उत्तर प्रदेश

Mahoba News: हैवानियत की हद पार, प्राइवेट पार्ट पर मसाला थूककर पति बनाता संबंध

Mahoba News: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पठा तिगैला इलाके में जहां पति की मारपीट से नवविवाहिता की हालत बिगड़ गई और उसे जिला अस्पताल लाया गया। पीड़िता ने जब अपने पति की क्रूरता को बताया तो सुनकर सभी दंग रह गए। बताया जाता है कि हमीरपुर जनपद के मुस्कुरा में रहने वाली पीड़िता का विवाह 9 माह पूर्व 19 फरवरी को महोबा शहर के पठा तिगैला निवासी युवक के साथ हुआ था। विवाहिता का आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति उसके साथ शराब पीकर मारपीट करने लगा।

पीड़िता बताती है कि जब-जब उसका पति शराब पीकर आता है तब-तब उसके साथ मारपीट करता है। मारपीट की प्रताड़ना के साथ-साथ हैवानियत की हदों को भी पति पार कर चुका है। पीड़िता की माने तो डेढ़ माह पूर्व शराब पीकर पति ने विवाहिता के प्राइवेट पार्ट में राजश्री गुटखा खाकर थूका फिर उसके साथ संबंध बनाया जिससे विवाहिता के प्राइवेट पार्ट में तेज ब्लीडिंग के साथ हालत बिगड़ गई थी और उसे प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था जहां उसका इलाज कराया गया।

विवाहिता का आरोप है कि उसका पति उसे रखना नही चाहता और तरह-तरह से प्रताड़ित कर रहा है। अभी विवाह को सिर्फ 9 महीने ही गुजरे है और पति उसे आये दिन मारपीट कर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ित कर रहा है। बीती देर रात जब विवाहिता अपनी मामी से फोन पर बात कर रही थी जिससे बौखलाकर शराबी पति ने महिला का मोबाइल छीन लिया और मारपीट शुरू कर दी।

पति ने शराब पीकर महिला को जमीन पर पटक-पटक कर मारा जबकि ससुराल के लोग तमाशबीन बने रहे। पति की मार से महिला की हालत बिगड़ गई और वो अचेत होकर गिर पड़ी। जिसके बाद शराबी पति उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा जहां विवाहिता का इलाज किया गया इस दौरान भी पति ने अपनी पत्नी का गला दबाया। अस्पताल में मौजूद एक तीमारदार के चिल्लाने पर उसने छोड़ा है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 4 =