Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-ज़मीन खरीदने के लिए दिए थे पैसे, पैसों के लेन-देन में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

मोरना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भोपा थाना क्षेत्र के कांवड़ मार्ग पर पैसों के विवाद के चलते दो आरोपियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची भोपा पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा पर भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया है।

जानसठ थाना क्षेत्र के पिमौडा निवासी सरवेज ने भोपा पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि लगभग पांच माह पूर्व उसने अपनी ससुराल सीकरी में 50 बीघा जमीन का सौदा किया था। सीकरी निवासी दो युवकों को उसने जमीन खरीदवाने की एवज में पच्चीस हजार रुपये दिए थे। सरवेज का काम टूट जाने के कारण वह जमीन नहीं खरीद पाया था, जिस कारण वह दोनों युवकों से पच्चीस हजार रुपये वापिस मांग रहा था

जिसके चलते उसका उक्त दोनों आरोपियों से विवाद हो गया था, उसने बताया कि बीते मंगलवार को उसे एक आरोपी जानसठ में मिला और उसने उसे पैसे लेने के लिए भोपा थाना क्षेत्र के गांव सीकरी में बुलाया था। आरोप है कि जब वह सीकरी जा रहा था, तो भोपा गंग नहर पुल से थोड़ा आगे चलने पर आरोपियों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया और थोड़ा आगे जाकर उसे रोककर मारपीट करने लगे और विरोध करने पर उसे गोली मारने की धमकी देने लगे

उसने मौके से भागने का प्रयास किया, तो एक आरोपी ने उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया, जिससे गोली लगने से वह सड़क के किनारे गिर पड़ा। युवक को गोली मारने के बाद आरोपी अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां से भाग निकले।

किसी तरह उसने मामले की सूचना भोपा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भोपा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आई, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी देवव्रत वाजपेई व थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी ने घायल युवक से घटना की जानकारी ली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 4 =