Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में पुलिसकर्मी सहित पांच ओर कोरोना मरीज मिले, साथ ही 33 मरीज ठीक भी हुए

मुजफ्फरनगर। जनपद में आज पांच ओर कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। इन पांच मरीजों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। वही एक सुखद खबर यह भी है कि जिले में कोरोना के 33 मरीजों को आज पूरी तरह ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है।

जिला प्रशासन को आज कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए 112 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें से 5 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। आज जो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है उनमें एक बेगरजपुर मेडिकल कॉलेज का रेजिडेंट डॉक्टर स्टूडेंट शामिल है।

शहर कोतवाली क्षेत्र का एक पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा जिला अस्पताल में खुद को दिखाने आई आबकारी मौहल्ला की निवासी महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।

दिल्ली-नोएडा से लौटे बरला निवासी एक युवक ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया था, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा जिला अस्पताल में आया एक ओर व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21677 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 4 =