Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-शिक्षा के बिना समाज की तरक्की सम्भव नहीं-सिद्ध शहनाई वादक आफाक हैदर

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत रत्न से सम्मानित शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला खघं के पौत्र प्रसिद्ध शहनाई वादक आफाक हैदर ने कहा कि शिक्षा के बिना कोई भी समाज किसी भी क्षेत्र में तरक्की नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि आज जो समाज के हालात है उसके लिए हम खुद जिम्मेदार है वजह है कि तालीम से दूर होकर दूसरे कामों में हमने अपना वक्त खराब किया है।

उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे को आगे बढ़ाते हुए समाज में फैली बुराइयों को छोड़ने का संकल्प दिलाया। उन्होंने यहां पहुंचे समाज के लोगों से बच्चों को दीनी और दुनियावी तालीम हासिल कराने पर जोर दिया। आफाक हैदर मीर मिरासी फाउंडेशन के प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे उन्होंने मीर मिरासी फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में समाज का नाम रोशन करने वाले बच्चे बुजुर्गों को सम्मानित कर मीर मिरासी फाउंडेशन ने शिक्षा के प्रति जागरुक करने की जो कोशिश की

वह एक अच्छी पहल है। विशिष्ट अतिथि के रुप में मोहम्मद शमशाद उर्फ रानू व उत्तरप्रदेश श्रम विभाग सलाहकार बोर्ड समिति के सदस्य उस्मान आघाई मीर रहे। कार्यक्रम संयोजक हाजी मोहम्मद वक्कास मीर, एडवोकेट आरिफ मीर, डॉ धनपत मीर, डॉ रईस मीर, इसरार मीर पदमनगली, नवाब मीर ने अतिथियों का बुकें देकर स्वागत किया।

दिलशाद खान व शीबा मीर के संयुक्त संचालन में आयोजित समारोह में डॉ मेहरबान मीर एमबीबीएस, डॉ अरशद क्च. . रू.स्, डॉ शाहवेज मीर बीईएमस, मोहम्मद अनस मीर मॉडलिंग कलाकार, शामली के ग्राम विकास अधिकारी तनवीर मीर , सूफियाना कव्वाल मेहराज वारसी मीर, दिल्ली सरकार के अधिवक्ता मोहम्मद आरिफ मीर एडवोकेट सहित कई दर्जन छात्र छात्राओं और हाफिज ए कुरान और मौल्लिम की डिग्री हासिल करने वाले बच्चों को पुरुस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर रईस मीर, आरिफ एडवोकेट, डॉक्टर शाहवेज, नवाब मीर , अयन, नईम मीर का सहयोग रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 6 =