उत्तर प्रदेश

Fatehpur News: मुठभेड़ को लेकर पुलिस पर उठ रहा सवाल, बाइक, तमंचा और कुछ कारतूस बरामद

Fatehpur News: पुलिस व एसओजी टीम के साथ बाइक सवार बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग के बाद पैर में गोली लगने से दो बादमश घायल हो गए, जिनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीँ एक बदमाश फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने मौके से बाइक, तमंचा और कुछ कारतूस बरामद किये हैं। मुठभेड़ की सूचना पाकर एसपी ने मौके पर पंहुचकर मामले का जायजा लिया।

फतेहपुर में पुलिस व एसओजी टीम के साथ हुई बदमाशों के मुठभेड़ की सूचना पर पंहुचे एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ललौली थाना क्षेत्र के गौरी पुल के पास बाइक में तीन लोग आते दिखे। जिनको थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव व एसओजी की टीम ने रोकने का प्रयास किया। तीन बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू किया।

जिस पर दोनों ओर से मुठभेड़ के बाद पुलिस की गोली पैर में लगने से दो बादमश जुल्फकार उर्फ सुहेल गुंडे पुत्र एजाज अहमद निवासी करनपुर सौरई थाना सिराथू जिला कौशाम्बी, व गौसुल बरा पुत्र मुकीम अहमद निवासी जंहागीर नगर गौहरे थाना खखरेरू घायल हो गए। वहीँ एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। जिसकी तलाश की जा रही है।

एसपी ने बताया कि घायल दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। टीम को एक बाइक जिसपर गुजरात का नंबर है, तीन तमंचा, कई कारतूस बरामद हुआ है। घायल एक बादमश जुल्फकार उर्फ सुहेल गुंडे के ऊपर सूरत गुजरात मे रेप, डकैती, हत्या का प्रयास सहित 9 मुकदमा दर्ज है, और वो गुजरात मे जेल जा चुका है। दूसरे बादमश सुहेल के ऊपर गुजरात में एक और फतेहपुर में तीन मुकदमा दर्ज है।एसपी ने पुलिस व एसओजी टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

पुलिस व एसओजी के साथ बदमाशों की हुई मुठभेड़ के बाद गोली लगने से घायल दोनों बदमाशों के पैर में एक तरफ ही कैसे गोली लगी और उसके बाद दूसरा सवाल यह है कि क्या पुलिस साथ में चुना लेकर चलती हैकी जब मुठभेड़ हो तो सजावट कर फ़ोटो सेशन करे सके?

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − twelve =