समाचार (Muzaffarnagar News)
मुजफ्फरनगर में नगर मजिस्ट्रेट संभालेंगें नगरपालिका की कमान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में नगर मजिस्ट्रेट नगरपालिका की कमान संभालेंगें, जिला अधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेश पर नगर पालिका प्रशासक अनूप कुमार निय़ुक्त किए गए हैं।
मुजफ्फरनगर में किसान समाधान दिवस में भिड़े भाकियू टिकैत और भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला पंचायत सभागार में आयोजित किसान समाधान दिवस में भारतीय किसान यूनियन टिकैत और भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारी आपस में भिड़ गए। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह बहादुर मंच से उतरकर दोनों गुटों के बीच पहुंचे और समझाने का प्रयास किया। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों पर वर्चस्व की लड़ाई का आरोप लगाया। इसके बाद टिकैत के पदाधिकारियों ने धर्मेंद्र मलिक को जिला अधिकारी का सलाहकार बताते हुए सरकारी यूनियन का आरोप लगाया।
आपको बता दें कि कचहरी परिसर स्थित जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में किसान समाधान दिवस आयोजित किया जा रहा था। उसी दौरान भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक जिलाधिकारी को किसानों की समस्याए बता रहे थे और उस पर अपने सुझाव दे रहे थे। उसी दौरान भाकियू टिकैत के के जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह हमें बोलने नहीं दे रहे हैं। इसी को लेकर दोनों गुट आपस में भिड़ गए। और किसान समाधान दिवस में दोनों पक्षों को आपस में लड़ते देख जिलाधिकारी और एडीएम प्रशासन जिला पंचायत सभागार से उठकर चले गए।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल कोर्ट में हुए पेश, अन्य बीजेपी नेताओं के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) 2019 में रेल रोको मुकदमें में आज राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल कोर्ट में पेश हुए। जहां कोर्ट ने हाजिरी माफी अस्वीकार करते हुए पूर्व विधायक उमेश मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पवन तरार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए है और 21 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए है।
दून वैली में मनाया दीपावली पर्व
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) दून वैली पब्लिक स्कूल द्वारा उत्तर प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार अधिकारी एवम प्रतिनिधि श्री कपिल देव जी को शिक्षक और विद्यार्थियो द्वारा, हस्त निर्मित गुलदस्ते, गणपतिजी और ग्रीटिन कार्ड दिए गए।बच्चों से मिलकर कपिल देव जी भी अत्यंत प्रसन्न हुए तथा मिठाई चॉकलेट आदि देकर बच्चो का उत्साह वर्धन किया। उन्होने ज्पर्यावरण के अनुकूल दीपावलीज् मनाने का संदेश भी दिया । बच्चे भी उनसे मिलकर बहुत खुश हुए और स्कूल प्रांगण में आकर ब्रांच हेड मिस ईवा मैम के साथ अपने अनुभव साझा किए। ब्रांच हेड मैम ने भी कपिल देव जी का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया कि उन्होने अपना इतना कीमती समय बच्चो को दिया।
रोटरी विशाल परिवार ने मनाया दीपोत्सव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रोटरी क्लब विशाल परिवार द्वारा आयोजित दीप महोत्सव पूरी भव्यता के साथ कल होटल सॉलिटेयर में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम के शिल्पकार रो० राधेश्याम गर्ग सीए, श्रीमती रीनू गर्ग व निधि जैन मनोज जैन रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ सबके स्वागत के समय दीपावली उपहार व गणपति जी के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ ।
