News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

पार्टस चोरी कर बेचने वाले को 9 लाख 40 हजार की नकदी सहित दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जनपद मुजफ्फरनगर में एक ऐसा चोर पकड़ा गया है जो यूपी/उत्तराखंड के कई जनपदों में वाहनों के पार्ट्स की चोरी करता था ,पकड़े गए चोर के कब्जे से ९,४०,००० की नकदी एवं चोरी के पार्ट्स भी बरामद किए गए हैं आज मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में एसएसपी विनीत जायसवाल ने खुलासा करते हुए पकड़े गए चोर के सम्बन्ध में जानकारी दी है। जनपद के पुलिस लाईन में स्थित मनोरंजन कक्ष में आज एसएसपी विनीत जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नई मंडी थाना पुलिस ने एक ऐसे अंतर राज्य चोर को गिरफ्तार किया है जो उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में कारों के पार्ट्स की चोरी किया करता था। एसएसपी ने बताया की जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय व क्षेत्राधिकारी नईमण्डी हिमांशु गौरव के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी थाना नई मण्डी के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा चौकिंग के दौरान ०१ शातिर वांछित अन्तर्राज्यीय मोटर वाहन स्पेयर पार्ट्स चोर को पचेण्डा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से ९ लाख ४० हजार रुपये नकद तथा मोटर वाहनों के स्पेयर पार्ट्स भी बरामद किए गए जो यूपीध्उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से चुराए गए थे। पुलिस पूछ ताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह बरेली में कार डैटिंग का कार्य करता था, जिससे उसके घर का खर्चा नही चल पता था इसलिए इधर उधर से गाड़ी के स्पेयर पार्टस चोरी कर, ऐजेन्ट बनकर कम दामों में स्पेयर पार्ट्स की दुकानो पर चोरी के पार्ट्स बेच कर अवैध लाभ अर्जित करता था। एसएसपी ने खुलासा करते हुए बताया की पकड़े गए आरोपी ने जनपद मु० नगर के राधा गोविन्द ऑटो मोबाइल थाना नई मंडी बाईपास के यार्ड में खड़ी गाड़ियों से जुलाई वर्ष २०२१ में करीब २ लाख का सामान, नवम्बर २०२१ में करीब ०५ लाख रुपये का सामान तथा जुलाई २०२२ में करीब ०३ लाख रुपये का सामान चोरी किया था। उपरोक्त घटनाओं से सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए गए थे। अक्टुबर २०२२ में महिन्द्रा शोरूम रुद्रपुर जनपद (उधमसिंह नगर) उत्तराखण्ड से दराज तोड़कर ०६ लाख रुपये चोरी किये थे जिसके सम्बन्ध में थाना रुद्रपुर जनपद उधमसिंह नगर उत्तराखंड में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है। पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा जनपद पीलीभीत से भी मारूती शोरूम से स्पेयर पार्ट्स का सामान चोरी, जनपद एटा से महिन्द्रा कम्पनी के शोरूम से स्पेयर पार्ट्स का सामान चोरी, जनपद काशीपुर से शोरूम से स्पेयर पार्ट्स व जनपद सहारनपुर से कार स्पेयर पार्ट्स के सामान चोरी किये थे जिसके सम्बन्ध में अभी विस्तृत जानकारी की जा रही हैं। एसएसपी विनीत जायसवाल ने बताया की पकडा गया आरोपी शातिर किस्म का चोर प्रवृत्ति का अपराधी है स्थानीय पुलिस द्वारा अभियुक्त के विस्तृत अपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है। पकड़े गए आरोपी इकराम उर्फ गुड्डू पुत्र स्व० राज खान निवासी सनऊवा रोड विथोलिया थाना सीवीगंज जिला बरेली हाल पता जगतपुर थाना बारादरी आकाश पुरम के पीछे जनपद बरेली। जिसके कब्जे से दो बैरिंग रियर व्हील ,एक बैरिंग फ्रान्ट व्हील, एक अदद जीफ्लोर पेड सैल ४- एक एस. फ्लोर प्लग ग्लो , नगद ९ लाख ४० हजार की नगदी बरामद की। शातिर चोर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी, निरीक्षक रमेश चन्द्र राणा, उपनिरीक्षक राघवेन्द्र सिंह चौहान, उपनिरीक्षक रामबीर सिंह, हेड कांस्टेबिल राहुल सिरोही, सर्विलांस सेल, सुशील कुमार, सोविन्दर सिंह, कांस्टेबिल धीरेन्द्र कुमार, मनेन्द्र राणा, प्रिन्स कुमार, धर्मेन्द्र कुमार थाना नईमण्डी, दीपक चौधरी सर्विलान्स सैल एंव ललित कुमार सर्विलान्स सैल शामिल रहे।

