Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाकियू किसान सेना ने प्रदर्शन कर विभिन्न मांगो लेकर ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। कचहरी प्रांगण स्थित डीएम कार्यालय पर आज भाकियू किसान सेना ने विभिन्न मांगो के शीघ्र निस्तारण की मांग की। जिसमें बताया कि भारत मे पैट्रोल व डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क मे बेतहाश वृद्धि होने के कारण जहां भारत आज कोरोना जैसी माहामारी के कारण आर्थिक तंगी से गुजर रहा है वहां उत्पाद शुल्क मे इतनी वृद्धि किया जाना किसान व मजदूर को जीते जी फांसी लगाने के समान है।

इसलिये भाकियू किसान सेना मांग करती है कि उत्पाद शुल्क मे कमी करते हुए पैट्रोल व डीजल के दाम शीघ्र कम किये जाये। जब भी वाहन खरीदा जाता है उसपर रोड टैक्स जमा करा लिया जाता है।

उसके बाद भी देश मे जगह जगह टोल टैक्स लगाकर रोड टैक्स वाहन स्वामीयों से वसूला जा रहा है। जो सरकार द्वारा वसूली का एक नाजायज व अनोखा तरीका है

जिसकी हम घोर निन्दा करते है। टोल टैक्स पर वाहन की निकलने की मांग करते है वही ज्ञापन देने वालो में दर्जनों बीकेयू किसान सेना के कार्यकर्ता मोजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21314 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 18 =