सब के मनोरंजन के लिए श्तोलमोल के बोलश् और ग्रांड डायमंड रिंग तंबोला मनोरंजक खेल के साथ प्रश्नोत्तरी आयोजित किये गए ।दीप प्रज्ज्वलन, राष्ट्रीय गान की रस्म के बाद रोटरी क्लब विशाल के अध्यक्ष रो० पवन कुमार गोयल व इनरव्हील अध्यक्ष इन० नीना गोयल ने सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं दी । क्लब सचिव मनोज गर्ग व कोषाध्यक्ष नवीन सिंघल ने सभी का आभार किया । श्रीमती मुक्ता वर्मा ने दीपावली की शुभकामनाएं गीत के माध्यम से दी। रो० शरद जैन व रो० संजय कर्णवाल ने सभी को तिलक लगाकर एक एक दीपावली मंगल उपहार सदस्यों को दिया ।
नीना गोयल और आशा जैन ने सयुक्त रूप से कटपुतली डांस करके वाह वाही लूटी ।योगेंद्र मित्तल व अमरीश सिंघल जी के पौत्र ने कपूर गौरम करुणा वताराम सुनाकर सबको अचंभित कर दिया ।
समयबद्धता में विशेष तनिष्क सिक्का उपहार श्री राकेश कुमार गोयल जी को ड्रा के माध्यम से मिला। कार्यक्रम में तोल मोल के बोल एवं ग्रैंड दीवाली तंबोला मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा । तौल मोल के बोल में टाय टाय फिश वालो को सांत्वना के लिए चाकलेट खिलाई गई।
तंबोला में फुल हाउस के विजेताओं को एक डायमंड रिंग पायल- अनमोल अग्रवाल, तनिष्क सिक्के श्री सुशील शर्मा परिवार ने जीते एवम अनेकों सिल्वर सिक्के सर्वश्री संजय जैन, रीनू गर्ग, संजय तायल सीए, पारुल सिंघल, परिण गर्ग, अलका कर्णवाल, योगेंद्र मित्तल पुत्रवधु, साधना गोयल, राजीव रचना मेहता, रविंद्र गर्ग, शशिकांत मित्तल सदस्यो ने जीते।
सभी परिवारों को दीवाली उपहार क्लब की ओर से भेंट में किए गए।
आने वाले वर्ष २०२२=२३ के अध्यक्ष पद हेतु श्री शरद जैन व सचिव श्री पवन कुमार गोयल सीए को सर्वसम्मति से चुने जाने पर उनका स्वागत किया गया ।
श्री मनोज गर्ग सचिव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए श्री राधेश्याम गर्ग एवं श्रीमती रीनू गर्ग की मुक्त कंठ से प्रशंसा की, जिन्होंने अंत तक किसी को भी समय का आभास नही होने दिया क्योंकि सभी की यह मंशा थी कि कार्यक्रम अनवरत चलता रहे । रो नवीन सिंघल ने क्विज के माध्यम से अनेको उपहार बांटे। रोटरी विशाल दीपावली सभा मे ५५ सदस्य परिवार उपस्थित रहे जो कि एक रिकॉर्ड कायम हो गया । रो राजकमल जैन जी द्वारा गीता प्रेस की पुस्तके सभी को निशुल्क वितरित की गई।
विशेष रूप से कमल गोयल, देवेंद्र सिंघल, अनिल तायल, अजय गुप्ता, शशि कांत मित्तल, रविंद्र गर्ग, राजीव मेहता, रानी गोयल, अवयुक्त अग्रवाल, परिणा गर्ग, पारुल सिंघल, योगेंद्र नारंग, विनय कुछल, अमित कुमार, राजबाला, प्रगेश गौतम, अजय अग्रवाल, आनंद मीना बंसल, प्रवीण सिंघल, अनुराग बंसल, अलका कर्णवाल, राजेश शरण, राकेश जैन सरल वाले, अवधेश वर्मा, सुगंध जैन, नीरज एडवोकेट, अचिन अग्रवाल, प्रवीण जैन, रेखा गोयल, रचना मेहता, अनुपमा सिंघल, रश्मि मित्तल, अजय मित्तल मेपल्स वाले, राज किशोर गुप्ता देवबंद से, प्रदीप गोयल, रजनी कांत गौतम, प्रमोद गर्ग, दिनेश गर्ग आदि उपस्थित रहे।
दीपावली मिलन समारोह आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) लायन प्रसून अग्रवाल लायनेड झलक अग्रवाल लॉयन अंकित गुप्ता एवं लॉयनेड निकिता गुप्ता के संयुक्त एवं कुशल संयोजन में आयोजित किए गए दीपावली की इस सुन्दर सभा की अध्यक्षता लायन निखिल मित्तल ने की व संचालन सीए अजय अग्रवाल व सचिव मनीष जैन ने किया मार्केटिंग का सुन्दर कार्य लायन अनिल कंसल व डॉक्टर विवेक कुमार ने किया इस दीपावली कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया व रोशनी के त्योहार को पूरे उमंग के साथ मनाया सर्वप्रथम चटपटी चाट का आनंद लेते हुए सभी सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के गेम्स खेलें। तीन पत्ती तथा फार्च्यून व्हील गेम अधिक से अधिक सदस्यों ने खेला जिसको टोकन के द्वारा खिलवाया गया जितने वाले सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया, इसके अतिरिक्त दो जैकपॉट मे बड़े गिफ्ट भी लकी ड्रॉ के द्वारा निकाले गए जिसमें भाग्यशाली लायन संदीप संगल व लायनेड अलका (डॉली)संगल और अनिल कंसल व सुनीता कंसल रहे जिसमें दोनों जोड़ो को जैकपॉट मे एलक्सा क्लब की तरफ से भेंट किया गया। लायनेड रीना अग्रवाल के द्वारा भी कई आकर्षक गेम बच्चों व लायन लायनेड को भी विभिन्न प्रकार के प्रतिस्पर्धापक गेम खिलाए गए जितने वाले सभी को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।
