समाचार (Muzaffarnagar News)
डीएम-एसएसपी ने सुनी समस्यांए
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील जानसठ में जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा तहसील जानसठ मुजफ्फरनगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्चारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। जानसठ तहसील पर आयोजित उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी, नायब तहसीलदार जानसठ, क्षेत्राधिकारी जानसठ, क्षेत्राधिकारी भोपा सहित राजस्व व पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
अवैध पटाखा फैक्ट्री जब्त
बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना बुढाना पुलिस द्वारा अवैध पटाखा फैक्ट्री जब्त की जहां ०१ अभियुक्त गिरफ्तार किया। कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ एवं पटाखा बनाने के उपकरण व सामग्री बरामद की। अपराधियों की धरपकड़ हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना विनय गौतम व प्र०नि० रविन्द्र सिंह थाना बुढाना के कुशल नेतृत्व में रात्रि को थाना बुढाना पुलिस द्वारा अवैध पटाखा फैक्ट्री को जब्त करते हुए ०१ अभियुक्त को उसके मसकन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ तथा पटाखा बनाने के उपकरण एवं सामग्री बरामद की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा आवश्यक वैधनिक कार्यवाही की जी रही है। पुलिस पूछताछ में प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह घर पर ही भिन्न-भिन्न प्रकार के पटाखे बनाकर दिपावली पर बेचकर लाभ अर्जित करना चाहता था। गिरफ्तार अभियुक्त मौहम्मद नजर पुत्र स्व० अकबर निवासी मौ० सफीपुर पट्टी, कस्बा व थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर जिसके कब्जे से ०३ किलोग्राम बारूद, २५ किलोग्राम अनार अधबने, ०७ किलोग्राम अनार के सांचे(छोटे-बड़े), १३५ किलोग्राम गत्ता(विभिन्न साइज), १.२किलोग्राम कागज पाईप, ०७ किलोग्राम रैपर, ३.५किलोग्राम रॉकेट सींक(लगभग ४,०००), १.५ किलोग्राम बत्ती, ३.५ किलोग्राम पीला रंग, १८.५ किलोग्राम अनार खोखा मिट्टी का, ०९ किलोग्राम लकड़ी का बुरादा, लकड़ी के विभिन्न सेप व साईज बरामद की।
किसान मजदूर अधिकार रैली का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर के महावीर चौक के समीप स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित किसान मजदूर संगठन की किसान मजदूर अधिकार रैली में किसान-मजदूरो से जुडी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए रैली मे पहुंचे संगठन पदाधिकारियो एवं सभी वक्ताओ ने एक सुर मे सरकार से किसानो की समस्याओ के निराकरण की मांग की।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जीआईसी के मैदान मे आयोजित किसान मजदूर अधिकर रैली को सम्बोधित करते हुए सभी वक्ताओं एवं आयोजको ने सरकार द्वारा संकल्प पत्र में किसानो के लिए किए गए वादों को याद दिलाने का काम करेगा। रैली को सम्बोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि देश को आजाद हुए करीब 75 साल हो गए। लेकिन आज भी कुछ समस्यायें जस की तस हैं। किसान का कर्ममाफी, उसकी फसल का उचित दाम, युवाओ को रोजगार, मंहगाई आदि विभिन्न मुददे हैं जिनसे किसान-मजदूर परेशान हैं। ठाकुर पूरण सिह ने कहा कि वर्ष 2005 में सरकार ने कई पेंशन समाप्त कर दी। परन्तु एम.पी. एमएलए की पेंशन अभी भी बरकरार है। रैली को सम्बोधित करते हुए वक्ताओ ने कहा कि इस रैली के माध्यम से आजादी की लडाई शुरू हुई है। अब लोग राजनैतिक दलां को नही बल्कि मुददों पर वोट देंगे। यह परिवर्तन का समय है। परिवर्तन प्रकृति का नियम है। अपने अधिकारों के लिए लडना होता है। इस मंच के माध्यम से सरकार का ध्यान विभिन्न समस्याओ की और दिलाना ही हमारा प्रयास है। रैली के दौरान बकाया गन्ना भुगतान कराये जाने की मांग की गई। रैली मे जनपद बिजनौर, बागपत,सहारनपुर, मेरठ के किसान मौजूद रहे। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिह व जिलाध्यक्ष कपिल सोम सहित अनेक पदाधिकारियो ने रैली को सम्बोधित किया।
