Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

गंगनहर के पुल की हालत खस्ता, मरम्मत की मांग

मुजफ्फरनगर। निरगाजनी का गंगनहर का पुल जर्जर हो गया है। इसमें गड्ढे भी हो चुके हैं। सिचाई विभाग की चेतावनी के बाद भी पुल से भारी वाहन धड़ल्ले से गुजर रहे हैं। आसपास के ग्रामीणों ने डीएम से पुल की मरम्मत कराने की मांग की है।

गांव निरगाजनी गंगनहर स्थित झाल पर अंग्रेजी हुकूमत के जमाने का पुल बना है। वर्तमान में पुल जर्जर हालत में पहुंच गया है। जरा सी बरसात होते ही पुल पर हुए गहरे गड्ढों में पानी भर जाता है।

गड्ढों में गिरने से वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। जानमाल के नुकसान की आशंका बनी रहती है। जिस पर सिचाई विभाग ने भारी वाहनों के प्रवेश को वर्जित करते हुए चेतावनी बोर्ड भी लगा रखा है

लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। पुल के जर्जर होने से क्षेत्र के किसान परेशान हैं। उनका कहना है कि पुल पर आवागमन बंद होने से उन्हें कई-कई किमी घूमकर अपने खेतों तक जाना पड़ेगा।

भाकियू के योगेश सिवाच, प्रधान मेनपाल, संसार सिंह, योगेश गुर्जर, सोमपाल, संसार सिंह आदि का कहना है कि लकड़ी से भरे भारी वाहन बड़ी संख्या में इस पुल से गुजरते हैं और सहारनपुर की ओर चले जाते हैं।

लकड़ी से भरे ये वाहन मंडी शुल्क की चोरी कर इस जंगल के रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं। ग्रामीणों ने इस पुल से गुजरने वाले ऐसे भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगाने और नया पुल बनाने या इसकी मरम्मत कराने की मांग जिला प्रशासन से की है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 5 =