सभा में मुख्य रूप से लायन निखिल मित्तल, लायनेड शालू मित्तल, लायन मनीष जैन, लायनेड अर्चना जैन,लायन अनिल कंसल, लायनेड सुनीता कंसल, लायन सीए अजय अग्रवाल,लायनेड रीना अग्रवाल, लायन डॉक्टर विवेक,लायनेड डाक्टर बलजीत, लायनेड रेणु गुप्ता,लायन आलोक गुप्ता,लायन सीए मनीष बंसल लायनेड प्रतिभा बंसल,लायन अमित मित्तल,लायनेड वन्दना मित्तल,लायन अमित गर्ग,लायनेड शिवांगी गर्ग,लायन राहुल माहेश्वरी लायनेड रचना माहेश्वरी,लायन दीप अग्रवाल,लायनेड ममता अग्रवाल,लायन विशाल अग्रवाल, लायनेड गरिमा अग्रवाल, लायन संदीप संगल लायनेड अलका (डोली) संगल,लायन प्रसून अग्रवाल, लायनेड झलक अग्रवाल, लायन अंकित गुप्ता, लायनेड निकिता गुप्ता,लायन मुकुल गोयल, लायनेड नीतू गोयल,लायन अनुज मित्तल,लायनेड रुचि मित्तल,लायन आकाश अग्रवाल, लायनेड निधि अग्रवाल, लायन राजेश मित्तल,अनुराधा मित्तल,लायन गिरीश अरोरा, लायनेड लवली अरोरा आदि अनेकों सदस्यों ने भाग लिया अन्त में सभी उपस्थित सदस्यों ने रात्रि स्वादिष्ट भोजन का आनन्द लिया।
बुलडोजर गरजाः हटाया अतिक्रमण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) तहसील सदर के जानसठ रोड पर एन०एच०ए०आई० के कार्य में बाधा बन रहे अवैध कब्जे को तहसीलदार सदर की उपस्थिति में हटवाया गया।
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार एवं उपजिलाधिकारी सदर परमानन्द झा के कुशल निर्देशन में तहसील सदर के जानसठ रोड पर एन०एच०ए०आई० के कार्य में बाधा बन रहे अवैध कब्जे को तहसीलदार सदर श्री अभिषेक शाही की उपस्थिति में राजस्व टीम के साथ जे०सी०बी के माध्यम से हटवाया गया साथ ही कब्जाधारियों को चेतावनी दी गयी यदि आगे से सरकारी भूमि पर कब्जा किया तो नियमानुसार कठोर कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।
आनलाइन व्यापार पर प्रतिबंध की अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मांग को सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने देश भर में आनलाइन व्यापार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। कहा कि मार्केट और दुकानों में व्यापारी खाली बैठा है और लोग आनलाइन खरीदारी कर रहे हैं। जिससे करोड़ो रुपये लगाने के बावजूद व्यापार चौपट हो रहा है। कहा कि व्यापारियों के आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण ही देश की आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो रही है। इसलिए ही अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपये की कीमत गिर रही है।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश मंत्री संजय मित्तल ने कहा कि आनलाइन के चलते बाजार की रौनक गायब है। पब्लिक आनलाइन सामान मंगा रही है। व्यापारी हाथ पे हाथ धरे बैठा है। वे लोग आनलाइन व्यापार का विरोध करने पहुंचे हैं। पीएम से आनलाइन व्यापार पर अविलंब रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। आरोप लगाया कि आनलाइन व्यापार बिना टैक्स दिये किया जा रहा है। जबकि मार्केट में जो व्यापारी बैठा है वह कई प्रकार के टैक्स दे रहा है। महंगाई बढ रही है। उस पर भी काबू होना चाहिए। लगातार महंगाई बढ रही है। व्यापार मंडल मांग करता है कि खाने पीने की चीजों के दामों में कमी लाए जाए। मध्यम और निम्न मध्यम वर्ग के लोगों के लिए दिक्त बढ रही है। गरीबों का तो बुरा हाल है। यह सब आनलाइन व्यापार के कारण हे रहा है। प्रधानमंत्री से सभी व्यापारी मांग करते हैं कि आनलाइन व्यापार पर प्रतिबंध लगाएं। व्यापारी अशोक बाठला ने कहा कि आनलाइन व्यापार धीरे धीरे बाजार को खत्म करता जा रहा है। एक दुकान से कई परिवार पलते हैं, लेकिन आनलाइन बाजार का मुनाफा केवल एक बड़ी कंपनियों को हो रहा है। जिससे देश की इकोनामी को नुकसान पहुंच रहा है। प्रमोद मित्तल आदि शामिल रहे।