 

यज्ञ में आचार्य ने दी आहुति
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि भारत में आजादी के बाद गुरुकुल शिक्षा पद्धति को सुनियोजित षड्यंत्र के तहत खत्म किया गया है। गुरुकुल बचेंगे, तभी सनातन संस्कृति बचेगी।
चरथावल के रोहना रोड स्थित वैदिक साधना संस्कृत विधा आश्रम गुरुकुल में आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती के निर्वाण पर आयोजित स्मृति यज्ञ में पधारे आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि ऋषि दयानंद ने वैदिक संस्कृति की रक्षा के लिए जीवन की आहुति दी। वेदों की ओर लौटो, का आह्वान कर समाज में कुरीतियों, पाखंड, अंधविश्वास को मिटाने के अतुल्य कार्य किये। उनकी स्वराज्य की उद्घोषणा ने युवाओं की क्रांति से जोड़ा था। पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, लाला लाजपत राय, भगत सिंह, स्वामी श्रद्धानंद आदि देशभक्त ऋषि की प्रेरक गर्जना से आजादी आंदोलन में मातृभूमि के लिए शहीद हुए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद गुरुकुलों को प्रोत्साहित नहीं किया गया। प्रत्येक तहसील क्षेत्र में एक गुरुकुल संचालित होगा, तभी सनातन संस्कृति बचेगी। गुरुकुलों को दान का सहयोग कीजिये।
गुरुकुल संचालक आचार्य दयादेव ने कहा कि महर्षि दयानंद ने अपने गुरु स्वामी विरजानंद को दिया वचन पूरा कर भारत का नव निर्माण किया। सत्यार्थ प्रकाश, ऋग्वेदादिभाष्य भूमिका, संस्कार विधि उनके अमूल्य ग्रन्थ है। ऋषि ने ज्ञान का प्रकाश फैलाकर अविधा का नाश किया। डॉ. नीरज शास्त्री ने कहा कि युवा उनके महान व्यक्तित्व को पढ़े, ताकि संस्कारित जीवन बन सके। इस मौके पर आचार्य दयादेव को शॉल, महर्षि दयानन्द का चित्र भेंट किया गया। वेदपाठ आचार्य सुरेंद्र और यशदेव आर्य ने किया। ब्रह्मचारी देशवीर आर्य, संदीप आर्य, अनुज आर्य, प्रशांत आर्य मौजूद रहे।

 

 

