उत्तर प्रदेश

Unnao News: वृद्धा की धारदार हथियार से हत्या, एएसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर जांच पड़ताल में जुटी

Unnao News: जनपद उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र (Sohramau police station area) के एक गांव में रहने वाली वृद्धा बीती रात घर पर सो रही थी। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी सुबह हुई तो गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। बेटी की तहरीर पर पुलिस (UP Police) ने घर में घुसकर हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

जानकारी के अनुसार सोहरामऊ थाना क्षेत्र के बिकामऊ गांव की रहने वाली शारदा देवी (60) पत्नी स्व. अमरनाथ घर पर अकेली रह रही थी। देर रात करीब एक बजे अज्ञात बदमाशों ने उनकी धारदार हथियार से हत्या कर दी।

सुबह खून से लथपथ शव देख ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह थानाध्यक्ष अमित सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की है वहीं वृद्धा के सिर व पेट पर चोट के गंभीर निशान भी पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि मृतका के एक बेटी प्रतीक्षा तिवारी है जिसकी दो वर्ष पहले फतेहपुर थाना बिंदकी के पैगंबर पुर गांव निवासी दीपक तिवारी के साथ शादी हो गई थी।

मृतका शारदा देवी घर गांव के बाहर है और वह अकेली रहती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उन्नाव मोर्चरी भेजा है 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 4 =