Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News:मेले की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा पुलिस अधिकारीगण के साथ देर रात्रि को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रताल स्थित गंगा घाट पर लग रहे मेले की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रताल स्थित गंगा घाट पर लग रहे मेले को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा शुक्रताल पहुंचकर पुलिस व प्रशासन द्वारा की गयी तैयारियों का निरीक्षण किया गया। द्वारा गंगा स्नान के दृष्टिगत की गयी तैयारियों का जायजा लेते हुए घाट पर साफ-सफाई, उचित प्रकाश व्यवस्था, जलस्तर सूचकांक पर निरंतर निगरानी रखने, सुरक्षा हेतु मुख्य स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाने, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ रखने, वाचटावर से निरंतर सतर्क निगरानी रखने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से मेला अधिकारी को अवगत कराया जिससे मेले में आये श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे ।

महोदय द्वारा मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु लगाये गये सीसीटीवी कैमरों तथा घाट व उसके आस-पास बनाये गये डियूटी पाइंटस को भी चेक किया गया तथा सम्बन्धित को पुल पर बैरिकेडिंग करने, गौताखोरों व मेले डियूटी में लगे पुलिसबल को सतर्कता के साथ डियूटी करने, श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार रखने, किसी भी छोटी-बड़ी घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारी को देने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।

मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए अस्थायी थाना स्थापित किया गया है जिसके माध्यम से सम्पर्ण मेले पर निगरानी रखी जा रही है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी भोपा रामाशीष यादव, क्षेत्राधिकारी फुगाना शरदचन्द शर्मा, प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी थाना भोपा सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 12 =