समाचार
पिता की पिस्टल से अचानक चली गोली, 11 साल के बेटे की मौत, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला मल्लूपुरा में सोमवार को एक घटना हो गई। यहां एक व्यक्ति की पिस्टल से अचानक गोली चल गई। जिससे उसके 11 साल के बेटे की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। सिविल लाइन इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि बुढ़ाना निवासी श्रीकांत गत दिवस अपने परिवार के साथ यहां मल्लूपुरा स्थित अपनी ससुराल में आया था। आज यानि सोमवार सुबह जब वह जाने के लिए तैयार हो रहा था, तभी उसकी लाइसेंसी पिस्टल नीचे गिर गई। इस दौरान अचानक गोली चल गई और वह गोली उसके 11 साल के बेटे प्रियांशु को जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन मेरठ आते समय रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भिजवा दिया है। पुलिस अभी मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं श्रीकांत ने घटना की इत्तेफकिया तहरीर देकर कार्रवाई से इंकार किया है। लेकिन फिर भी पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है।
नवविवाहिता की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी
खतौली। शादी के आठ दिन बाद ही दुल्हन की उसके मायके में ही धारदार हथियारों से गला काटकर हत्या कर दी गई। आज सुबह दुल्हन की लाश अपने घर के पीछे ही खेतों में पडी मिलने से कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार खतौली थाना क्षेत्र के गांव कढ़ली में ससुराल से मायके आई नवविवाहिता रुची पुत्री राजेंद्र की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह उसका शव घर से सौ कदम की दूरी पर ईंख के खेत में खून से लथपथ मिला। शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजन और ग्रामीण मौके पर दौड़े। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचित किया गया। सीओ आशीष प्रताप सिंह व इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी घटनास्थल पर पहुंचे । उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। परिजनों से मामले की जानकारी ली। हत्यारों का सुराग लगाने के लिए डाग स्क्वायड को बुलवाया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली । पुलिस ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका रुची की शादी दस दिन पहले मवाना क्षेत्र के गांव खेड़की में हुई थी। तीन दिन पहले ससुराल से मायके आई थी। एक दिन बाद उसे ससुराल जाना था। उस पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। रुची रविवार की देर रात से गायब थी। स्वजनों ने उसकी तलाश की, पर सुराग नहीं लगा था। सुबह उसका शव ईंख के खेत से बरामद हुआ। स्वजनों ने एक व्यक्ति पर उसकी हत्या आशंका जताई है।
भगवान शंकर की पूजा अर्चना की
मुज़फ्फरनगर। श्रावण माह के प्रथम सोमवार के दिन विशेष रूप भगवान शंकर की पूजा अर्चना की गयी आज से शुरू होकर ३ अगस्त दिन सोमवार को ही ये श्रावण मास सम्पन्न होगा । इस बार श्रावण में ५ सोमवार होंगे, ऐसा संयोग वर्षा बाद आता है सोमवार को प्रारम्भ होकर सोमवार को सम्पूर्ण होना व श्रावण में ५ सोमवार होना इस श्रावण मास का विशेष महत्व बनता है। श्रावण के महत्व को देखते हुए एंव वेश्विक महामारी कोरोना के प्रकोप को भी लेकर इस बार मन्दिरो में विशेष व्यवस्था की गई है। भक्तो को सेनेटाइजर से हाथ धुलवाकर साफ करा और शोशल डिस्टेंसिंग के तहत ही मन्दिर प्रांगण में प्रवेश कराया जा रहा है। वहीं इस बार भक्तों ने भी विशेष रूप से सोशल डिस्टेन्स का पालन कर भगवान आशुतोष की पूजा अर्चना की।
किसानो की समस्याओ को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर किसानो की समस्याओ के समबन्ध मे धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौपा।