गंगनहर सफाई अभियान का शुभारंभ किया
पुरकाजीमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । विधानसभा क्षेत्र के बरला, भैसानी-कुतुबपुर रजवाहा का सिंचाई व जल संसाधन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुजफ्फरनगर खण्ड गंगा नहर सफाई के कार्य का शुभारंभ पूर्व विधायक प्रमोद ऊटवाल ने फीताकाटकर व नारियल फोड़कर किया। इस मौके पर सहायक अभियंता प्रथम कैलाश चंद, अवर अभियंता नरेश कुमार, भाजपा नेता राकेश आडवाणी, पवन त्यागी, राजकुमार त्यागी, बिजेंद्र त्यागी, हिमांशु सैनी, ऋषिपाल रेतानंगला, राजेश कुमार, विमल त्यागी, कमल त्यागी, भूषण सिंह, अजय कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।।
डीएम ने किया प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा केंद्रों काऔचक निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जनपद में प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा २०२२ (पीईटी) के लिए २४ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रथम पाली की परीक्षा में ३८४५ अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा २०२२ (पीईटी) के लिए मुजफ्फरनगर में कुल १२२८८ अभ्यर्थी थे। प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कुछ परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर वहां की स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन में परीक्षा को पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराया गया है।
जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा जनपद में संचालित हो रहे प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा २०२२ (क्कश्वञ्ज) के निरीक्षण के संदर्भ में चौ० छोटू राम इंटर कॉलेज व राजकीय इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंनेआवश्यक दिशा निर्देश कक्ष निरीक्षकों को दिए। निरीक्षण के समय सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही थी और कहीं, किसी भी प्रकार की अनियमितता देखने को नहीं मिली।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी संचालन की स्थिति, प्रकाश, स्वच्छ पेयजल आदि की व्यवस्था की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को अपने दायित्वों को शत-प्रतिशत पालन करने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन दृढ़-संकल्पित है तथा परीक्षा बाधित करने वाले एवं कदाचार करने वालों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के अधीन कार्रवाई की जाएगी।
एडीएम प्रशासन ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा पीईटी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया एवं केंद्र प्रभारियों को दिए दिशा-निर्देश। जनपद के २४ परीक्षा केन्द्रों पर प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा-२०२२ (पीईटी) का आयोजन किया जा रहा है जिसके दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने राजकीय इन्टर कॉलेजॉ डी०ए०वी० इन्टर कॉलेज तथा ग्रीन चौम्बर इंटर कॉलेज पहुंच कर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और केंद्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जनपद में राजकीय इन्टर कॉलेजॉ डी०ए०वी० इन्टर कॉलेज तथा ग्रीन चौम्बर इंटर कॉलेज समेत २४ स्कूलों में पीईटी की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा दो पालियों में होगी। सुबह की पारी १० से १२ बजे तक और दूसरी पारी अपराह्न ३ से ५ बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को एक सुबह की पाली में आठ बजे से एंट्री दी जाएगी। अपर जिलाधिकारीयों ने निर्देश दिये कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर शांति पूर्वक एवं नकलविहिन परीक्षा करायी जाये यदि किसी भी शरारती तत्व की जानकारी प्राप्त होती है तत्काल उच्चाधिकारीयों को अवगत करायें। सेक्टर मजिस्टेट निरन्तर केन्द्रों का निरीक्षण करते रहें।
चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत विभिन्न विकास खंडो में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। संचारी रोगों एवं जल व मल जनित बीमारियों के प्रभावी नियंत्रण हेतु १५ अक्टूबर २०२२ से २२ अक्टूबर २०२२ तक विशेष स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी विनीत जायसवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद के समस्त ०९ विकास खण्डों की ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिवों की उपस्थिति में रोस्टर के अनुसार कोविड-१९ एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम हेतु ग्राम पंचायत की समस्त सार्वजनिक सम्पत्तियों विद्यालयों, ग्राम पंचायत सचिवालय में साफ-सफाई, नाली में रूके पानी का उचित निपटान एवं कूडे का निस्तारण, एंटी लार्वा का छिड़काव, फोगिंग एवं सैनीटाईजेशन का कार्य सम्पादित कराया जा रहा है। उक्त कार्य का पर्यवेक्षण विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं खण्ड विकास अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। आज विशेष स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत विकास खण्ड- बुढ़ाना की ग्राम पंचायत-बडौदा, सरनावली, विकास खण्ड-पुरकाजी की ग्राम पंचायत-भोजाहेडी, रेत्तानंगला, शेरपुर, विकास खण्ड-जानसठघ् की ग्राम पंचायत-हुसैनपुर, कैथोडा, कवाल, विकास खण्ड-खतौली की ग्राम पंचायत-फुलत, मन्सूरपुर, विकास खण्ड-शाहपुर की ग्राम पंचायत-मोरकुक्का, विकास खण्ड-मोरना की ग्राम पंचायत-भोपा, मलपुरा व शुक्रताल, विकास खण्ड-सदर की ग्राम पंचायत-सरवट एवं विकास खण्ड-बघरा की ग्राम पंचायत-बघरा व बरवाला में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
जनजागरूकता अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के विभिन्न पशु चिकित्सकों द्वारा संबंधित क्षेत्रों के स्थाई गोवंश आश्रय स्थल एवं अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया, बीमार पशुओं का उपचार, लंपी स्किन बीमारी से बचाव हेतु टीकाकरण, एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता अभियान भी चलाया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ एमपी सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद के विभिन्न विकास खंड पशु चिकित्सकों द्वारा निम्न गतिविधियां करवाई गई ग्राम राजपुर कला ब्लॉक जानसठमें एक दिवसीय बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आइवरमेक्टिन गोली का वितरण तथा अन्य औषधियों का भी वितरण किया गया, संचारी रोग नियंत्रण हेतु भी जन जागरण का कार्य किया गया मौके पर ५० व्यक्तियों के केसीसी फार्म भी भरवाए गए शिविर में डॉ राजीव त्यागी बागेश्वर सिंह राजकुमार राकेश कुमार पैरावेट तथा अन्य ग्रामीण वासी उपस्थित रहे। विकास खंड बुढ़ाना के ग्राम बिराल में,पशु चिकित्सा महाविद्यालय मेरठ से आई विषय विशेषज्ञो की टीम द्वारा इफको परियोजना अन्तर्गत सचल पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। पशु चिकित्सा शिविर में डा० मंशाराम गौतम उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बुढ़ाना, डॉ जितेन्द्र कुमार वर्मा पशु चिकित्साधिकारी जौला,पशुधन प्रसार अधिकारी श्री योगेन्द्र कुमार एवं श्री विक्रम सिंह तथा अन्य स्टाफ सहयोग हेतु उपस्थित रहे।
जॉन डियर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा समर्थित परियोजना द्वारा ग्राम खेड़ी में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। राजकीय पशु चिकित्सालय जानसठ पर पशु पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड (पशुपालन घटक) के बारे में जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया एवं ०७ पशु पालकों से केसीसी के आवेदन आवेदन पत्र पत्रभरवाए गए।
