खेल जगत

सभी फॉर्मेट से संसपेड हुए Danushka Gunathilaka

एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार श्रीलंकाई क्रिकेटर Danushka Gunathilaka की मुश्कीलें बढ़ गई हैं. सोमवार को एक तरफ सिडनी कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया तो दूसरी तरफ उन्हें श्रीलंकाई नेशनल क्रिकेट टीम से निलंबित कर दिया गया है. बता दें कि दो नवंबर को एक महिला के कथित यौन उत्पीड़न के मामले की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई.

Danushka Gunathilaka  को दुष्कर्म के आरोप में रविवार को तड़के गिरफ्तार करने को बाद सोमवार को एक स्थानीय अदालत में एक वीडियो लिंक के जरिए उन्हें जमानत के लिए पेश किया गया. ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ की रिपोर्ट के अनुसार सुनवाई में वर्चुअल उपस्थिति के दौरान गुणथिलका को हथकड़ी पहनाई गई थी.

उसने सफेद रंग की टीशर्ट और नीली जींस पहन रखी थी. रिपोर्ट के अनुसार उसके वकील ने सुनवाई के दौरान जमानत की अर्जी दी थी लेकिन मजिस्ट्रेट ने जमानत देने से इंकार कर दिया. श्रीलंका की टीम शनिवार को टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद गुणथिलका के बिना स्वदेश रवाना हो गई. गुणथिलका पहले दौर में नामीबिया के खिलाफ खेला था और वह खाता खोले बिना आउट हो गया था. इसके बाद वह चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गया था.

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने Danushka Gunathilaka को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से ससपेंड करने का फैसला लिया. अब गुणथिलका को ऑस्ट्रेलिया में एक महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किए जाने और आरोपित किए जाने के बाद किसी भी चयन के लिए उन पर विचार नहीं किया जाएगा. बोर्ड ने बयान में यह भी कहा गया है कि श्रीलंका क्रिकेट फौरन इस आरोप की जांच करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा और ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट में चल रहे इस मामले में अगर खिलाड़ी दोषी पाया जाता है तो उसे दंडित भी किया जाएगा. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + fifteen =