Muzaffarnagar News: बात खत्म हुई पुरानी बातों को दोहराने से कोई लाभ नही।, भाजपा के बडे बडे वादे खोखलेः जयन्त चौधरी
खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के मददेनजर 5 दिनो के लिए जनपद प्रवास पर पहंुचे रालोद अध्यक्ष एवं राज्यसभा संासद जयन्त चौधरी ने विभिन्न गंावो नंगला रूद्ध, अहरोडा, मीरापुर दलपत, खतौली ग्रामीण मे जनसम्पर्क कर गठबंधन प्रत्याशी मदन भैयया के समर्थन मे जन सम्पर्क किया।
जनसम्पर्क के दौरान रालोद सुप्रीमो ने ग्र्रामीणो को सम्बोधित करते आरोपित किया कि भाजपा हम लोगों को बंाटने का प्रयास करती है। उन्होने दंगो पर बोलते हुए कहा कि जो हो गया सो हो गया। बात खत्म हुई पुरानी बातों को दोहराने से कोई लाभ नही। उन्होने कहा कि भाजपा हम लोगों के बीच खाई पाट रही है। पीछे मुडकर देखने से क्या फायदा।
जयन्त चौधरी ने कहा कि अहमें अपने दुश्मन को पहचान लेना चाहिए। उन्होने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि इन्हे 70 सालों की सरकारो मे दोष नजर आता है। और जब खुद की बात आती है कि कहते हैं कि 25 साल का समय दो। निजीकरण के नाम पर रेल,हवाई जहाज सब बेच दिये है। जयंत चौधरी ने कहा कि हमने कम संसाधनो मे अधिक विकास किया।
हमारे कराये काम आज भी नजर आ रहे हैं। 6 साल पहले बनी सडक आज भी कायम हैं। उन्होने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी जी ने गढडा मुक्त सडकांे के लिए अधिकारियों को डेट लाईन दी थी। परन्तु समय निकल गया और कार्य पूर्ण नही हुआ। ये घोषणा ज्यादा करते हैं। रालोद सुप्रीमो ने पीएम की और इशारा करते हुए कहा कि 2015 मे पीएम मोदी ने उभरते हुए भारत का सपना दिखाया था।
उन्होने घोषणा कि थी कि देश मे 100 स्मार्ट सिटी बनेंगे। परन्तु अभी तक एक भी शहर नही बना। आय दोगुनी करने की भी घोषणा की थी। जनता से सवाल करते हुए कहा कि आप लोगों की आय दोगुनी हो गई क्या। विभिन्न टैक्स जनता से वसूले जा रहे हैं। जनता करे तो क्या करें।
ऐसे में किसी कुछ सूझ नही रहा है। इस दौरान वरिष्ठ नेता योगेश प्रमुख, मण्डल अध्यक्ष प्रभात तोमर, जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, पूर्व मन्त्री धर्मवीर सिंह बालियान,पूर्व मंत्री योगराज सिंह, योगेन्द्र चेयरमैन, मण्डल अध्यक्ष प्रभात तोमर, कृष्णपाल राठी चेयरमैन, विधायक अशरफ अली, पूर्व एमएलसी मुश्ताक चौधरी, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, महक सिंह, जगपाल गुर्जर, हाजी वसीम प्रधान आदि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा समर्थकगण मौजूद रहे।

