उत्तर प्रदेश

भारत तिब्बत सहयोग मंच ने विरोध प्रदर्शन कर चीनी समान के बहिष्कार का आह्वान कर चीन का पुतला जलाया-Vijay Verma

आज दिनांक 20 10 2022 को संघ के वरिष्ठ प्रचारक और भारत तिब्बत सहयोग मंच के मुख्य मार्गदर्शक माननीय इन्द्रेश जी के एवं राष्ट्रीय महामंत्री माननीय पंकज गोयल जी के मार्गदर्शन में भारत तिब्बत सहयोग मंच 20 अक्तूबर को प्रतिवर्ष चीनी आक्रमण के विरोध में अपना आक्रोश, देश भर में कार्यक्रम आयोजित करके प्रकट करता हैं।

इसी कड़ी में इस बार मेरठ प्रान्त के मुजफ्फरनगर जिले में संदीप चौधरी प्रान्तीय अध्यक्ष, कपिल त्यागी प्रांतीय महामन्त्री के नेतृत्व में विजय वर्मा जिलाध्यक्ष एवम विष्णु स्वरूप जिलामहामंत्री द्वारा 20 अक्टूबर 1962 को चीन द्वारा भारत पर किए गए आक्रमण की 60वीं बरसी पर शिव चौक पर चीन का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं चीन का पुतला दहन करके तथा चीन के सामानों के बहिष्कार का आम नागरिकों से आह्वान करके चीन को भारत तिब्बत सहयोग मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा एक कड़ा संदेश दिया गया ।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय वर्मा जिलाध्यक्ष भारत तिब्बत सहयोग मंच, विष्णु स्वरूप महामंत्री, मदन पाल उपाध्यक्ष, हरिकिशन सुनेजा, अनिल अरोरा, मुकेश बंसल, नरेश सिंघल, विकास आहूजा, ऋषभ पाल उपाध्यक्ष, दिनेश किंगर, शुभम, अक्षित, गुरमीत, मनोज सोनी, शिवम वर्मा, सुनील वर्मा, नितिन, सौरभ, मनीष, सोहार्द गर्ग एवं युवा मोर्चा से कार्तिक आदि लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग दिया ।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Shyama Charan Panwar has 356 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 3 =