भाकियू तोमर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राममेहर तोमर के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर एकत्रित पार्टी पदाधिकारियो ने डीजल के बढते दामो, गन्ने का भाव 450 रूपये प्रति कुन्तल कराने व बकाया गन्ना भुगतान जल्द से जल्द दिलाए जाने तथा किसानो को भ्ज्ञी प्रति माह 10 हजार रूपये 60 वर्ष की उम्र के पश्चात मासिक पेंशन दिलाए जाने की मांग की। ज्ञापन मे लॉकडाउन के चलते किसानो का जो भारी नुकसान हुआ है। इसके लिए बिजली का बिलव किसानो के बच्चो की स्कूल की फीस माफ कराये जाने की मांग की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विक्की तोमर, मंडल उपाध्यक्ष जवान सिह गुर्जर, जिला महासचिव अजय राठी, युवा जिलाध्यक्ष अंकित गुर्जर आदि मौजूद रहे।
मुजफ्फरनगर के शांतिनगर में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा, संपत्ति विवाद में हुई हत्या, तीन हत्यारोपी गिरफ्तार, चार फरार
मुजफ्फरनगर। नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने भागदौड कर दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया जिनमें एक फाइनेंसर भी शामिल था। एक के बाद एक दो हत्या की घटना पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई थी। एसएसपी अभिषेक यादव ने प्रेसवार्ता के दौरान पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
एसएसपी अभिषेक यादव ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि ३० जून को शांतिनगर जिम संचालक अनुज चौधरी उर्फ अन्नू के बंद मकान में अमित पुत्र राजकुमार निवासी ताजपुर सिंभालका जनपद शामली का शव पडा मिला था। अमित अनुज के साथ रहता था और फाईनेंस का कारोबार करता था। अमित के पिता ने इस सम्बंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अनुज चौधरी तभी से लापता था। पुलिस ने सुरागरसी करते हुए सागर पुत्र चन्द्रबोस निवासी ग्राम बडेढी थाना छपार, मोहित उर्फ मामा पुत्र जयपाल सिंह निवासी बचन सिंह कालोनी, गौरव पंडित पुत्र नरेश गौतम निवासी अंकित विहार को गिरफ्तार कर लापता अनुज उर्फ अन्नू का शव बढेडी के जंगल में सागर के खेतों के पास केलों के झुंडांं से बरामद कर लिया। एसएसपी ने बताया कि मृतक अन्नू की उसके तहेरे भाई नरेन्द्र पुत्र ज्ञानेन्द्र निवासी गांव सिगली थाना अगौता जनपद बुलंदशहर के साथ गली ८ बचन सिंह कालोनी में स्थित जिम व पैसो के लेन देन को लेकर विवाद था। इस विवाद को लेकर नरेन्द्र ने अन्नू की हत्या की साजिस अमित पंडित पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम खेडा धर्मपुरा, थानाबादलपुर जिला गौतमबुद्धनगर, हिटलर पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम सैदपुरा थाना औरंगाबाद जिला बुलंदशहर, नितिन निवासी बुलंदशहर व पकडे गये तीनां आरोपियों के साथ अनुज के जिम पर बैठ कर रची थी। गौरव पंडित अन्नू का अच्छा दोस्त था। उक्त लोग उसे मकान का गेट खुलवाने के लिये अपने साथ ले गये थे। २९ जून को उक्त लोग सेंट्रो कार व बाइक पर बैठकर शांतिनगर में अन्नू के मकान पर पहुंचे और गौरव ने मकान का दरवाजा खुलवाया, जिसके बाद उक्त सभी मकान में घुस गये और अमित व अनुज की हत्या कर दी। अमित का शव मकान के शौचालय में तथा अनुज का शव घर में खडी अल्टो कार की डिग्गी में छिपा दिया गया। आरोपी ताला लगाकर मौके से फरार हो गये। रात के समय आरोपी पुनः वापस लौटे और कार की डिग्गी में छिपाये गये शव को निकालकर बढेडी के जंगल में ले जाकर छिपा दिया गया। आरोपियों का इरादा अमित की हत्या में अनुज को आरोपी दर्शाकर उसे फरार दिखाना था। पुलिस ने बचन सिंह कालोनी स्थित जिम को सील कर दिया है और घटना में प्रयुक्त सेंट्रो कार व बाइक बरामद कर ली है।
कचहरी परिसर में सघन चैकिंग अभियान चलाया
मुज़फ्फरनगर। अभिषेक यादव के निर्देशन में कचहरी परिसर की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए डॉग स्क्वायड, स्वाट टीम व एलआईयू टीम द्वारा थाना सिविल लाइन पुलिस बल के साथ जनपद में स्थित कचहरी परिसर में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। डॉग स्क्वॉड,स्वाट टीम, एलआईयू टीम ने स्थानीय पुलिस बल के साथ मुजफ्फरनगर कचहरी परिसर में खडे वाहनों एवं संदिग्ध वस्तुओं की जांच की साथ ही परिसर के आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा वहां मौजूद व्यक्तियों से अपील की गयी कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दे।
