खेल जगत

गांगुली टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक, गांगुली के खिलाफ किसी ने एक शब्द भी नहीं कहा-Arun Dhumal

BCCI के निवर्तमान कोषाध्यक्ष और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले चेयरमैन Arun Dhumal ने शुक्रवार को सौरव गांगुली को बोर्ड अध्यक्ष के तौर पर दूसरा कार्यकाल नहीं दिये जाने के संबंध में चीजें साफ करते हुए कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान के खिलाफ ‘किसी ने एक शब्द भी नहीं कहा’ था. बीसीसीआई के अगले कार्यकाल के अधिकारी पदों के लिये नामांकन भरे जा चुके हैं और 18 अक्टूबर को उन्हें निर्विरोध चुन लिया जायेगा.

विश्व कप विजेता रोजर बिन्नी अध्यक्ष पद पर सौरव गांगुली की जगह लेंगे जबकि जय शाह सचिव बने रहेंगे. राजीव शुक्ला को उपाध्यक्ष पद पर एक और कार्यकाल मिलेगा. आशीष शेलार नये कोषाध्यक्ष होंगे और देवाजीत सैकिया नये संयुक्त सचिव होंगे. Arun Dhumal ने PTI से बात करते हुए कहा कि नामांकन भरे जाने से पहले सभी फैसलों में गांगुली शामिल थे. धूमल ने कहा, ‘स्वतंत्र भारत में बीसीसीआई में ऐसा कोई अध्यक्ष नहीं रहा जो तीन साल से ज्यादा इस पद पर रहा हो. ये सभी मीडिया की अटकलबाजियां हैं कि दादा को यह कहा गया या फिर कुछ सदस्य उनके खिलाफ थे, ये सब आधारहीन है.’

Arun Dhumal ने कहा, ‘किसी ने भी उनके खिलाफ एक शब्द नहीं कहा. बोर्ड के सभी सदस्य पूरी टीम से बहुत खुश और संतुष्ट थे. बीसीसीआई ने कोविड-19 द्वारा पेश की गयी चुनौतियों के बावजूद पिछले तीन साल में जिस तरह काम किया, इससे भी सब संतुष्ट थे.’ धूमल ने कहा, ‘भारतीय कप्तान के तौर पर दादा का करियर बहुत शानदार रहा है, वह सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक थे. प्रशासक के तौर पर उन्होंने पूरी टीम को साथ लेकर काम किया और हमने एक इकाई के तौर पर काम किया.’

Arun Dhumal ने यह भी कहा कि अगर गांगुली ने आईपीएल के चेयरमैन के पद को स्वीकार कर लिया होता तो वह शायद नयी टीम का हिस्सा नहीं हो पाते. गांगुली ने इस पद को स्वीकार नहीं किया और अब धूमल अगले आईपीएल चेयरमैन पद पर ब्रजेश पटेल की जगह लेंगे. धूमल ने कहा, ‘दादा रोजर और नामांकन भरने गये सभी लोगों के साथ थे.

सब चीजों पर चर्चा की गयी और दादा से भी बात की गयी। उन्हें आईपीएल चेयरमैन के पद की पेशकश की गयी. वर्ना रोजर को मौका नहीं मिलता, वह 67 साल के हैं (उम्र की सीमा 70 वर्ष है).’

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21838 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =