Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- दूसरों के प्रति होनी चाहिए दया सेवाभावः कपिलदेव

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) दूसरो के प्रति दया भाव-सेवा भाव ही इंसानियत है। मानवता के समर्पित सदकर्म करने के साथ अन्य लोगों को भी जनसेवा के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। नगर की साकेत कालोनी स्थित ब्रहमकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मे मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित उक्त उदगार व्यक्त किये।

कार्यक्रम मे भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला आदि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे पधारने पर मुख्य अतिथि कपिलदेव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला आदि का स्वागत किया गया। आज ब्रहमकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा पर प्रथम बार आध्यात्मिक कार्यक्रम दया और करूणा के लिए एक संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसमें बहन ब्रह्मा कुमारी अंजली दीदी द्वारा विस्तारपूर्वक सभी को बताया गया और ब्रह्मा बाबा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी शिक्षाओं से सभी को अवगत कराया गया तथा वही छोटी मासूम बच्चियों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोहा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों के अलावा संस्था से जुड़ी बहने शामिल रही।

 

खतौली उपचुनाव को लेकर होर्डिग्स व बैनर उतरवाये
बुढाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खतौली विधानसभा-१५ उपचुनाव के दृष्टिगत जनपद में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने हेतु तहसील बुढाना में राजनैतिक पार्टियों के हार्डिंग एवं बैनरो को उतरवाया गया। जनपद की खतौली विधानसभा-१५ उपचुनाव की आयोग द्वारा तारिखों की घोषणा के उपरांत से ही जनपद में प्रशासनिक अधिकारी हाई अलर्ट पर है

आदर्श आचार संहिता के पालन कराने हेतु तत्पर है इसी के क्रम में तहसील बुढाना में उपजिलाधिकारी बुढाना अरूण कुमार के नेतृत्व में आदर्श आचार संहिता का पालन कराने हेतु राजनैतिक पार्टियों के हार्डिंग एवं बैनरों को उतरवाया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 1 =