विकासखंड जानसठ में माननीय ब्लाक प्रमुख श्री नरेंद्र सिंह जी की अध्यक्षता में आयोजित विकासखंड स्तरीय खरीफ गोष्ठी में डॉ डीपी सिंह उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जानसठ द्वारा पशु पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड (पशुपालन घटक), जई हरा चारा बीज की उपलब्धता, राष्ट्रीय पशुधन बीमा योजना अंतर्गत अनुदान पर पशु धन बीमा कराने तथा लंबी स्किन डिजीज से बचाव के उपाय के बारे में एवं संचारी रोग नियंत्रण हेतु सुकर बाड़ोंध् पशु बाड़ों की साफ सफाई एवं वेक्टर कंट्रोल के बारे में जानकारी प्रदान की गई। ग्राम हैदरनगर जलालपुर में संचारी रोग की रोकथाम हेतु सुकर पालकों को जागरूक किया गया। डॉ जितेंद्र कुमार वर्मा पशु चिकित्सा अधिकारी जौला, बुढ़ाना द्वारा कांजी हाऊस फतेहपुरखेरी में सभी गोवंशी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमे ०३ गौवंश अस्वस्थ पाए गए जिनका इलाज किया गया, एवं हरे-चारे के प्रतिदिन प्रबंध हेतु दिशा निर्देश दिए गए, एवं ०१ गौवंश को रीटैगिंग की गई।
रजिस्ट्रेशन कैम्प हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आईआईए कार्यालय पर श्रम विभाग व सेवायोजन कार्यालय द्वारा आईआईए के सहयोग से एक कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें आई०टी०आई० में १८ अक्तूबर को होने वाले रोजगार मेले के लिए उद्योगों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराये गए कैम्प का शुभारम्भ आईआईए के चेयरमैन विपुल भटनागर द्वारा असिस्टेंट लेबर कमिश्नर श्रीमती प्रतिभा तिवारी को बुके दे कर किया गया एएलसी महोदया द्वारा सरकार की श्रमिक उत्थान की विभिन्न योजनाओं को उपस्थित पदाधिकारियों के साथ साझा किया व रोजगार मेले को सफल बनाने में सहयोग के लिए कहा सचिव आईआईए मनीष भाटिया ने कहा कि ये एक अच्छी पहल है जिसमें उद्योग को स्किल्ड लेबर मिल जाएगी व लेबर को काम मिलेगा उन्होंने आईआईए द्वारा हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया कैम्प में आईआईए पदाधिकारी पवन गोयल कुश पूरी अश्वनी खंडेलवाल शमित अग्रवाल जगमोहन गोयल कुलदीप के साथ श्रम विभाग व सेवायोजन विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे
पोस्टर प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बी०आर०सी० में खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में उच्च प्राथमिक विद्यालय बङकता बुढ़ाना में जलवायु परिवर्तन पर पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बुढ़ाना बी०आर०सी० में खंड शिक्षा अधिकारी महोदया किरण यादव जी के नेतृत्व में उच्च प्राथमिक विद्यालय बङकता बुढ़ाना में जलवायु परिवर्तन पर पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ कर भाग लिया।
चला चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा बैंक, व्यापारिक प्रतिष्ठान आदि वित्तीय संस्थाओं पर सुरक्षा की दृष्टि से चेकिंग अभियान चलाया गया। एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देशानुसार जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा जनपद में विशेष चौकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों द्वारा मय पुलिस बल अपने-अपने क्षेत्र के बैंक, ए०टी०एम, ग्राहक सेवा केन्द्र, व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं वित्तीय संस्थानों एवं लेन देन के महत्वपूर्ण स्थानों पर चेकिंग की गई । जनपदीय पुलिस द्वारा बैंको में सी.सी.टी.वी कैमरे, अलार्म आदि सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को चेक किया गया साथ ही सभी प्रबन्धकों से कुशलता जानी गई। बैंक परिसर व पार्किंग क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गयी तथा बैंक डियूटी में लगे पुलिसकर्मियों को चेक कर सतर्कतापूर्वक डियूटी करने हेतु निर्देश दिये गये।
विवाद के चलते की मारपीट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भाई-भतीजों ने ही किसान को मारपीट कर घायल कर दिया। गंभीर घायल अवस्था में किसान को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव संधावली में कश्यप समाज के ओमपाल का उसके बड़े भाई सुरेश से एक प्लाट के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि देर रात सुरेश अपने पुत्रों तथा कुछ अन्य लोगों के साथ गांव में अपने छोटे भाई ओमपाल के घर पहुंचे।
