उत्तर प्रदेश

Hardoi News: बीजेपी के विधायक ने सीएम योगी से की संज्ञान लेने की मांग, पुलिस उत्पीड़न और महाभ्र्ष्टाचार से त्राहि त्राहि

Hardoi News: गोपमऊ सुरक्षित विधानसभा से बीजेपी के विधायक श्याम प्रकाश ने एक खबर को अपनी सोशल मीडिया प्रोफ़ाइल पर साझा करते हुए लिखा कि “यह पुलिस को असीमित अधिकार और छूट का दुष्परिणाम है!! जनता पुलिस उत्पीड़न और महाभ्रष्टाचार से त्राहि त्राहि कर रही है। मुख्यमंत्री जी कृपया जन हित में संज्ञान लेने की कृपा करें।

हालांकि पूर्व में भी अपने बयानों को लेकर बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश चर्चा में रहे हैं और हर मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए जाने जाते हैं, जिससे वह हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। विधायक का कहना है कि उन्होंने कभी भी सरकार का विरोध नहीं किया, जो जिम्मेदार अधिकारी सही काम नहीं कर रहे और उनके कारण ही योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है, उन्हें वह निशाने पर लेते हैं।

विधायक ने हाल ही में गोशालाओं को गोवंश का कब्रिस्तान बताया था। उससे पहले उन्होंने सड़क बनवाने के मुद्दे पर कहा था कि शासन से बजट आने पर ही सड़क बनती है। अगर दो-चार लाख में बननी होती तो वह मछली बेचकर बनवा देते। खास बात ये है कि विधायक श्याम प्रकाश का मछली पालन का बड़ा कारोबार है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + 11 =