बैठक का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सोनी ने के सर्राफा बाजार में आगमन किया। जहां पवन वर्मा,विजय वर्मा, पंकज वर्मा, शिवकुमार वर्मा, सुशील डाईवाला,महेश वर्मा , सतीश फौजी, प्रवीण वर्मा, सुनील वर्मा, दिनेश वर्मा आदि लोगों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया और जिले के सभी स्वर्णकार बंधुओं ने भी उनको पटका बनाकर सम्मानित किया । ओम प्रकाश सोनी जी ने उपस्थित सभी स्वर्णकार बंधुओं का हालचाल पूछा और उनकी समस्याओं के बारे में बातचीत की जहां स्वर्णकार समाज के लोगों ने अपनी समस्याएं उनके सामने प्रस्तुत की जिसको उन्होंने संज्ञान में लेकर आश्वासन दिया कि स्वर्णकार समाज से कैलाश चंद सोनी जी मेंबर ऑफ पार्लियामेंट के द्वारा समय-समय पर संसद में स्वर्णकार समाज के बारे में प्रश्न उठा कर मुद्दों को सरकार से अवगत कराया जाता है और यह भी आश्वासन दिया कि सुनार समाज के जो भी समस्या होगी उसका निस्तारण करने हेतु वह अधिक से अधिक प्रयास करेंगे। वहां उपस्थित स्वर्णकार समाज के लोगों ने अपनी यह पीड़ा भी बताई कि सुनार समाज १०० प्रतिशत भारतीय जनता पार्टी को जिताने में अपनी वोट देकर सहयोग करता है लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने कभी भी उनको सरकार में उचित पद एवं हिसेदारी नहीं दी जिससे लोगों में काफी आक्रोश है और उन से निवेदन किया कि आप सुनार समाज की ओर से सरकार को अवगत कराएं और आने वाले आगामी चेयरमैन के चुनाव में अधिक से अधिक टिकट दिलवाने का कार्य करें, जिस पर श्रीमान ओम प्रकाश सोनी जी ने संज्ञान लिया और आश्वासन दिया कि हम लोग भरसक प्रयास करके इस इलेक्शन में सुनार समाज को अधिक से अधिक टिकट दिलवाने का प्रयास करेंगे और सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।

 

सुनी जनसमस्याएं, किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा प्रातः अपने कार्यालय में आए हुए आम जनमानस की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया जिसके पश्चात उनके द्वारा कार्यालय में शिकायत लेकर आए हुए फरियादियों को शिकायत के जल्द से जल्द निस्तारण हेतु आश्वस्त किया गया एवं संबंधित शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए निर्देशित किया गया कि कार्यालय से प्राप्त की जाने वाली शिकायतों को अधिक समय तक लंबित ने रखा जाए, शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह द्वारा प्रत्येक दिन अपने कार्यालय में आकर सर्वप्रथम कार्यालय में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना जाता है जिन के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा शिकायतों पर विशेष निगरानी भी रखी जाती है।

 

एसएसपी न परिवार संग मनाई दिवाली
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी आवास पर एसएसपी विनीत जायसवाल अपने परिवार सहित दीपावली लक्ष्मी पूजन करते हुए वही एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने अपने अधीनस्थों के साथ पटाखे छुटाते हुए दीपावली पर्व मनाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा कैम्प कार्यालय पर समस्त पुलिसकर्मियों को दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान वितरित कर मनायी गयी दीपावली। दीपावली के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री विनीत जायसवाल महोदय एवं पुलिस अधीक्षक नगर श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा कैम्प कार्यालय में मौजूद समस्त पुलिस कर्मियों के साथ दीपावली पर्व मनाया गया । कैम्प कार्यालय पर मौजूद सर्विलांस कार्यालय, मीडिया सेल, टैलीफोन डियुटी, गोपनीय कार्यालय एवं स्कोर्ट डियुटी आदि के साथ दीपावली पर्व मनाया गया तथा सभी को एसएसपी द्वारा दीपावली पर्व की शुभकामनाऐं देते हुए कर्मचारियों को मिष्ठान वितरित किये गये ।

 

बाइक एवं चाकू के साथ शातिर दबोचा
चरथावल। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)क्षेत्र के ग्राम कुटेसरा नहर पटरी से पुलिस ने एक शातिर चोर को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। दरअसल चरथावल प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में कुटेसरा चौकी प्रभारी वरुण कुमार तेवतिया ने कुटेसरा नहर पुलिया से मुखबिर की सूचना पर शातिर चोर अजय पुत्र शेर पाल निवासी ग्राम नगला मुबारक थाना सिखेड़ा जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पुलिस ने चोर के पास से चोरी की गई टीवीएस मोटरसाइकिल भी बरामद की है साथ ही साथ पुलिस ने चोर के पास से अवैध चाकू भी बरामद किया है पुलिस ने पकड़े गए चोर का चालान करते हुए जेल भेज दिया है।

