Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पुलिस को मिली सफलताः चोरी का खुलासा-सर्राफ के यहां से की थी सोने की अंगूठी चोरी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर कोतवाली पुलिस ने कटहरा मोचियान में मनोज जैन पुत्र राजकुमार जैन निवासी जैन नगर कृष्णा पुरी मंयक ज्वैलर्स के नाम से दुकान कर रखी है।

उक्त सर्राफकारोबारी के यहां बीते दिन बुकानशी महिला द्वारा दुकान से 12 अंगूठी सोने की चोरी कर लिए जाने के सम्बन्ध मे एसएसपी विनित जायसवाल के निर्देश पर तथा एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के कुशल पर्यवेक्षण् ा व सीओ सिटी कुलदीप सिंह के नेतृत्व मे गठित पुलिस टीम ने मुखबीर खास की सूचना पर इस घटना का खुलासा करते हुए बुढाना मोड तिराहे से शामली की और जाने वाले मार्ग पर आरोपी आदिल पुत्र रहीसु निवासी जाकिर कालोनी लिसाडी गेट मेरठ तथा महिला आरोपी फरहा अदीबा उर्फ सन्नर निवासी शम्भू दास गेट के सामने हापुड रोड को चोरी हुई चार पीली धातू की अंगूठी सहित गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे आरोपियो ने बताया कि मैने व मेरी बहन अभियुक्ता दरवशा पत्नि फरीद निवासी जाकिर कालोनी थाना लिसाडी गेट व अभियुक्त आदिल उपरोक्त द्वारा एक संगठित गिरोह बनाकर सुनारो की दुकान पर चोरी करते हैं। व चोरी के माल को बेचकर लाभ कमाते हैं।

उन तीनो ने मिलकर 5 अक्टूबर 2022 को मयंक ज्वैलर्स कटहरा मोचियान की सर्राफा की दुकान से 12 अंगूठी चोरी की थी। जिसमे से 04 अंगूठी बची है शेष बची 08 अंगूठी उनकी साथी दरक्श के पास है। वह उन्हे बेचने के लिए कहीं बाहर गई है।

अब वे और घटना के लिए शामली जा रहे थे। आरोपियो को गिरफ्तार करने वाली टीम मे शहर कोतवाल आनन्ददेव मिश्रा, सब इंस्पैक्टर जयवीर सिंह,सब इंस्पैक्टर श्रीमति पायल शर्मा, है.का.अशोक खारी, है.का.राजीव भारद्वाज, का. तरूणपाल, मौ.अलीम, का.चंचल शामिल रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 6 =