UP Congress कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल ख़ाबरी और 6 प्रांतीय अध्यक्षों ने कार्यभार किया ग्रहण
UP Congress पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल ख़ाबरी प्रदेश कार्यालय पहुंचे, वहीं नवनियुक्त 6 प्रांतीय अध्यक्ष भी यूपी प्रदेश कार्यालय पहुंच आज अपना पद भार ग्रहण करेंगे।
इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने आने वाले रास्ते से लेकर पार्टी कार्यालय तक जगह-जगह फूल मालाओं से सभी का स्वागत किया।
नए अध्यक्ष और 6 प्रांतीय अध्यक्ष के आगमन और पद ग्रहण को लेकर यूपी कांग्रेस कार्यालय पार्टी कार्यकर्ताओं से भरा नजर आया और इस दौरान कार्यकर्ताओं में जोश देखने वाला था।

