Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर आज कुकड़ा मंडी स्थित जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय पहुचंकर ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान क्रांति सेना नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी ने आरोप लगाया कि लोकडाउन की अवधि में विभाग द्वारा बनाई गए राशन कार्ड बनाने में भेदभाव बरता गया है तथा आरोप लगाया कि कुछ पेट्रोल पंपों द्वारा मिलावटी पेट्रोल-डीजल की बिक्री व कम देने की प्रक्रिया जोरों पर है एवं गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को कम वजन के घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति कराई जा रही है

उपभोक्ताओं की शिकायत को विभागीय अधिकारी अनसुना कर रहे हैं।

इस दौरान नगर महासचिव आशीष मिश्रा, कमलदीप,नगर उपाध्यक्ष अखिलेश पूरी, मंगत राम, संगठन मंत्री जोनी पंडित,सचिन प्रजापति ,मीडिया प्रभारी प्रदीप कोरी ,नगर सचिव बाबू राम कश्यप, बसंत कश्यप, ग्राम प्रमुख रविन्दर सैनी, ललित रुहेला, क्षेत्र अध्यक्ष उज्ज्वल पंडित, दाता राम कश्यप, प्रभात रावत ,जंगी वाल्मीकी आदि उपस्थित रह।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 4 =