उत्तर प्रदेश

Agra News: नकली नोटों की सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडफोड़, ₹8000 के नकली नोट बरामद

Agra News: सदर थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को गिरफ्तार किया है, जो शहर के बाजारों में नकली नोटों की सप्लाई कर रहा था । नकली नोटों को असली बनाकर बाजार में बेच रहा था । काले कारोबार से मोटी कमाई कर रहा था।

पुलिस ने गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है । आरोपियों के कब्जे से पुलिस टीम ने ₹8000 के नकली नोट बरामद किए है । सभी नकलों नोट ₹500 रुपये के हैं । ₹500 का असली नोट भी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद किया है ।

एक स्कूटी , एक रंगीन प्रिंटर और नोट बनाने में प्रयोग किया जाने वाला सफेद आधार कार्ड भी पुलिस ने बरामद किया है । पुलिस गिरफ्त में आये आरोपियों के नाम राजेश कुमार , हरिओम ,अवधेश , श्यामसुंदर ,और लक्ष्मण है । सभी आरोपी आगरा के रहने वाले हैं । आपस में दोस्त बताये जा रहे हैं । पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वह नकली नोट छापने का काम करते हैं । नकली नोट बाजार में चलाकर मुनाफा कमाते हैं । पुलिस की गिरफ्त में आए एक आरोपी हरिओम का हेल्प का भी है ।

आरोपी अपने हेल्थ क्लब में नकली नोट छापने का काम कर रहा था । इसके साथ ही गिरोह के अन्य 4 सदस्यों से किराया भी वसूल कर रहा था । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 585 , 498ए 498 बी 498 सी 498 डी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − 5 =