भाजपा ने Jaiveer Shergill को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया,स्वतंत्र देव सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस (Congress) से आए नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. पार्टी ने Jaiveer Shergill को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है तो वहीं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और कांग्रेस प्रमुख रहे सुनील जाखड़ को राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल किया है.
भाजपा ने शुक्रवार को एक बयान जारी यह सूचना दी है और कहा है कि निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. इसके साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को सदस्य बनाया है.
पार्टी ने बताया कि राष्ट्रीय कार्य समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में बीजेपी की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष रहे मदन कौशिक, पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई के पूर्व अध्यक्ष विष्णुदेव साय और बीजेपी की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष मनोरंजन कालिया को शामिल किया गया है.

