Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-पेटिंग प्रतियोगिता का डीएवी कालेज में आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) यूपिनेडा लखनऊ व मुख्य विकास अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशानुसार डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर में आज ऊर्जा संरक्षण विषय के अंतर्गत एक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

जिसमें प्रथम वर्ग कक्षा ६ से ८ के छात्रों ने ऊर्जा बचत के सितारे दोस्त हमारे विषय खूबसूरत कलाकृतियां उकेरी तथा कक्षा ९ से १२ कक्षाओं के छात्र छात्राओं ने भारत को नेट जीरो बनाने में ऊर्जा सरंक्षण का योगदान विषय व ऊर्जा संरक्षण विषय पर खूबसूरत पेंटिंग बनाई

यह प्रतियोगिता इस कार्यक्रम के संयोजक डीएवी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता प्रवीण कुमार सैनी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कक्षा ६ के तथा कक्षा नौ से १२ह्लद्ध के विभिन्न छात्रों ने बिजली किस प्रकार बचाई जाए तथा ऊर्जा का विकल्प क्या हो इस विषय पर उन्होंने सोलर पैनल पवन चक्की तथा विभिन्न वैकल्पिक ऊर्जा से संबंधित चित्र बनाएं

चित्रकला प्रतियोगिता का परिणाम ग्रुप में प्रथम छवि कक्षा ७, द्वितीय वंश सैनी, तृतीय सोफिया, सांत्वना कनक तथा कार्तिक्र रही ग्रुप बी में प्रथम कामिनी चौहान १२ आई, द्वितीय स्वीटी महली १२ आई, तृतीय पायल सैनी १२ आई, सांत्वना संध्या ,नैना सिंह अंजु ११ आई । रहे।

इस अवसर पर डी ए वी इण्टर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य श्री प्रवीण कुमार शर्मा ने सभी छात्र छात्राओं को विद्युत की महत्ता बताते हुए इसके बचत को महत्त्वपूर्ण बताया। तथा इसके विकल्पों पर भी ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर कला अध्यापक सुनील कुमार,संजीव कुमार, विजय कुमार मित्तल आदि का सहयोग रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + sixteen =