वैश्विक

मुंबई में भारी बारिश जारी,शहर के निचले इलाकों में जल जमाव

मुंबई, ठाणे और इसके आसपास के क्षेत्रों में रविवार को लगातार तीसरे दिन बारिश जारी रही जिसकी वजह से शहर के निचले इलाकों में जलजमाव हो गया।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों में शहर के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

मध्य मुंबई के हिंदमाता और पूर्वी मुंबई के चेंबूर सहित शहर के कुछ निचले इलाकों में भारी वर्षा हुई। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, मुंबई की कोलाबा वेधशाला ने शनिवार सुबह 8.30 बजे से 24 घंटों के दौरान 129.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की, जबकि सांताक्रूज मौसम केंद्र ने इसी अवधि में 200.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की।

ठाणे जिले और कोंकण क्षेत्र में सिंधुदुर्ग सहित कुछ अन्य इलाकों में भी भारी बारिश हुई। आईएमडी के अनुसार विदर्भ के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश दर्ज की गई। क्षेत्र के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने पहले बताया था कि शनिवार को के कारण शहर के कुछ इलाकों से यातायात जाम और जलभराव की खबरें मिली हैं। इसके अलावा पेड़ या उनकी शाखाओं के गिरने की 19 शिकायतें आई हैं।

वहीं, भारी बारिश से ठाणे में खाली इमारत ढह गई। रातभर हुई बारिश के कारण इमारत गिर गई। आपदा प्रबंधन विभाग के प्रमुख संतोष कदम ने कहा कि इमारत महीने भर पहले ही खाली कर दी गई थी इसलिए कोई नुकसान नहीं हुआ। इसे जर्जर और खतरनाक घोषित किया गया था। 

पिछले 24 घंटे में ठाणे में 161 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। अनुमान है कि यहां 377 मिली बारिश होगी। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20965 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 3 =