Muzaffarnagar: हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो..
Muzaffarnagar जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि एक युवक ने बकरी के साथ कुकर्म किया। बकरी के मिमियाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची उसकी मालकिन के साथ भी आरोपी ने बदसुलूकी की।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कुल्हेडी निवासी सलमा पत्नी मुनव्वर की बकरी घर में बंधी हुई थी। अचानक सलमा की बकरी गायब हो गई। सलमा का आरोप है कि जब वह अपनी बकरी को ढूंढती हुई एक घर के बाहर पहुंची तो भीतर से बकरी के मिमियाने की आवाज आई। जब सलमा ने घर के भीतर घुसकर देखा तो उसे एक कमरे में वसीम पुत्र मंजूर बकरी के साथ कुकर्म करते मिला।
आरोप है कि सलमा ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी। सलमा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी वसीम के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वसीम के विरुद्ध आइपीसी की धारा-377, 504, 506 और पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा3 और 11 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