मंत्री कपिलदेव को बैंकेट हाल मालिकों ने समस्याओं से कराया अवगत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । बैंकट हॉल मालिको ने विभिन्न समस्याआें के सम्बन्ध मे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के आवास पहुंच कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित ज्ञापन मे समस्याओ के समाधान की मांग की। मुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में अवगत कराया कि एमडीए समय समय पर उन लोगों को कोई ना कोई दिशा-निर्देश देता रहता है। मसलन निर्माण कार्य सम्बन्धी, 15-20 साल पुराने बैंकट हॉल के नक्शे/निर्माण मे तब्दीली के निर्देश के अलावा उक्त बैंकट हाल का नक्शा एमडीए से पास कराने मांग आदि विभिन्न निर्देश समय समय पर एमडीए द्वारा बैंकट हॉल संचालको को दिए जाते हैं। बैंकट हाल स्वामियो का कहना है कि एमडीए को इस दिशा मे कुछ सरलीकरण कर देना चाहिए। तथा एक मुश्त की निर्देश दे ताकि उनका समय से अनुपालन कराया जा सके। अब नवम्बर माह मे साये हैं। उस दौरान यदि बैंकट हाल मे किसी प्रकार का निर्माण कार्य अथवा तब्दीली करते हैं तो ऐसी स्थिती मे बैंकट हाल स्वामी व शादी के लिए बुकिंग कराने वाली पार्टी के सामने समस्या बन जायेगी। अतः उक्त सभी समस्याओ के प्रति गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। ज्ञापन सौपने वालो मे संगठन के अध्यक्ष विनोद पुण्डीर, महासचिव पंकज जैन, कोषाध्यक्ष अशोक त्यागी,संरक्षक राकेश कंसल, हरीश छाबडा आदि करीब 25 बैंकट हाल स्वामी मौजूद रहे।
डीएम ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी चन्द्रभूष्ण सिंह द्वारा अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन कर जन सामान्य की समस्याओं का निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा प्रातः अपने कार्यालय में आए हुए आम जनमानस की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया जिसके पश्चात उनके द्वारा कार्यालय में शिकायत लेकर आए हुए फरियादियों को शिकायत के जल्द से जल्द निस्तारण हेतु आश्वस्त किया गया एवं संबंधित शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए निर्देशित किया गया कि कार्यालय से प्राप्त की जाने वाली शिकायतों को अधिक समय तक लंबित ने रखा जाए, शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा प्रत्येक दिन अपने कार्यालय में आकर सर्वप्रथम कार्यालय में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना जाता है जिन के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा शिकायतों पर विशेष निगरानी भी रखी जाती है।
सुनी जनता की समस्याएं
खतौली (Muzaffarnagar News) । ब्लॉक दिवस का विकास खण्ड खतौली मे आयोजन कर जनता की समस्या का निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार श्रीमती शमा सिंह खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लाक दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें समाज कल्याण प्रोवेशन, पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपूर्ति विभाग, स्वास्थय विभाग, ल०सिचाई विभाग, पशुपालन विभाग, विकास खण्ड से समस्त सहायक विकास अधिकारी एवं समस्त ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित हुऐ। आज ब्लॉक दिवस मे कुल ०२ प्रकरण प्राप्त हुए जिसमें ०२ प्रधान मन्त्री आवास की मांग से सम्बन्धित थे जिनको निस्तारण हेतु संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों को दो दिवस में आख्या उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।
मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आज दोपहर के वक्त सहारनपुर से चलकर जिला मुख्यालय पहुंचे मण्डलायुक्त लोकेश एम. ने कलैक्टै्रट स्थित विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण कर मौके पर मौजूद अधिकारियो को निर्देशित किया। सहारनपुर कमिश्नर डा.लोकेश एम. ने निरीक्षण के दौरान फाईलों के रख रखाव, कम्प्यूटर व्यवस्था, रिकार्ड व्यवस्था, प्रार्थना पत्रो के निस्तारण एवं पत्रावलियों के जवाब आदि के सम्बन्ध मे जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
