वैश्विक

भारत-नेपाल सीमा पर गोलीबारी: सुरक्षा बलों द्वारा हिरासत में लिया गया लगन किशोर लौटा भारत

बिहार के सीतामढ़ी जिले में शुक्रवार को भारत-नेपाल सीमा के पास गोलीबारी के बाद नेपाल सुरक्षा बलों द्वारा हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति को शनिवार को रिहा कर दिया गया। रिहा हुए व्यक्ति का नाम लगन किशोर है। सुरक्षा बलों द्वारा रिहा किए जाने के बाद वह सीतामढ़ी लौट आया है।

किशोर ने बताया कि गोलीबारी शुरू होने पर हम भारतीय क्षेत्र की तरफ भाग गए, लेकिन वे मुझे घसीटते हुए नेपाल क्षेत्र की तरफ ले गए और राइफल की बट से मुझे मारा। उसने बताया कि इसके बाद नेपाली सुरक्षा बल उसे नेपाल के संग्रामपुर में ले गए। 

सने बताया कि उन्होंने मुझे यह कबूल करने को कहा कि मुझे नेपाल से यहां लाया गया है। मैंने उनसे कहा कि आप मुझे मार सकते हैं लेकिन मैं झूठ नहीं बोलूंगा। मुझे भारत से यहां लाया गया था।

यह भी पढ़ें: क्या चीन के चंगुल में फंसा नेपाल बन रहा है भारत के लिए सिरदर्द?

बता दें कि, शुक्रवार को बिहार के सीतामढ़ी में भारत-नेपाल सीमा के पास गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हुए। बिहार क्षेत्र के सशस्त्र सीमा बल के आईजी ने इसकी पुष्टि की थी। स्थानीय लोगों का कहना था कि नेपाल की तरफ से गोलीबारी की गई थी। 

जानकारी के मुताबिक, जानकीनगर बॉर्डर पर नेपाल पुलिस की ओर से फायरिंग की गई जिसमें खेत पर काम कर रहे एक भारतीय शख्स की मौत हो गई, वहीं दो अन्य लोग घायल हुए।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 11 =