उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: एसडी पब्लिक स्कूल को मिला Mauritius में अवार्ड, मौजूद रहे भारतीय राजदूत सहित अनेक गणमान्य लोग

Muzaffarnagar:  नगर की पुरानी शिक्षण संस्था एसडी पब्लिक स्कूल को विगत 6 अक्टूबर को Mauritius में हुए एक समारोह के दौरान बेस्ट स्कूल एक्सीलेंस अवार्ड दिया गया। यह अपने जनपद के लिए एक गौरव की बात है। एसडी पब्लिक स्कूल में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया गया कि दिल्ली की प्रमुख संस्था आईएमटी के सानिध्य में पूरे भारत से 700 प्रार्थना पत्र आमंत्रित किये गये 

जिसमें से 35 स्कूलों को चुना गया और 15 स्कूल अन्य विधाओं के लिए चुने गये। इनमे से मुजफ्फरनगर के एसडी पब्लिक स्कूल को बेस्ट स्कूल के लिए चयनित किया गया। 6 अक्टूबर को मारिशस में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें वहां के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह और वाइस प्राइम मीनिस्ट लीला देवी ने एसडी पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती चंचल सक्सेना को यह अवार्ड प्रदान किया। इस अवसर पर मारीशस में भारतीय राजदूत सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस तरह से इस संस्था का ग्लोबल लेवल पर सम्मान होने से जनपद का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले दिनों राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में क्रमशः 8वीं और 11वीं कक्षा में दो बच्चों ने संस्कृत परीक्षा में प्रथम और तृतीय स्थान प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाने में कामयाबी पाई है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्रीमती चंचल सक्सेना ने कहा कि वे एक प्रतिनिधि मंडल के साथ मारीशस गयी और उन्होंने चार दिन रूककर वहां पर शिक्षा के प्रचार प्रसार को देखा। मारीशस के शासन तंत्र ने संकेत दिया कि जल्द ही वहां पर सीबीएसई पैटर्न पर शिक्षण प्रणाली लागू कर दी जायेगी। इसके अलावा निकट भविष्य में एक प्रतिनिधि मंडल मुजफ्फरनगर आयेगा। इस अवसर पर वाइस प्रिसिंपल शिवकुमार ने बताया कि भारत और मारीशस के बीच आपस में शिक्षा के क्षेत्र में भी समानता है और दोनेां की संस्कृति मिली जुली है और वहां के बच्चे रामायण, गीता, हनुमान चालीसा को कंठस्थ याद कर जब सुनाते है तो बेहद अच्छा लगता है।

पत्रकार वार्ता में एसडी पब्लिक स्कूल की प्रिसिंपल अनिता दत्ता, द एसडी पब्लिक स्कूल की प्रिसिंपल नीलम महाना, इंचार्ज कुमुद गार्गी और द्वितीय इंचार्ज गीता गुप्ता सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। पत्रकार वार्ता से पूर्व शिक्षण संस्थाओं के स्टाफ ने श्रीमती चंचल सक्सेना का अभिनंदन कर उन्हे शुभकामनाएं दी।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Shyama Charan Panwar has 356 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + seven =