वैश्विक

Kabul में चीनी गेस्ट हाउस में घुसकर हमलावरों ने की फायरिंग

Kabul में एक चीनी गेस्ट हाउस में हुआ है. बिल्डिंग से तेज धमाके की आवाजें सुनाई दी हैं. साथी ही गोलियां चलने की आवाजें भी लोगों ने सुनी हैं. बताया जा रहा है कि जिस गेस्ट हाउस में गोलीबारी और धमाके हुए हैं, वहां अक्सर चीन के कारोबारी ठहरते हैं.

एएनआई की खबर के अनुसार शहर-ए-नाव इलाके में ये धमाके और गोलीबारी हुई है. यहां रहने वाले आसपास के लोगों की मानें तो उन्होंने तेज धमाकों और गोलीबारी की आवाजें सुनी हैं. कुछ का कहना है कि बिल्डिंग में आग भी लगी है, जिसकी लपटें दूर से दिखाई दी हैं. इमारत से धुआं निकलते भी देखा जा सकता है.

अफगानिस्तान की टोलो न्यूज के अनुसार, सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं. बताया जाता है कि धमाकों और गोलीबारी से यहां के लोग दहशत में हैं. जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले कुछ बंदूकधारी लोगों ने सेंट्रल काबुल की बिल्डिंग में घुसकर गोली चलाई. घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं, इसमें लोगों के बीच अफरातफरी देखी जा सकती है. अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. हमले में कोई हताहत हुआ है या नहीं, अभी इसका पता नहीं चला है.

बताया जाता है कि जिस इलाके में यह धमाका हुआ है, वह काफी उच्च सुरक्षा वाला है. जानकारी के मुताबिक, राजधानी के शहर-ए-नवा में जिस जगह पर यह धमाका हुआ, वहां काबुल लोंगन होटल मौजूद है.

Kabul का यह एक मल्टीस्टोरी कॉप्लेक्स है. बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबान का शासन स्थापित होने के बाद से बड़ी संख्या में चीनी व्यापारी यहां आ रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ बीजिंग भी तालिबान सत्ता की आधिकारिक मान्यता न होने के बावजूद यहां पर अपनी एंबेसी कायम रखी है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − six =