थाना ककरौली: युवक को बंदूक के साथ किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के द्वारा चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत एसपी ग्रामीण नेपाल सिंह व क्षेत्राधिकारी भोपा राजेश कुमार द्विवेदी के कुशल नेतृत्व में थाना ककरौली प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह व उनकी टीम के हाथ लगी सफलता।
युवक को बंदूक के साथ रंगे हाथों किया गिरफ्तार. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर के द्वारा थाना ककरौली पुलिस को सूचना मिली की ग्राम तेवड़ा में एक युवक बंदूक के साथ खड़ा है
सूचना मिलते ही थाना ककरौली पुलिस ने घेराबंदी करते हुए युवक को दबोच लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम असजद पुत्र आबाद निवासी ग्राम तेवड़ा थाना ककरौली बताया।
पुलिस ने युवक के पास से एक बंदूक १२ बोर व एक जिंदा कारतूस १२ बार बरामद किया। थाना ककरौली प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि युवक को बंदूक के साथ गिरफ्तार किया गया है मुकदमा पंजीकृत कर युवक को जेल भेजा जा रहा है।