 

हत्या का खुलासाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा २४ घण्टे के अन्दर हत्या की घटना का सफल अनावरण किया जहां हत्याभियुक्त गिरफ्तार किया। कब्जे से आलाकत्ल ०१ पिस्टल मय ०४ कारतूस ३२ बोर बरामद किया। जनपद में शातिर/वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल महोदय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा २४ घण्टे के अन्दर हत्या के अभियोग का अनावरण कर अभियुक्त को शामली बाईपास, बुढाना मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे ०१ पिस्टल आलाकत्ल मय ०४ जिंदा कारतूस ३२ बोर बरामद की गयी। उल्लेखनीय है कि दिनांक २४.१०.२०२२ को वादी द्वारा थाना कोतवाली नगर पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उनका भाई अंकित कुमार, ग्राम सलेमपुर तथा लकड़संधा के मध्य स्थित ईंट भट्टा पर चौकीदारी का काम करता था जिसके साथ अभियुक्त रामू पुत्र संजय निवासी लकसन्धा थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर भी रहता था। २३/२४ की रात्रि में अभियुक्त रामू उपरोक्त द्वारा वादी के भाई अंकित कुमार के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी थी । गिरफ्तार अभियुक्त रामकुमार उर्फ रामू पुत्र संजय निवासी लकड़संधा थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर जिसके कब्जे से ०१ पिस्टल आलाकत्ल मय ०४ जिंदा कारतूस ३२ बोर बरामद किया। पुलिस पूछताछ में प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मृतक अंकित कुमार उसके साथ ईंट भट्ठे पर काम करता था , तथा मृतक का अभियुक्त के घर आना जाना था । अभियुक्त रामकुमार उपरोक्त द्वारा बताया गया कि मृतक उसकी बहन पर बुरी नजर रखता था। इसी कारण से अभियुक्त रामकुमार उर्फ रामू, मृतक अंकित कुमार से रंजिश रखने लगा था तथा योजना बनाकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्र०नि० आनन्द देव मिश्रा थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर, उ०नि० जयवीर सिंह, ललित कुमार, जोगेन्द्रपाल, है०का० जितेन्द्र कुमार, राजीव कुमार, रोहताश कुमार, का० तरुण कुमार, अलीम थाना कोतवाली मौजूद रहे।

 

