वैश्विक

मिनियापोलिस के बाजार क्षेत्र में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, 11 लोग घायल

मिनियापोलिस के बाजार क्षेत्र में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। गोलीबारी की यह घटना शहर के ‘अपटाउन’ इलाके में आधी रात के बाद हुई। यह एक बाजार क्षेत्र है, जहां नाइटलाइफ हब और एप्पल तथा नामी गिरामी कंपनी के स्टोर हैं।

पुलिस ने पहले कहा था कि 10 लोगों को गोली मारी गई है और वे गंभीर रूप से घायल हैं, लेकिन उन्होंने सुबह तीन बजे के बाद ट्वीट कर जानकारी दी कि एक आदमी की अस्पताल में मौत हो गई है और घायल हुए अन्य लोगों की जान को कोई खतरा नहीं है।

पुलिस ने कहा कि उनका मानना है कि एक से अधिक लोग गोलीबारी कर रहे थे। मिनियापोलिस के पुलिस प्रमुख मेडारिया अर्राडोंडो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा यह ‘दुखद और बेतुकी हिंसा’ है और उन्होंने हिंसा की बढ़ती घटनाओं को सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट बताया।

उन्होंने कहा, ‘हमारे पास संदिग्धों के संबंध में यकीनन कई सुराग हैं और हम एफबीआई और एजेंसियों से सहायता ले रहे हैं।’ होबान कोरियन बीबीक्यू के प्रबंधक फ्रेड ह्वांग ने बताया कि जिस वक्त गोलियों की आवाज सुनाई दी वह दरवाजे के पास ही काम कर रहे थे, और उन्हें लग रहा था कि लोगों का समूह एक दूसरे पर गोलियां चला रहा था।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21269 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + eleven =