उत्तर प्रदेश

Agra News: डॉक्टर से दिखाने के बहाने दादी से 33 लाख रुपए की ठगी

Agra News: दादी को डॉक्टर से दिखाने के बहाने 33 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर दादी के नाती ने पांच नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ताजगंज पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

शिकायत कर्ता मनीष शुक्ला का आरोप है कि उनके परिचित गोविंद प्रसाद का उनके घर आना जाना था। गोविंद प्रसाद ने घर आने जाने के दौरान उनकी 78 वर्षीय दादी शांति देवी से नजदीकी बना ली। मनीष का आरोप है कि गोविंद प्रसाद उनकी दादी को गुमराह करके ले जाता था और डॉक्टर से दवाई दिलवाने के बहाने बैंक ले जाकर रुपये निकलवा लेता था।

मनीष शुक्ला ने जब दादी के बैंक खातों की जानकारी की तो पता चला कि खाते से करीब 33 लाख रुपये की नगदी गायब है। इसमे अधिकांश ट्रांजेक्शन गोविंद की पत्नी नेहा के खाते में हुआ है। इस बात की जानकारी होने पर जब मनीष शुक्ला गोविंद प्रसाद के घर सरस्वती विहार सदर पहुँचा तो गोविंद और उसके परिजनों ने मनीष शुकला को धमकी देकर भगा दिया।

थाने पर जब सुनवाई नही हुई तो पीड़ित मनीष ने पुलिस आयुक्त से इंसाफ की गुहार लगाई। पुलिस कमिश्नर ने शिकायत पर जांच करवाई और आरोप सही मिलने पर 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ ताजगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया कर लिया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − 2 =