चोरी की बाइकों सहित गिरफ्तार
बुढ़ाना। (Muzaffarnagar News) थाना बुढाना पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग ०२ शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोर अभियुक्त गिरफ्तार किये जिनके कब्जे से चोरी की ०५ मोटरसाइकिल, ०३ स्कूटी बरामद की। शातिर वाहन चोर/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देहात के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना एवं प्र०नि० रवेन्द्र सिंह यादव थाना बुढाना के कुशल नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग ०२ शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोर अभियुक्तों को चोरी की ०१ मोटरसाइकिल सहित जौला रोड हाईवे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण की निशादेही पर चोरी की ०४ मोटर साइकिल व ०३ स्कूटी ग्राम जौला जंगल में बन्द पडे मुर्गी फार्म से बरामद की गयी। स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण गुलशेर पुत्र जहीर तेली निवासी मोहल्ला पछाला चंचल स्कूल के पास कस्बा व थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर, जुल्फिकार पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी ४२१९ गली नम्बर १८/३ मोहल्ला शान्ति नगर थाना कृष्णा नगर शाहदरा, दिल्ली। जिनके कब्जे से ०४ मोटर साईकिल स्पलैण्डर, ०१ मोटर साईकिल पैशन प्रो, ०३ स्कूटी, ०४ फर्जी नम्बर प्लेट बरामद की। प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम दोनों एक साथ मिलकर दिल्ली, हरियाणा व आस-पास के इलाकों से मोटरसाईकिल व स्कूटी चोरी करके, उनपर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर बेचते हैं, जिससे हमें अच्छी कमाई हो जाती है। चोरी की गई मोटरसाईकिल व स्कूटी को हमारे द्वारा ग्राम जौला जंगल में बन्द पडे मुर्गी फार्म में छिपा दिया जाता था। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० संजय सिंह, उ०नि० शैलेन्द्र गौड, है०का० वकार खान, है०का० रवि खन्ना, का० कुलवन्त, का० गजेन्द्र, का० सुमित कुमार, का० मनीष कुमार, का० अनिल कुमार, का० सूरज थाना बुढाना, शामिल रहे।
हादसे में दो घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चरथावल थाना क्षेत्र में ड्यूटी से लौट रहे पीआरडी जवान एवं एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर जिसमें पीआरडी जवान व उनका साथी घायल हो गया। पीआरडी जवान जनपद मुजफ्फरनगर से ड्यूटी से वापस लौट रहा था रास्ते में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर लगने से दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से हुए घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल व्यक्तियों को सीएचसी केंद्र पर कराया भर्ती। हालत गंभीर होने के चलते सीएचसी के डॉक्टरों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल किया रेफर।
सिविल लाइन थाना प्रभारी बने बृजेश शर्मा, संतोष कुमार त्यागी को पासपोर्ट सेल भेजा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी विनीत जायसवाल ने बुधवार को पुलिस महकमे में फेरबदल किया है।जिसके तहत बृजेश शर्मा को सिविल लाइन थाना प्रभारी बनाया गया है और संतोष कुमार त्यागी को पासपोर्ट सेल भेजा गया है।
सपा जिलाध्यक्ष पर कुत्ते ने किया हमला
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी को कुत्ते ने काट लिया। उनको जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें एंटी रैबीज इंजेक्शन दिया गया। सपा जिलाध्यक्ष को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
