Khatauli News: किसान व युवा आज दुखी, सपा-रालोद के कार्यकर्ता ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे- जयंत
खतौली। मुजफ्फरनगर। (Khatauli News) उपचुनाव की घोषणा के बाद एक दिवसीय दौरे पर आये रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी ने तीन जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानो की समस्याओं के प्रति गम्भीर नही है। किसानो के बकाया गन्ना भुगतान ना होने से उन्हे आर्थिक तंगी के दौर से गुजरना पड रहा है।
खेती पहले से कहीं अधिक मंहगी हो चुकी है। खेती मे प्रयुक्त होने वाली हर चीज के दाम बढ जाने से किसान परेशान व हताश है। सरकार को गन्ने का दाम बढाना चाहिए। मौजूदा सरकार मे ना सिर्फ किसान बल्कि युवा वर्ग भी काफी परेशान है। क्योंकि युवाओं को बेरोजगारी का दंश झेलना पड रहा है। जिस और सरकार को कोई ध्यान नही है। सरकार को जन समस्याओं के प्रति गम्भीरता से ध्यान देना चाहिए।
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि पहले चौधरी चरण सिंह और फिर चौधरी अजित सिंह को मुजफ्फरनगर ने ताकत देने का काम किया है। मेरा भी जिले पर हक है। आपका मेरे ऊपर भी पूरा हक है। खतौली के उपचुनाव में प्रत्याशी का मसला नहीं है। सपा-रालोद के कार्यकर्ता ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे। हर बूथ, हर गांव में अपना चुनाव मानकर लड़ना। कोई भी पीछे मत रहना।
राजनीतिक छात्र के नाते बताना चाहते हैं कि देश में राजनीतिक भावनात्मक मुद्दों पर होती है। मतदाता की अपनी परेशानी होती है। मतदाता मतदान के माध्यम से अपनी परेशानियां हल करना चाहते हैं, लेकिन मतदान का दिन आते-आते भटकाव हो जाता है। उपचुनाव के मददेनजर पूर्व निर्धारित चुनावी कार्यक्रम के तहत रालोद प्रमुख एवं राज्यसभा संासद जयंत चौधरी ने क्षेत्र के मुस्लिम,गुर्जर एवं जाट बाहुल्य क्षेत्र क्रमशः पीपलहेडा, तिसंग एवं गांव खतौली मे बैठक को सम्बोधित किया। अपने चुनावी कार्यक्रम की कडी में रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी गुर्जर बाहुल्य गंाव पीपलहेडा पहंुचे। जहंा उन्होने बैठक को सम्बोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए।
मंसूरपुर में रैली को सम्बोधित करते वक्त रालोद प्रमुख जयंत चौधरी का पूरा फोकस किसानो की समस्या पर रहा। कार्यक्रम मे भीड देख जयंत चौधरी गदगद हुए। उन्होने रैली आयोजकांे की पीठ थपथपाई। गांव पीपलहेडा व तिसंग मे आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से एक जुट होकर उपचुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की।
कार्यक्रम मे पहंुचने पर रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान,सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति रमा नागर, पूर्व मन्त्री योगराज सिंह, वरिष्ठ नेता अभिषेक चौधरी, श्यामलाल सैनी, संजय राठी पूर्व जिला पंचायत सदस्य, पराग चौधरी, सुधीर भारतीय, विनित कादियान, कृष्णपाल राठी, प्रभात तोमर मंडल प्रभारी, हंसराज जावला, पूर्व जिलाध्यक्ष अजित राठी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीराम तोमर, ओमकार तोमर, आदि पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने रालोद प्रमुख का माल्यार्पण कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।