फायरकर्मी ने दुकानों को सैनैटाइज किया
खतौली। अग्निशमन विभाग ने सैनैटाइज अभियान की शुरूआत की। जिसमें फायरकर्मी ने दुकानों को सैनैटाइज करने का कार्य किया। साप्ताहिक बंदी का दिन होने के कारण उक्त अभियान चलाया गया। उल्लेखनीय है कि सोमवार का दिन खतौली में साप्ताहिक बंदी के लिए हैं निर्धारित है लॉकडाउन के बाद खतौली ग्रामीण के बाजार में भी साप्ताहिक बंदी का नियम लागू किया गया हैं। हालांकि क्षेत्र में कई जगह कोरोना के मरीज मिलने के बावजूद भी दुकानों को सैनेटाईज करने का कार्य नहीं होता। सैनेटाईज करने के मामले में क्षेत्र की अनदेखी से स्थानीय नागरिकों व कारोबारियों में रोष भी है।
बैंक के बाहर भीड दे रही कोरोना को दावत
रोहाना। इलाहाबाद बैंक के बाहर चिलचिलाती धूप में सोशल डिस्टेंस की धज्जियां लगातार उड रही है मिल के प्रांगण स्थित पुलिस चौकी के बराबर में इलाहाबाद बैंक है जिसमे चिलचिलाती धूप में बाहर सड़क पर ग्रामीणों के अपना पैसा निकालने के लिये प्रतिदिन भीड़ रहती है। ग्रामीण न तो सोशल डिस्टेंट का ख्याल रख रहे और न ही मास्क का प्रयोग कर रहे है और पुलिस भी भीड़ को अनदेखी कर रही है। ऐसे में जहां एक ओर लगातार कोरोना के मरीज बढ रहे है वहीं सोशल डिस्टेन्स की धज्जियां उडने से भी कोरोना को दावत मिल रही है।
परीक्षा फल घोषित
मुजफ्फरनगर। चौ० चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा एम०कॉम० तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा फल घोषित किया गया, जिसमें एस० डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के एम० कॉम० तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा एवं इस बार भी छात्राओं ने अपने वर्चस्व को कायम रखते हुए प्रथम तीनों स्थानों को अपने नाम किया। तृतीय सेमेस्टर में अकांक्षा शर्मा ने ८४.४ प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर निव्या ने ८०.४ प्रतिशत अंक प्राप्त किये एवं तीसरे स्थान पर शाजमा ने ७७.६ प्रतिशत अंक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरान्वित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रांगण में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इन सभी छात्र/छात्राओं को प्राचार्य द्वारा एम० कॉम० की परीक्षा में उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह व प्रशषति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। छात्र/छात्राओं ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय अपने माता-पिता व महाविद्यालय के समस्त अध्यापकों को दिया। प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने छात्राओं को उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभमानाए देते हुए कहा कि महाविद्यालय में सभी छात्र/छात्राओं को कोरोना महामारी के बावजूद ऑन लाईन कक्षाओं की सुविधा निरन्तर रूप से प्रदान की जा रही है जिसके माध्यम से समस्त छात्र/छात्राओं को उनके विषयों से सम्बन्धित सभी जानकारी ऑन लाईन कक्षाओं के माध्यम से दी जारी है व छात्र/छात्राओं अपनी ऑन लाईन कक्षाओं में निरन्तर संलग्न रहने व अपने शैक्षिक एंव सामाजिक विकास को सुनिश्चित करने तथा कोविड-१९ जैसी महामारी से न घबराते हुए अपने इस प्रदर्शन को बनाये रखने की प्रेरणा देने के साथ-साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डा० दीपक मलिक व सभी शिक्षकों ने छात्र/छात्राओं को शुभकामनाएं दी और छात्र/छात्राओं को भविष्य में भी इसी प्रकार उन्नति करने हेतु प्रेरित किया। वाणिज्य संकाय के डा० रवि अग्रवाल, मानसी अरोरा, सौरभ शर्मा, नुपुर अरोरा, कमर रजा, संकेत जैन, कुशलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
समाजवादी पार्टी की आह्वान प्रतियां वितरित की