टूटी सड़के कब होगी ठीक?Muzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)सड़कों के हाल खराब होते जा रहे हैं। रही सही कसर जल निगम के तत्वावधान में सड़कों में डाले जा रहे सीवर कार्य ने पूरी कर दी है। बनी बनाई सड़कें सीवर काम की भेंट चढ रही हैं।
जीटी रोड, जाट कॉलोनी सहित शहर की विभिन्न सड़कों की हालत खराब है। सदर बाजार और मिमलाना रोड भी पूरी तरह से जर्जर हो चुका है।
सरकार ने गड्ढा अभियान चला रही है। १५ नवंबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। मुजफ्फरनगर में ऐसी कई सड़कें हैं, जिन्हें गड्ढा मुक्त किया जाना है। शहर में जल निगम के तत्वावधान में सड़कों में सीवर डाले जा रहे हैं। लेकिन, ये सीवर ही सड़कों के जी का जंजाल बन चुके हैं। बनी बनाई सड़कें इन सीवर की भेंट चढ़ चुकी हैं।
इस समय शहर से बीच से होकर गुजर रहे जीटी रोड की हालत खस्ताहाल हो चुकी है। करीब एक वर्ष से यहां सीवर काम चल रहा है। सीवर डालने के बाद सड़क निर्माण कराया गया था। लेकिन, एक वर्ष से पहले ही सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। यदि कंपनी बाग से लेकर सहारनपुर बस स्टैंड तक का रास्ता तय किया जाए तो २ किमी. के दौरान सड़क में इतने गड्ढे हैं कि उन्हें गिनना मुश्किल होगा। कई बार ई रिक्शा और तिपहिया वाहन पलट गड्ढो में पलट जाते हैं। कई बड़ी दुर्घटनाएं होने से बच चुकी है। बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों के लिए सड़क पर चलना एक मुश्किल काम हो रहा है।
शहर के बीच से होकर गुजर जीटी रोड वाली सड़क का निर्माण एक वर्ष पूर्व ही हुआ था। सड़क निर्माण के कुछ माह बाद ही जर्जर अवस्था में पहुंच गई थी। सदर बाजार वाली सड़की की भी स्थिति काफी खराब है। हालात ये हैं कि दुपहिया और तिपहिया वाहन अक्सर गड्ढो में गिरकर पलट जाते हैं।
शहर की अधिकतर सड़कों का निर्माण हो चुका है, लेकिन बहुत सी सड़कें निर्माण के कुछ माह बाद ही जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी हैं।
शहर की जर्जर सड़कों की हालत सुधर नहीं रही। जीटी रोड पर मूंगफली की ठिया लगाने वाले भोले भाई का कहना है कि वह वह वर्षो से पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के सामने मूंगफली भूनते आ रहे हैं। कहते हैं कि पिछले कई माह से सड़क की हालत खराब है।
उन्हें अधिक परेशानी नहीं है। लेकिन सड़क पर चलने वाले लोगो की तकलीफ को देखकर वह काफी दुखी होते हैं। अक्सर गड्ढे में पड़कर ई-रिक्शा आदि पलटने का खतरा रहता है।
सदर बाजार वाली सड़क स्थित एक दुकान पर काम करने वाले व्यक्ति का कहना है कि जर्जर सड़क के चलते लोगों को मुश्किल हो रही है। नगर पालिका ने सड़क निर्माण कराया था। लेकिन सड़क काफी कम समय में टूट गई। इस कारण दिक्कत हो रही है।
युवक संजय कहते हैं कि सड़क निर्माण होता है, और उसके कुछ दिन बाद ही सड़क टूटने लगती है। जीटी रोड की सड़क का भी यही हाल हुआ। सड़क जर्जर होने से दिक्कत हो रही है।ई रिक्शा चलाने वाले एक व्यक्ति का कहना है कि परेशानी सबको है। लेकिन अक्सर ई रिक्शा और दुपहिया वाहन सड़क में हुए गड्ढो में गिरकर पलट जाते हैं। जिससे बड़ी दुर्घटना का भी खतरा रहता है।
शहर में जर्जर हालत में पहुंच चुकी मुख्य सड़कें

  1. मिमलाना और शाहबुद्दीनपुर रोड वाली सड़क।
  2. सदर बाजार की अधिकतर मुख्य सड़कें।
  3. भोपा पुल के नीचे से आबकारी कार्यालय तक की सड़क।
  4. पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के सामने वाली सड़क।
  5. शिवमूर्ति से लेकर मीनाक्षी चौक तक की सड़क।
  6. खादर वाला और कृष्णापुरी क्षेत्र की सड़क।
  7. शामली रोड वाली सड़क ईदगाह तक।

