उत्तर प्रदेश

Pratapgarh News: देवला गांव में विवाहिता की मौत से आसपास के इलाके में हड़कंप

Pratapgarh News: देवलहा गांव में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। वहीं, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

 दिलीपपुर थाना क्षेत्र के देवला गांव में रहने वाले आशीष पांडे की पत्नी हेमा पांडे की शनिवार की रात में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र से चंपत पुरवा गांव में रहने वाली हेमा पांडे की शादी करीब 5 वर्ष पहले दिलीपपुर थाना क्षेत्र के देवलहा गांव के आशीष पांडे के साथ हुई थी।

बताया जा रहा है कि हेमा को दौरे की बीमारी थी, इसके चलते वह परेशान चल रही थी। शुक्रवार की देर रात वह घर के बाहर शौच को गई थी। इस दौरान दौरा आने की वजह से उसकी हालत बिगड़ी और इलाज से पहले उसकी मौत हो गई। जबकि मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पुलिस मामले में कार्रवाई का भरोसा दे रही है। पुलिस मृतका के पति को हिरासत में लेकर घटना के विषय पर पूछताछ कर रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 4 =