई।
जिले में २० सितंबर से १० अक्टूबर तक सेना की अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया गया है। २१ दिन के भर्ती रैली कार्यक्रम के दौरान वेस्ट यूपी के ३ मंडल के १३ जनपदों के करीब १.७५ लाख युवा अपनी किस्मत आजमाएंगे। बुधवार को हापुड़ के युवाओं की भर्ती प्रक्रिया चली। देर रात एक बजे से रामपुर जनपद के अभ्यर्थी भर्ती स्थल चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रवेश कर गए। गुरुवार को रामपुर के युवाओं की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हुई।
लेकिन देर रात और गुरुवार सुबह से ही बारिश के चलते भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हुई। भर्ती स्थल पर पानी भरने के कारण कीचड़ हो गई। बारिश के दौरान भर्ती प्रक्रिया को रोकना पड़ा। भर्ती प्रक्रिया में जुटे सेना के अधिकारी सोमेश जायसवाल ने बताया कि बारिश के चलते मैदान भीगने के कारण भर्ती प्रक्रिया में खलल पड़ा। जिसके बाद पालिका कर्मियों ने मैदान से पानी सुखाया। जिसके उपरांत भर्ती प्रारंभ की गई।
समस्याओं को सुन किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सहकारी गन्ना विकास समिति मोरना किसान मेले में ७६ शिकायते प्राप्त हुई जिसमें से ६५ शिकायतौ को मौके पर निस्तारण करा दिया गया है। सहकारी गन्ना विकास समिति मोरना किसान मेले में ७६ शिकायते ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मोरना परिषद द्वारा प्राप्त की गयी जिसमें से ६५ शिकायतो को मौके पर निस्तारण करा दिया गया है शेष शिकायतो को सम्बन्धित गन्ना सुपरवाइजरों को अतिशीघ्र निस्तारण हेतु दी गई इस मौके पर श्री सुरेश पाल पुत्र श्री गंगा राम निवासी जटवाड़ा, श्री मती कमलेश 2ध्श श्री राम सिंह ग्राम मखियाली तथा श्री वालिसटर पुत्र श्री राम फलसिह ग्राम ढानसरी आदि किसानों की समस्या का मौके पर निस्तारण करा दिया गया समस्त राजकीय गन्ना सुपरवाइजर व चीनी मिल स्टाफ उपस्थित रहे।
चला चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा बैंक, ग्राहक सेवा केंद्र , पेट्रोल पंप , सर्राफा बाजार, मुख्य मार्गों आदि स्थानो पर सुरक्षा के दृष्टिगत चलाया गया सघन चेकिंग अभियान। जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने व सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए अपने-अपने थाना क्षेत्रों के बैंक, ग्राहक सेवा केंद्र व एटीएम, पैट्रोल पम्पों, मुख्य मार्गों, सर्राफा मार्केट, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की गयी तथा बैंक, ग्राहक सेवा केंद्र व एटीएम के आस-पास मौजूद लोगों से पूछताछ की गयी। चेकिंग के दौरान समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियों द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही एवं कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत स्थान बदल बदल कर विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तिध्वाहनों की सघन चौकिंग की गयी। इसी क्रम में स्थानीय अभिसूचना ईकाई टीम द्वारा डॉग स्क्वॉड, एएस चेक टीम व पुलिस बल के साथ जनपदीय चकहरी परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए मौजूद लोगों से पूछताछ की गयी तथा परीसर में खड़े वाहनों को चेक किया गया साथ ही कोई भी संदिग्ध व्यक्तिध्वस्तु दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गयी ।
अग्निवीर सेना भर्ती के लिए पधार रहे युवाओं का किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा नगर में अग्निवीर सेना भर्ती के लिए पधार रहे युवाओं का रेलवे स्टेशन परिसर में स्वागत एव उत्साह वर्धन किया गया,एव समस्त युवाओं को शहर के जनप्रतिनिधियों व गणमान्यो द्वारा जो खान पान व ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है वहां पर आसानी से पहुंचने के लिए उनकी मदद की गई। जिला सयोजक सुनील तायल व सह सयोजक आशीष तोमर ने कहा की अग्नि वीर सेना भर्ती का सबसे पहले सौभाग्य मुजफ्फरनगर को मिला है जिसमें जनपद का हर एक व्यक्ति अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहा है, मंडल संयोजक तरुण मित्तल,राजेश साहनी,सुशील गोयल ने कहा कि अग्निवीर सेना भर्ती में युवाओं का जो उत्साह देखते ही बन रहा है यह हमारे लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनील तायल,सह संयोजक आशीष तोमर,मंडल संयोजक तरुण मित्तल,नई मंडी संयोजक राजेश साहनी,कूकड़ा मंडल सयोजक सुशील गोयल,एव बाजार सयोजक मणी तायल,नीतीश ऐरन,लोकेश बंसल,वासु गोयल,शिवकुमार सिंघल,अमित वर्मा,मीडिया प्रभारी अमन तायल, द्वारा अग्नि वीर युवाओं का स्वागत, सत्कार किया गया।