गरीब परिवारों के साथ बांटी खुशियां
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी घुमंतु एवं गरीब परिवारों के साथ दीपावली की खुशियां बांटी और उनके बीच रहकर यह महापर्व मनाया। इस अवसर पर उन्होंने गरीब परिवारों को मिठाई, मोमबत्ती, दीपक और उपहार वितरित किये, जिन्हें पाकर गरीब परिवार और उनके बच्चे खुशी से झूम उठे। इस दौरान घुमंतु जाति के शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों ने मनीष चौधरी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिनका निराकरण करने के लिये जोरशोर से आवाज उठाने का प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने उन्हें भरोसा दिलाया।
ज्ञातव्य है कि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी अपनी समाजसेवी टीम के साथ प्रत्येक वर्ष दीपावली एवं होली का पर्व घुमंतु जाति एवं गरीब परिवारों के बीच मनाते चले आ रहे हैं। गत रात्रि भी मनीष चौधरी और उनकी टीम ने गरीब परिवारों को मिठाईयां, मोमबत्ती, दीपक और उपहार प्रदान किये, जिन्हें पाकर गरीब परिवारों और उनके बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस मौके पर शिक्षा ग्रहण कर रहे गरीब परिवारों के बच्चों ने पत्रकारों को बताया कि मनीष चौधरी और उनकी समाजसेवी टीम प्रत्येक वर्ष उनके बीच आकर दीपावली और होली का पर्व मनाते हैं, जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता। बच्चों ने बताया कि मनीष चौधरी उन्हें कॉपी, किताबें और उनकी शिक्षा पर होने वाले खर्च को भी वहन करते हैं। शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों ने पत्रकारों को बताया कि कक्षा १२वीं तक की शिक्षा तक तो उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई, अब उनके सामने जाति प्रमाण पत्र और मूल निवास प्रमाण पत्र की सबसे बडी समस्या आ रही है, क्योंकि न तो उनके जाति प्रमाण पत्र बन रहे हैं और पक्का मकान न होने के कारण उनका मूल निवास प्रमाण पत्र भी नहीं बन पा रहा है। इस तरह की समस्याएं आडे आने के कारण वे आगे की पढाई नहीं कर पा रहे हैं। बच्चों ने पत्रकारों को बताया उन्होंने इस समस्या से प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी को अवगत करा दिया है, जिन्होंने उनकी समस्या का समाधान कराने का हरसम्भव प्रयास करने का उन्हें भरोसा भी दिया है।
बाद में जब पत्रकारों ने प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी से पूछा कि वे प्रत्येक वर्ष गरीब एवं असहाय परिवारों के बीच दीपावली और होली का पर्व क्यों मनाते हैं, तो उन्होंने कहा कि यदि हमारे घरों में रोशनी है और गरीब परिवारों के घरों में अंधेरा है तो हमारा दीपावली का पर्व मनाने का कोई फायदा या मकसद पूरा नहीं होता। उन्होंने कहा कि इन पर्वों को जाति और धर्मों से ऊपर उठकर गरीब एवं असहाय लोगों के बीच मनाना चाहिए, इससे मन को प्रसन्नता होती है और गरीब परिवारों और उनके बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि इन घुमंतु जाति एवं गरीब परिवारों के बच्चों ने उनके सामने कुछ समस्याएं रखी हैं, जिनका समाधान कराने के लिये वे हरसम्भव प्रयास करेंगे। मनीष चौधरी ने कहा कि यदि इन बच्चों की उच्च शिक्षा निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हो तो न जानें इनमें से ही कितने हीरे निकलकर सामने आयेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार से मांग है कि इन लोगों को पक्के मकान और इनके बच्चों की शिक्षा पर उचित ध्यान दे। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी के अलावा युवराज सक्षम चौधरी, प्रशांत चौधरी, सौरभ चौधरी, कृष्णा चौधरी, के.पी. चौधरी, भरतवीर प्रधान जी, राजवीर राणा, योगेन्द्र कुमार मुन्ना, नवीन कश्यप, हंसराज कश्यप, सचिन शर्मा, आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

 

गोदाम मे लगी आग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)कबाड के गोदाम मे आग लगने से आसपास के लोग एकत्रित हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार नई मन्डी थाना क्षेत्र मे बीती रात कबाड के गोदाम मे आग लग गई। चर्चा रही कि पटाखो से लगी आग की लपटें धीरे-धीरे बढ गई। भीष्ण आग से आसपास के लोगों मे हडकम्प मच गया। नागरिकों की सूचना पर स्थानीय पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि इस हादसे मे कोई बडा नुकसान नही हुआ।

