Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Budhana News: अवैध पटाखा फैक्ट्री जब्त,भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ तथा पटाखा बनाने के उपकरण एवं सामग्री बरामद

बुढ़ाना। Budhana News (Muzaffarnagar News) थाना बुढाना पुलिस द्वारा अवैध पटाखा फैक्ट्री जब्त की जहां ०१ अभियुक्त गिरफ्तार किया। कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ एवं पटाखा बनाने के उपकरण व सामग्री बरामद की।

अपराधियों की धरपकड़ हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना विनय गौतम व प्र०नि० रविन्द्र सिंह थाना बुढाना के कुशल नेतृत्व में रात्रि को थाना बुढाना पुलिस द्वारा अवैध पटाखा फैक्ट्री को जब्त करते हुए ०१ अभियुक्त को उसके मसकन से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ तथा पटाखा बनाने के उपकरण एवं सामग्री बरामद की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा आवश्यक वैधनिक कार्यवाही की जी रही है। पुलिस पूछताछ में प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह घर पर ही भिन्न-भिन्न प्रकार के पटाखे बनाकर दिपावली पर बेचकर लाभ अर्जित करना चाहता था।

गिरफ्तार अभियुक्त मौहम्मद नजर पुत्र स्व० अकबर निवासी मौ० सफीपुर पट्टी, कस्बा व थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर जिसके कब्जे से ०३ किलोग्राम बारूद, २५ किलोग्राम अनार अधबने, ०७ किलोग्राम अनार के सांचे(छोटे-बड़े), १३५ किलोग्राम गत्ता(विभिन्न साइज), १.२किलोग्राम कागज पाईप, ०७ किलोग्राम रैपर, ३.५किलोग्राम रॉकेट सींक(लगभग ४,०००), १.५ किलोग्राम बत्ती, ३.५ किलोग्राम पीला रंग, १८.५ किलोग्राम अनार खोखा मिट्टी का, ०९ किलोग्राम लकड़ी का बुरादा, लकड़ी के विभिन्न सेप व साईज बरामद की।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + eleven =