रोहाना। समाजवादी पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर पूर्व विधायक अनिल कुमार के नेतृत्व में पुरकाजी विधान सभा के अंतर्गत रोहाना मे युवाओ के साथ समाजवादी पार्टी की आह्वान प्रतियां वितरित की गई। पूर्व विधायक के साथ प्रतियां वितरित करवाने वालो में शिवांग त्यागी, आशीष बहेड़ी, सीटू त्यागी, गौरव त्यागी, अलीम त्यागी, अलाहू त्यागी आदि शामिल रहे।
डॉ0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किये
मुजफ्फरनगर। भारतीय जन संघ के संस्थापक डॉ0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय गाँधीनगर पर सभी कार्यकर्ताओ ने सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए डॉ0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करें। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने भारत माता के सपूत डॉ0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बारे मे ं सभी कार्यकर्ताओ को बताया कि आज के दिन सन 1901 कलकत्ता में डॉ0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जन्म हुआ था उन्होने कलकत्ता विश्वविद्यालय से अपनी शिक्षा प ूर्ण की। श्री मुखर्जी भारतीय जन संघ के स्थापक थे उन्होने ही भारतीय जन संघ की नीव रखी थी। डॉ0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी एक चिंतक शिक्षाविध थे उन्होने देश की संसद मे ं धारा 370 समाप्त करने की जोरदार वकालत की एवं डॉ0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी जम्मू कश्मीर को अलग राज्य का दर्जा दिये जाने के घोर विरोधी थे। वे एक देश एक संविधान चाहते थे। भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार में मान्य नरेन्द्र मोदी जी ने धारा 370 को हटाया एवं देश मे ं एक निशान व एक संविधान लागू किया यह उन्ही की देन है। काय र्क्रम का संचालन जिला महामंत्री विजय सैनी ने किया। उसके पश्चात जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा काय र्लय पर वृक्ष का वृक्षारोपण किया गया जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि जिले के सभी बूथो पर आज डॉ0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी जय ंति पर 5-5 वृक्षो का वृक्षारोपण किया जायेगा। आज के काय र्क्रर्म में जिला उपाध्यक्ष राकेश आडवाणी, अमित चौधरी, बिजेन्द्र पाल, नितिन मलिक, संजय गर्ग, राजीव गुर्जर, रोहताश पाल, शरद शर्मा, महामंत्री विनि कात्यायन, विजय सैनी, सुषमा पुण्डीर, रोहिल वाल्मिकी, जिलाम ंत्री सचिन सिंघल, साधना सिंघल, रेणु गर्ग, बोबिन्द्र सहरावत, राहुल वर्मा, सुनील दर्शन, वैभव त्यागी, सुधीर खटीक, कोषाध्यक्ष रमेश खुराना, मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, सह मीडिया अचिंत मित्तल, विकास अग्रवाल, पूर्व नगर मंत्री कवंरपाल वर्मा, हिमांशु सैनी, उत्कर्ष त्यागी, जयकुमार वर्मा, हरपाल महार, रजत त्यागी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शहीद हुए वीर जवानो को मौन रखकर श्रद्धाजंलि दी 
जानसठ। भारतीय जनता पार्टी तिसंग मंडल अध्यक्ष अमित कसाना व पार्टी कार्यकर्ताओ ने देवी मन्दिर तिसंग खेडा प्रांगण मे डा० श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई ओर कानपुर मे शहीद हुए वीर जवानो को मौन रखकर श्रद्धांजली दी व मंडल के समस्त पदाधिकारीगण व पार्टी कार्यकर्ताओ ओर बूथ अध्यक्ष को प्रत्येक बूथ पर पांच पांच वृक्ष लगाने की जिम्मेदारी सौंपी मंडल अध्यक्ष कसाना एवं पार्टी कार्यकर्ताओ ने देवी मन्दिर मेला प्रांगण मे वृक्षारोपण किया। शुभ अवसर पर उपस्थित तिसंग मंडल महामंत्री राजन वालिया, अनिल कुमार चौहान, वरिष्ट पूर्व तिसंग मंडल अध्यक्ष ऋषिराज वालिया, सैक्टर संयोजक रामपाल पाल, मंडल उपाध्यक्ष विमल वालिया, सुनील चाहल, सोमपाल कश्यप जी आई टी सेल विभाग, तिसंग बूथ अध्यक्ष मूलचंद शर्मा, गंगधाडी जावन बूथ अध्यक्ष अजय सिंह, मा० कुलदीप तोमर, मीरापुर दलपत बूथ अध्यक्ष श्री विशाल प्रजापति जी, राहुल सैनी जी सुनील कुमार,नवनीत कर्णवाल, मीडिया प्रभारी अनुज सैनी मण्डल तिसंग जनपद मुजफ्फरनगर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