 

स्कूटी सवार हुआ घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)कार की चपेट मे आकर स्कूटी सवार हुआ घायल। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मल्हुपूरा निवासी शाहनजर आज दोपहर के वक्त अपनी स्कूटी द्वारा रामपुर तिराहे की और किसी काम से जा रहा था कि जैसे ही वह गुरूराम राय पब्लिक स्कूल के सामने पहुंचा कि इसी बीच पीछे की और से आ रही कार की चपेट में आकर वह चोटिल हो गया। इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे कुछ लोगो ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा उसके परिजनो को इस हादसे की जानकारी दी।

 

खुलासे की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी कार्यालय पहुंचे ग्रामीणो ने डकैती की घटना के खुलासे की मांग को लेकर एसएसपी को सम्बोधित प्रार्थना पत्र सौंपा। बीते दिनो छपार क्षेत्र में हुई चोरी की घटना के खुलासे की मांग को लेकर कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसएसपी विनित जायसवाल के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र में घटना के खुलासे की मांग की। इस दौरान कई ग्रामीण मौजूद रहे।

 

हादसे मे गंभीर
भोपा।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सडक हादसे मे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार मोरना-शुकतीर्थ मार्ग पर गैस गोदाम के समीप सडक हादसे मे एक युवक घायल हो गया। इस हादसे पर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया।

 

ग्रहण पर मंदिरो कपाट रहे बन्द
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सूर्य ग्रहण के सूतक के कारण आज सुबह से ही मंदिरो के कपाट बन्द रहे। सूर्य ग्रहण की छाया के कारण आज नगर के गोलाक धाम,श्री गणपतिधाम, श्री बालाजी धाम, नई मन्डी बिन्दल बाजार स्थित माता वाला मन्दिर,लोहिया बाजार स्थित देवी मन्दिर, नदी घाट स्थित अति प्राचीन देवी मन्दिर, शिव चौक आदि सभी मन्दिरो के कपाट बन्द रहे। ग्रहण का सूतक समाप्त होने तक शाम करीब साढे पांच बजे तक मंदिर के कपाट बन्द रहे। ग्रहण का समय पूर्ण होने पर सभी मन्दिरो की साफ सफाई व शुद्धिकरण के पश्चात श्रृद्धालूओं के दर्शनाथ मन्दिरो के कपाट खोले गए।

 

अलग अलग स्थानों से कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में वांछित को गिरफ्तार किया। प्र0नि0 आनन्ददेव मिश्रा थाना कोतवाली नगर द्वारा वांछित अभियुक्त रामकुमार उर्फ रामू पुत्र संजय निवासी लकड़संधा थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर को शामली बाईपास, बुढाना मोड़ के पास ेस गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 पिस्टल आलाकत्ल मय 04 जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद किए गए। इसके अलावा थाना सिविल लाईन पर नियुक्त उ0नि0 योगेश कुमार द्वारा अभियुक्त नौशाद पुत्र यासीन मलिक निवासी मौ0 जामिया नगर थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर को जानसठ पुल के पास से मय 01 नाजायज चाकू के गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 वरूण कुमार तेवतिया द्वारा फोर्स के अभि0 अजय पुत्र शेरपाल निवासी ग्राम नंगला मुबारक थाना सिखेड़ा जनपद मु0नगर को कुटेसरा नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 01 टीवीएस मोटर साईकिल लाल रंग को फर्जी नंबर प्लेट यूपी12 आर 6323 व 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया।

 

शातिर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)थाना भौराकलां पर नियुक्त उ0नि0 हरपाल सिंह द्वारा अभियुक्त फिरोज पुत्र मेहंदी हसन ऊर्फ पेलू निवासी ग्राम शिकारपुर थाना भौराकलां जनपद मु0नगर को कपुरगढ़ से खानपुर रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 मोटर साइकिल एचएफ डिलक्स नं0 यूपी 12 एसी 3373 व 1150 रुपए नगद बरामद किए गए।

