सभी फॉर्मेट से संसपेड हुए Danushka Gunathilaka
एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार श्रीलंकाई क्रिकेटर Danushka Gunathilaka की मुश्कीलें बढ़ गई हैं. सोमवार को एक तरफ सिडनी कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया तो दूसरी तरफ उन्हें श्रीलंकाई नेशनल क्रिकेट टीम से निलंबित कर दिया गया है. बता दें कि दो नवंबर को एक महिला के कथित यौन उत्पीड़न के मामले की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई.
Danushka Gunathilaka को दुष्कर्म के आरोप में रविवार को तड़के गिरफ्तार करने को बाद सोमवार को एक स्थानीय अदालत में एक वीडियो लिंक के जरिए उन्हें जमानत के लिए पेश किया गया. ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ की रिपोर्ट के अनुसार सुनवाई में वर्चुअल उपस्थिति के दौरान गुणथिलका को हथकड़ी पहनाई गई थी.
Sri Lanka Cricket suspends Danushka Gunathilaka from all forms of cricket
Read @ANI Story | https://t.co/ouWxMFDM6s#SrilankaCricket #DanushkaGunathilaka #T20WorldCup #SLC pic.twitter.com/V5y6q1VKrL
— ANI Digital (@ani_digital) November 7, 2022
उसने सफेद रंग की टीशर्ट और नीली जींस पहन रखी थी. रिपोर्ट के अनुसार उसके वकील ने सुनवाई के दौरान जमानत की अर्जी दी थी लेकिन मजिस्ट्रेट ने जमानत देने से इंकार कर दिया. श्रीलंका की टीम शनिवार को टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद गुणथिलका के बिना स्वदेश रवाना हो गई. गुणथिलका पहले दौर में नामीबिया के खिलाफ खेला था और वह खाता खोले बिना आउट हो गया था. इसके बाद वह चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गया था.
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने Danushka Gunathilaka को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से ससपेंड करने का फैसला लिया. अब गुणथिलका को ऑस्ट्रेलिया में एक महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किए जाने और आरोपित किए जाने के बाद किसी भी चयन के लिए उन पर विचार नहीं किया जाएगा. बोर्ड ने बयान में यह भी कहा गया है कि श्रीलंका क्रिकेट फौरन इस आरोप की जांच करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा और ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट में चल रहे इस मामले में अगर खिलाड़ी दोषी पाया जाता है तो उसे दंडित भी किया जाएगा.