साकेत कालोनी निवासी सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी प्रतिदिन सुबह के समय मार्निंग वाक पर सदर बाजार जाते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी सुबह सवेरा उठकर वह मार्निंग के वाक के लिए गए थे। बताया कि जब वह सदर बाजार में वाक कर रहे थे तो पीछे से आए एक आवारा कुत्ते ने उनके पैर में काट लिया। बताया कि दर्द के बावजूद पहले वह घर पहुंचे और वहां से गाड़ी में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। प्रमोद त्यागी ने बताया कि जिला अस्पताल के एआरवी विभाग में चिकित्सक ने घाव का मुआवयना किया। बताया कि उसके उपरांत चिकित्सक की सलाह पर उन्हें एंटी रैबीज वैक्सीन दी गई। जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया। बताया कि चिकित्सक ने आराम की सलाह दी है।
आवारा कुत्तों का शहर में आतंक
शहर में इस समय आवारा कुत्तों का आतंक है। इस मामले में नगर पालिका से भी आवारा कुत्तों पर अंकुश लगाए जाने की मांग की जा चुकी है। बावजूद गली मोहल्लों में प्रतिदिन आवारा कुत्ते किसी न किसी को अपना शिकार बना रहे हैं। करीब ७ वर्ष पूर्व तत्कालीन नगर पालिका चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने आवारा कुत्तों पर अंकुश लगाने और उनको पकड़वाने के प्रयास शुरू किये थे। लेकिन वन्य जीव संरक्षक मेनका गांधी ने सीधे फोन कर उन्हें ऐसा करने से रोका था।
हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खतौली क्षेत्र के गांव भंगेला के निकट हाईवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर घायल है। अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ। मेरठ के सामोली सलेमपुर निवासी दया प्रकाश (७०) अपनी पत्नी कुसुमलता के साथ बाइक पर सवार होकर रुडकी के लिए चला था। सुबह करीब छह बजे जब वह भंगेला ओवरब्रिज के निकट पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में दया प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर घायल है। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुसुमलता को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक दया प्रकाश का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में रखवाया गया है।परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है।
किसान के जख्मों पर नमक जैसा है रबी की फसल पर बढाया गया भाव -चौ. राकेश टिकैत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) केन्द्र सरकार द्वारा दिल्ली में रबी की फसलों की एमएसपी घोषित की गयी। विगत २०२०-२१ और २०२१-२२ में गेंहू के कृषि क्षेत्र में ६.०५ लाख हेक्टेअर रकबे की लगभग घटोतरी हुई है। अगर सरसों की बात करें तो सरसों की फसल पर प्रकृति की मार और घटा रकबा क्षेत्र और उत्पादन में विगत वर्षों में आई कमी ने किसान की कमर तोड़ने का काम किया है। अगर २०२१-२२ की गेंहू की खरीद में भारी कमी दर्ज हुई और प्रकृति की मार से उत्पादन में रिकार्ड कमी दर्ज की गयी और निर्धारित किया गया खाद्यान्न निर्यात का कार्य भी पूरा नहीं हुआ। सरकार ने ये सभी बातें कल हुई मीटिंग में भी कही। इस वर्ष किसान प्रकृति की मार से बुरी तरह त्रस्त है। पहले अनेकों राज्य सूखाग्रस्त होने की चपेट में आ गये जिससे फसलों और फसलों की बुआई पर भारी असर पड़ा और बाद में अत्यधिक बेमौसम वर्षा होने से जो फसलें शेष किसान के खेत में बची रह गयी थी उन्हें भारी नुकसान पहुंचा है। डीजल और उर्वरक के दामों में हर माह बढ़ोतरी हुई है जिससे किसान की लागत लगातार बढ़ती जा रही है और खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है सरकार जब तक एमएसपी को गारंटी कानून नहीं बनाएगी और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट सी२़५० को लागू नहीं करेगी तब तक किसान का भला होने वाला नहीं है। सरकार के द्वारा घोषित एमएसपी से किसानों को बहुत निराशा हुई है और रबी की फसल पर बढ़ाया गया भाव किसान के जख्मों पर नमक का काम करेगा। देश का किसान लामबंद होकर सरकार के खिलाफ एक बड़े आन्दोलन का आगाज देश में फिर से करने पर मजबूर होगा।


