जम्मू-कश्मीरः कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को गिराया गया है। दो जवान भी घायल हुए हैं
जिन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि मारे गए आतंकियों और घायल हुए जवानों को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बता दें कि सुरक्षाबलों को कुलगाम के आरेह इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।
इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई। मारे गए आतंकी की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। वहीं दो जवानों के घायल होने की भी सूचना है। जिन्हें एयरलिफ्ट कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