विभिन्न ब्लॉकों में पोषाहार वितरण कार्य किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बाल विकास परियोजना अधिकारी, सदर के नेतृत्व में जनपद के ब्लॉको में विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा राशन वितरण, पोयम गायन, अन्नप्राशन, टीकाकरण, शारीरिक विकास हेतु गतिविधियां, पोषाहार वितरण का कार्य किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार बाल विकास परियोजना अधिकारी, सदर के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा सुबह के समय प्रार्थना में पी०टी० अभ्यास एवं ०३ से ०६ वर्ष के बच्चों को प्रीस्कूल एक्टिविटी के अंतर्गत बच्चों को रंगों का ज्ञान, आकृति का ज्ञान एवं शारीरिक व्यायाम कराया गया तथा बच्चों को कहानियों एवं चित्रों के माध्यम से ज्ञानवर्धक कविताएं सुनाई गई एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों की पोषण वाटिका में आंगनवाड़ी कार्यकत्री द्वारा पौधों की निराई की गई। जिससे बच्चों में उपरोक्त कार्य द्वारा मानसिक एवं शारिरीक विकास कार्य कराया जा सके।
गीता पाठ हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री कृष्ण कृपा धाम वृन्दा वन द्वारा संचालित जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार, युवा चेतना एवं महिला मण्डल के द्वारा श्री प्राचीन शिव मन्दिर रेल्वे स्टेशन के सामने गली मेमुजफ्फर नगर मे एका दशी के अवसर पर श्री गीता जी का पाठ का भव्य आयोजन हुआ जिसमे सर्व प्रथम गणेश वंदना, महा मन्त्र गीता पाट भगवत स्तुति, के पाट के पश्चात भजन भाव तारा हे मुझे अपनी शरण मे ले लो राम, एक झोली मे फूल खिले है एक झोली मे कांटे आदि अनेक भाव आदि सुनकर श्र दालु भाव विभोर हो गए कार्य क्रम को सफल बनाने मे शैलेंद्र किंगर अतुल कुमार गर्ग, अजय गर्ग, सुभाष गर्ग, सुभाष गोयल, सतीश गर्ग पड़ संजय मिश्रा,सुरेंद्र कुमार सिंघल, विजय शंकर शर्मा, संजीव वर्मा, देवेंद्र शर्मा, रजनी गोयल, मधु शर्मा ,राधा शर्मा, अलका गोयल आदि का पूर्ण सहयोग रहा।
जयंती पर पूर्व मंत्री को किया याद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री स्व.विद्याभूषण की 89 वीं जयंति समारोह पर कांग्रेस नेताओं सहित कई गणमान्य लोगों ने स्व.विद्याभूषण के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी।
भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय महासचिव एवं सहारनपुर मंडल प्रभारी हरीश भूषण ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश के विकास पुरूष सर्व समाज के प्रिय नेता स्व.विद्याभूषण के 89 वें जयंति समारोह पर पूर्व मंत्री विद्याभूषण की कोठी नंबर 01. रेनबो विहार, मेरठ रोड पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा सर्वप्रिय समाज के नेता स्वर्गीय विद्याभूषण को श्रृद्धांजलि अर्पित की गयी।
कांग्रेस सेवा दल प्रदेश सचिव हरीश भूषण ने स्व.विद्याभूषण के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कर्मठ नेताजी सन 1973 से 1977 तक नगरपालिका के चेयरमैन के पद पर रहे। सन 1980 से सन 1985 तक बाबूजी उत्तर प्रदेश सरकार मे कैबीनेट मन्त्री रहते हुए जितने कार्य कराये उतने कार्य आज तक कोई जनप्रतिनिधि नही करा सके। नेताजी जिन जिन विभाग के मंत्री रहे उन विभागां से सम्बन्धित विकास कार्यो मे उत्तर प्रदेश मे अमिट छाप छोड दी। अगर मुजफ्फरनगर की बात करें तो नेताजी ने नुमाईश मैदान के पास स्टेडियम, मोटल रेस्टोरेन्ट कम्पनी बाग, हॉट मिक्स प्लांट से शहर की सडकें बनवाना, वृक्षारोपण, शहर कोतवाली मार्केट का निर्माण, झांसी की रानी पार्क, मोरना शुगर मिल की स्थापना, चीलत ग्रांड खतौली आदि अनेक स्थानो पर विकास कार्य कराये। आज उनके जन्म दिवस पर जिला चिकित्सालय मे फल वितरित किए गए।
कार्यक्रम मे हरीश भूषण, पंडित सतीश शर्मा, चौधरी जितेन्द्र, सतीश शर्मा करवाडा, हर्ष भूषण, दीपांशु भूषण, अभिषेक, रवि कुमार, पवन अरोरा, संदीप अग्रवाल, अजय कुमार मित्तल, राकेश पुण्डीर, महफूज राणा, रविन्द्र चौधरी, आलोक भटनागर आदि कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