 

दो वांछितों को किया गिरफ्तार
शाहपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतू चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बुढाना व थाना प्रभारी के निर्देशन मे उ०नि० सत्यवीर सिंह द्वारा पोक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त अरविन्द पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम तावली थाना शाहपुर मु०नगर को ग्राम तावली शिवालय के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अरविन्द पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम तावली थाना शाहपुर मु०नगर है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० सत्यवीर सिहँ, का० नवदीप सिंह, का० नितेश कमार शामिल रहे। वहीं इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 नरेश सिंह द्वारा पोक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त सरताज पुत्र बाबू नि0 मौ0 नूरवाफान कस्बा व थाना शाहपुर मु0नगर को अभियुक्त के मकसन मौ0 नूरवाफान चौकी क्षेत्र कस्बा शाहपुर से गिरफ्तार किया गया।

 

जिन लोगों ने उन्हें जिताया आज उन लोगों के बीच आकर दीवाली मनाईः मलूक नागरMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बसपा नेता और बिजनौर सांसद मलूक नागर ने कहा कि उन्होंने ट्रेक्टरों का मामला संसद में उठाया है। मोरना चीनी मिल विस्तारीकरण के लिए भी वह सदन में लड़ाई लड़ रहे हैं। क्षेत्र के विकास के प्रति गंभीर हैं। चुने जाने के बाद से आज तक 213 गांव और 800 मोहल्लों का दौरा कर चुका है। उन्होंने कहा कि सांसद निधि में भेदभाव हो रहा है। विधायक और सांसद दोनों को बराबर निधि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उन्हें जिताकर उनकी दीवाली मनवाई आज वे उन लोगों के बीच आकर दीवाली मना रहे हैं।
सोमवार को शहर के रुड़की रोड स्थित राजयोग बैंक्वट हाल में बसपा नेता जियाउर्रहमान के तत्वावधान में दीवाली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे सांसद मलूक नागर ने कहा कि पार्टी फिर से बड़ी सियासी ताकत बनकर उभर रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उन्हें चुनाव जितवाकर उनकी दीवाली मनवाई थी। दीवाली के दिन वे उन्हीं लोगों के साथ यह त्यौहार मनाने के लिए पहुंचे हैं। कहा कि वह हमेशा विकास के पक्षधर रहे हैं, लेकिन सत्तारूढ दल के लोगों से जो उम्मीद की जाती है वे उन पर खरा नहीं उतर रहे। कहा कि वह 23 मई 2023 तक अपने लोकसभा क्षेत्र के सभी 800 गांवों का दौरा पूरा कर लेंगे। बताया कि कोरोना काल के दौरान 2 वर्ष तक क्षेत्र में आना जाना कम रहा। मदरसा सर्वे के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी को सर्वे में सहयोग करना चाहिए। यदि किसी मदरसे का पंजीकरण नहीं है तो पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ होने पर वह उसे करा ले। उन्होंने कहा कि सांसद निधी की एक करोड़ की किश्त आई है, वह गांव गांव जा रहे हैं। जहां भी विकास की आवश्यकता होगी विकास कराएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बसपा बड़ी ताकत बनकर उभरेगी।
दिलों को जोड़ने के लिए दीवाली मिलनरू जियाउर्रहमान
बसपा नेता और दीवाली मिलन कार्यक्रम के संयोजक जियाउर्रहमान ने कहा कि दिलों को जोड़ने के लिए इस तरह के प्रोग्राम आवश्यक हैं। कहा कि बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के मीरापुर और पुरकाजी विधानसभा के बसपा कार्यकर्ता और नेता यहां एकत्रित हैं। सांसद मलूक नागर का स्वागत किया गया है। दीवाली मिलन से आपसी मोहब्बत और प्यार बढा है।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 6 =