Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- थाना बुढाना पुलिस टीम द्वारा पांच वांछितों को किया गिरफ्तार

बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशानुसार जनपद मुजफ्फरनगर में वांछित अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे धर पकड अभियान मे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बुढाना के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक बुढाना रवेन्द्र सिह द्वारा थाना बुढाना पर गठित पुलिस टीम द्वारा निम्न गुडवर्क किया गया ।

२४ नवम्बर को थाना बुढाना के ग्राम अटाली मे दो पक्षो का जमीन के बटवारे को लेकर विवाद हो गया था जिसमे ०१ व्यक्ति की हत्या तथा कई लोग घायल होगये थे उक्त घटना के सम्बन्ध मे अंकित पुत्र ब्रहमसिह नि० अटाली थाना बुढानामु०नगर की तहरीर पर मामला दर्ज हुआ जिसमे से ०६ अभियुक्तो को पूर्व मे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

वहीं आज ०५ वाछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर अभियुक्तगण की निशादेही से आलाकत्ल की बरामदगी कर जेल भेजा जा रहा है। पकडे गये शातिर पंकज पुत्र ब्रह्मपाल, संजीव पुत्र धर्मवीर, हरिओम पुत्र धर्मवीर, सुनील पुत्र ब्रह्मपाल, वरुण उर्फ मुखिया पुत्र ब्रहमपाल सिहं समस्त नि०गण ग्राम अटाली थाना बुढाना को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में रवेन्द्र सिंह यादव, निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, उ.नि. नरेश कुमार, का० सत्यवीर सिह, अमन कुमार, मोहित कुमार, विवेक कुमार, अनुज कुमार, राजीव शामिल रहे।

जिनके कब्जे से एक अदद चाकू (आलाकत्ल) (अभि० पंकज द्वारा घटना प्रयुक्त), एक अदद फावडा (आलाकत्ल) (अभि० संजीव द्वारा घटना प्रयुक्त), एक अदद तलवार (आलाकत्ल) (अभि० हरिओम द्वारा घटना प्रयुक्त), एक अदद बलकटी (आलाकत्ल) (अभि० सुनील द्वारा घटना प्रयुक्त), एक अदद तलवार (आलाकत्ल) (अभि० वरूण उर्फ मुखिया द्वारा घटना प्रयुक्त) शामिल रहे।

 

ट्रक चालक घायल
सिखेडा।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बीती रात सडक हादसे के तहत एक ट्रक चालक बुरी तरह घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार घने कोहरे के कारण बीती रात दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिडंत हो गई। जिसमें ट्रक चालक बुरी तरह से फंस गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 5 =