निशुल्क कैंप का आयोजन
मुजफ्फरनगर। टाउन हॉल परिसर मे कोविड-१९ की जांच का एक निशुल्क कैंप का आयोजन किया गया था जिसमें ७३ से अधिक विद्युत विभागीय अधिकारीयो व कर्मचारियों की जांच की गयी थी।
व आज दुर्भाग्यवश मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के लिए बुरी खबर अधिशासी अभियंता विद्युत नगरीय वितरण खंड तृतीय मुजफ्फरनगर में तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए इसी संदर्भ में पुनः अभिनव गोयल जी के अथक प्रयासों से एक कोविड-१९ की जांच का एक निशुल्क कैंप आज दिनांक ६ जुलाई २०२० को प्रातः १०रू३० बजे टाउन हॉल में लगाया गया जिसमें लगभग १०० से अधिक विद्युत कर्मचारीयो व अन्य लोगों की जांच की गई
मुजफ्फरनगर में कार की टक्कर से बाइक सवार चार किशोर झाल में डूबे, एक की मौत, तीन को बचाया
मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र में एक ही बाइक पर सवार होकर खेत से वापस अपने घर लौट रहे चार किशोर कार की टक्कर लगने से नहर की मुकंदपुर झाल में गिर गए। करीब में स्थित होटल पर मौजूद व खेतों पर काम कर रहे लोगों ने झाल में कूदकर चारों किशोरों को बाहर निकाला। इस दौरान एक किशोर की मौत हो गई, जबकि तीन को घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया।
तितावी पुलिस के अनुसार गांव सैदपुरा खुर्द निवासी चार किशोर घर से अपने खेत पर गए थे। चारों किशोर जब मुकंदपुर झाल में नहाने के बाद एक ही बाइक से अपने घरों की ओर लौट रहे थे, तो मुजफ्फरनगर से शामली की ओर जा रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार चारों किशोर मुकंदपुर झाल में जा गिरे। दर्जनों लोगों ने चारों किशोरों को झाल से बाहर निकाला । पुलिस के अनुसार झाल में गिरे सुमित पुत्र सोमपाल निवासी सैदपुरा खुर्द ने दम तोड़ दिया, जबकि अनूप पुत्र सुभाष, अर्जुन पुत्र इंदरपाल तथा अक्षय पुत्र रामनिवासी निवासीगण सैदपुरा खुर्द को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया । हादसे की सूचना मिलने पर सीओ फुगाना सोमेन्द्र नेगी व तितावी थानाध्यक्ष कपिलदेव भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
कांवड़ियों को लेकर सीमा पर चेकिग अभियान शुरू
मुजफ्फरनगर। प्रदेश की उत्तराखंड से मिलती सीमाओं पर तीन जगह कांवड़ियों को लेकर कड़ी चौकसी बरती जा रही है। पुलिस जरा भी संदेह होने पर कांवड़ियों को वापस भेज रही है। सीमावर्ती दोनों थानों की पुलिस का सहयोग भी लिया जा रहा है।
सावन शुरू होते ही कांवड़ियों को लेकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार सख्त हो गई है। यात्रियों को रोकने के लिए दोनों और पुलिस अलर्ट मोड पर है। भूराहेड़ी, गंग नहर और लक्सर मार्ग पर शेरपुर चौकी सहित तीन जगहों पर कांवड़ियों को लेकर चेकिग अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक सुभाष गौतम ने बताया कि दिल्ली की ओर से आने वालों पर कांवड़ियां होने का शक होते ही उन्हें वापस भेज दिया जाता है। बाद में उनके गंतव्य तक जाने की व्यवस्था की जाएगी।
बताया कि सीमावर्ती थाना मंगलौर व खानपुर से संपर्क कर जल लाने वालों को रोकने की व्यवस्था की गई है।
कानपुर में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धाजंलि
मुजफ्फरनगर। कानपुर में दबिश के दौरान शहीद हुए आठ पुलिसकर्मियों की आत्मा की शांति के लिए अहिल्याबाई होल्कर चौक पर दो मिनट का मौन धारण किया गया। देवी अहिल्याबाई होल्कर समिति के पदाधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। देवी अहिल्याबाई होल्कर समिति मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में समिति अध्यक्ष बबलू धनगर सहित सभासद बिजेंद्र पाल, मास्टर महिपाल, बाबू ब्रजपाल, पवन पाल, रतन पाल, दिनेश पाल, प्रमोद भारती, उमेश पाल, हनी पाल, रवि चंदेल आदि ने कानपुर में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
इस दौरान अहिल्याबाई चौक के आसपास स्थित दुकानदारों ने भी साथ में पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी।

