Muzaffarnagar: बढे सब्जियों के दाम,आने वाले कुछ दिनों में दाम कम होने की कोई उम्मीद नहीं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar ) नगरपिछले दिनों हुई झमाझम बारिश और त्योहारी सीजन ने सब्जियों के दाम बढ़ा दिए हैं। आलू के दाम जहां पांच रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं तो टमाटर करीब २० रुपये महंगा हो गया है। सब्जी विक्रेताओं के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में दाम कम होने की कोई उम्मीद नहीं है।
पहले मानसून की बेरुखी रही तो फिर सितंबर माह के चौथे सप्ताह और इसी माह पिछले दिनों झमाझम बारिश हुई थी। इससे जहां धान समेत अन्य फसल प्रभावित हुई तो सब्जियों की फसल भी काफी हद तक खराब हो गईं। अगेती आलू समेत गोभी आदि की बोई गई फसल भी लगभग पूरी तरह खराब हो चुकी है।
जिले में अधिकतर सब्जी बाहर से भी आती है। इस बारिश से इन जिलों और प्रदेशों में भी सब्जी की फसल खराब होने से आवक कम हो गई। वहीं, यह समय त्योहारों का चल रहा है तो सब्जियां महंगी होती जा रही हैं।
सब्जी विक्रेता रमेश सिंह का कहना है बेमौसम बारिश से सब्जी की फसल प्रभावित हुई है। इससे जरूरी सब्जियों के दाम बढ़ने लगे हैं। विक्रेता मुनेश का कहना है कि अधिकतर सब्जी बाहर से आती है लेकिन अब आवक कम होने के कारण भी टमाटर समेत अन्य सब्जी के दामों में काफी बढ़ोतरी हो रही है।
उनका कहना है कि आने वाले दिनों में महंगी सब्जी से राहत मिलने के कम ही आसार हैं। सब्जी व्यापारी खुशीराम के अनुसार सब्जियों की आवक बारिश की वजह से अभी कम ही हो रही है। साथ ही गर्मियों के सीजन की सब्जियां अब मंडी में नहीं आ रही है। इसकी वजह से सब्जियों के दाम बढ़े हैं।
सब्जियों के दाम प्रति किलो
- सब्जी का नाम – १५ दिन पहले – अब के रेट
- आलू – – २० से २५ रुपये – २५ से ३० रुपये
- टमाटर – ४० से ५० रुपये – ६० से ७० रुपये
- प्याज – २० से २५ रुपये – २५ से ३० रुपये
- फूल गोभी – ५० रुपये – ६० रुपये
- हरी मिर्च – ८० रुपये १०० रुपये
- अदरक – ५० से ९० रुपये – ८० से १०० रुपये
- शिमला मिर्च – ८० से ९० रुपये- ८० से १०० रुपये
- बैंगन – ३० से ४० रुपये- ५० से ६० रुपये
- मूली – २५ से ३० रुपये – ३० से ४० रुपये
- ग्वार की फली ५० रुपये – ६० रुपये
- काशीफल – २० रुपये – ३० रुपये
- टिंडा – ४० से ५० रुपये – ५० से ६० रुपये
- लौकी – २० से ३० रुपये – ३० से ४० रुपये
- मेथी – ४० रुपये – ५० रुपये
- पालक – ३५ रुपये – ४० रुपये
- खीरा – २५ से ३५ रुपये – ३० से ४० रुपये