अमन का आरोप है कि वहां उन्होंने प्लाट बंटवारे से मना करते हुए मारपीट शुरू कर दी। अमन ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पिता ओमपाल के सिर में धारदार हथियारों से वार किया गया। जिसके चलते पिता गंभीर घायल हो गए। बताया कि जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसके घायल पिता को जिला अस्पताल पहुंचाया।
अमन ने आरोप लगाते हुए बताया कि काफी दिनों से उसके पिता प्लाट बंटवारे को कह रहे थे। उन्होंने बताया कि लेकिन उसके ताऊ ऐसा करने से इंकार कर रहे थे। जिसके चलते आवेश में आकर उसके ताऊ सुरेश और उनके पुत्रों ने अन्य लोगों को साथ लेकर रात उनके घर पर हमला बोल दिया।
ओमपाल के स्वजन ने घटना की जानकारी डायल-११२ पर दी। जिसके बाद पीआरवी २२०८ पर तैनात हैड कांस्टेबल अजमुद्दीन खान, कां. भूपेन्द्र कुमार और चालक राजेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और घायल को लेकर जिला अस्पताल भर्ती कराया।
कूकडा में चलाया जनजागरूकता अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आजादी का ७५ वा अमृत महोत्सव ब्लॉक कुकड़ा पर मनाया गया ।कार्यक्रम में पशुधन प्रसार अधिकारी अरविंद मलिक द्वारा पशुओं के लंपी बीमारी के बचाव ,प्रबंधन ,केसीसी कार्ड ,पशुओं के इंश्योरेंस संबंधित जानकारी दी गई ।एडीओ पंचायत श्री मेघ सिंह जी द्वारा किसानों को जैविक खेती व जैविक खाद की जानकारी दी गई ।पशुपालकों किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य तरुण पाल जी ,ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर डॉक्टर नेहा शर्मा जी ,पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर सुधीर डबास जी ,पशुधन प्रसार अधिकारी अरविंद मलिक ,एडीओ मेघ सिंह जी, सुनीत पवार जी सम्मानित पशुपालक किसान भाई एवं बहने आदि उपस्थित रहे
वेस्ट डिकमपोजर का किसानो को निःशुल्क वितरण
जानसठ। (Muzaffarnagar News) तहसील जानसठ में जिलाधिकारी महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल की अध्यक्षता में फसल अवषेश प्रबंधन (पराली) निस्तारण हेतु वेस्ट डिकमपोजर का किसानो को निःशुल्क वितरण किया गया। तहसील जानसठ में जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल की अध्यक्षता में फसल अवषेश प्रबंधन (पराली) निस्तारण हेतु वेस्ट डिकमपोजर का किसानो को निःशुल्क वितरण किया गया, एवं वेस्ट डिकमपोजर के प्रयोग की विधि जानकारी दी गयी। मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० महावीर सिंह फौजदार एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारिगण मौजूद रहे।
कई जगह लगा जाम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिले मे आयोजित पीईटी परीक्षा के कारण शहर मे कई स्थानो पर जाम की स्थिती बनी रही। पीईटी परीक्षा के मददेनजर जिला पुलिस-प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई। दो पालियो मे सम्पन्न हुई पीईटी के अभ्यर्थियों के कारण प्रथम पाली की परीक्षा देने के पश्चात जब अभ्यर्थी विभिन्न परीक्षा केन्द्रो से निकले तो उक्त परीक्षा केन्द्रो के आसपास वाहनो के कारण भीड व जाम नजर आया। वहीं दूसरी और नगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान मे आयोजित किसान मजदूर अधिकार रैली के कारण जानसठ रोड फ्लाई ओवर, महावीर चौक, सरकूलर रोड आदि विभिन्न स्थानो एवं परीक्षा केन्द्र बनाए गए स्कूल/कॉलेजो के समीप जाम की स्थिती बनी रही। जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह,एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिह,सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार श्रीवास्तव एवं जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सीओ सिटी कुलदीप कुमार आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भ्रमण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। परीक्षाकाल के दौरान शहर कोतवाल आनन्ददेव मिश्रा, नई मन्डी इंस्पैक्टर सुशील कुमार सैनी,इंस्पैक्टर सिविल लाईन एस.के.त्यागी आदि मय फोर्स के परीक्षा केन्द्र के ईद-गिर्द मौजूद रहे।


