उत्तर प्रदेश

Meerut: मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल की टरबाइन यूनिट में लगी आग

Meerut:  परतापुर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल की टरबाइन यूनिट में आज दोपहर आग लग गई। इस हादसे में मिल के चीफ इंजीनियर नरेंद्र कुमार कुशवाहा छत से नीचे कूदने के कारण गंभीर रुप से घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की करीब दो घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि मिल में अचानक टरबाइन फटा जिसके कारण आग लग गई। आग के दौरान रुक-रुक के ड्रम फटने लगे। इस कारण फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार मोहिद्दीनपुर शुगर मिल में शनिवार दोपहर करीब एक बजे शूगर मिल की टरबाइन यूनिट में आग लग गई। आग लगते ही मिल के मजदूरों में हड़कंप मच गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़िया मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

थाना प्रभारी के अनुसार टरबान यूनिट में आग लगने की सूचना पर जब मिल के चीफ इंजीनियर नरेंद्र कुमार कुशवाहा ऊपर की मंजिल पर पहुंचे तो आग का रौद्र रुप देखकर वें घबरा गए और कमरे की खिड़की से नीचे कूद गए। जिस कारण वें गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें तुरन्त नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनकी हालत खतरे में बताई जा रही है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 13 =