वैश्विक

Jammu and Kashmir के डीजी जेल हेमंत लोहिया की गला रेतकर हत्या

Jammu and Kashmir के पुलिस महानिदेशक (जेल) हेमंत लोहिया की यहां उनके निवास पर हत्या कर दी गयी और पुलिस को उनके घरेलू सहायक पर शक है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जम्मू क्षेत्र) मुकेश सिंह ने बताया कि घरेलू सहायक फरार है और उसकी तलाश शुरू कर दी गयी है. सिंह ने बताया कि 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी लोहिया (52) शहर के बाहरी इलाके में अपने उदयवाला निवास पर मृत मिले और जिनका गला रेता गया था.

लोहिया को अगस्त में पुलिस महानिदेशक (जेल) बनाया गया था. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने कहा कि अपराध स्थल के प्रथम परीक्षण से पता चलता है कि यह हत्या का संदिग्ध मामला है. उन्होंने कहा, ‘अधिकारी का घरेलू सहायक फरार है. उसकी तलाश शुरू कर दी गयी है.’ सिंह ने कहा कि फॉरेंसिंक एवं अपराध जांच दल मौके पर पहुंच गए हैं. उन्होंने कहा, ‘जांच प्रक्रिया शुरू हो गयी है.

वरिष्ठ अधिकार मौके पर हैं.’ उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर पुलिस परिवार अपने वरिष्ठ अधिकारी की मौत पर दुख प्रकट करता है. भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एचके लोहिया को दो महीने पहले ही जम्मू कश्मीर के कारागार विभाग का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था.गृहमंत्री अमित शाह के शहर में रहने के दौरान हुई इस सनसनीखेज वारदात से पुलिस महकमा में हड़कंप मचा हुआ है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20830 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + 8 =