News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

वारंटी को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मुजफ्फरनगर के दिशा-निर्देशन में पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सर्किल जानसठ के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा एवं रामराज पुलिस द्वारा दौराने वारंटी गिरफ्तारी अभियान मे एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । थाना रामराज पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में एक नफर वारण्टी अभियुक्त रोहित पुत्र नौहबार नि० ग्राम जीवनपुरी थाना रामराज व पाक्सो एक्ट को मकान से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त के नाम रोहित पुत्र नौहबार नि० ग्राम जीवनपुरी थाना रामराज जिला मु०नगर।

पुलिस को मिली सफलताः 2 शातिर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग ०२ वाहन चोर अभियुक्त गिरफ्तार किया 

 

दो बदमाशों को किया गिरफ्तार
चरथावल।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन में चरथावल प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा की अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है।पुलिस ने देर रात मुखबिर की सूचना पर चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम रोनी हरजीपुर नहर नहर पटरी भैंसानी मार्ग से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।दरअसल चरथावल प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि २ बदमाश लूट की योजना बना रहे हैं सूचना पर चरथावल प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा एवं उनकी टीम ने दोनों बदमाशो अमजद व वसीम निवासी भैंसानी थाना थानाभवन को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने उनके पास से एक मस्कट एवं एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया है।

 

एडीएम व एसपी सिटी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी समस्याएंMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा तहसील खतौली पर जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में अपरजिलाधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय द्वारा तहसील खतौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्चारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। तहसील खतौली पर आयोजित उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम खतौली, थाना प्रभारी खतौली सहित राजस्व व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

 

बंदरों का आतंक पर लंगूर के कटआउट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर में कई स्थानों पर बंदरों का आतंक देखने को मिल रहा है गांधी कॉलोनी में भी पिछले काफी समय से बंदरों का आतंक देखने को मिल रहा है, जिसके चलते गांधी कॉलोनी हाउसिंग सोसायटी द्वारा लंगूर के कटआउट लगाने शुरू कर दिए हैं, ताकि उत्पाती बंदर लंगूर के कटआउट से डरकर किसी दूसरे स्थान पर भाग जाएं। गांधी कॉलोनी हाउसिंग सोसायटी के अध्यक्ष पवन छाबड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि गांधी कॉलोनी में लगातार बंदरों की समस्या के लिए सोसायटी की ओर से लंगूर के कटआउट लगाए जा रहे हैं। कई शहरों में इस तरह कट आउट लगाने से बंदर आना कम हुआ है इसी प्रयास के तहत लिए कटआउट बनवाए गए हैं।

 

भारत जोडो यात्रा का हुआ जोरदार स्वागतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सहारनपुर से चलकर आज दोपहर के वक्त रामपुर तिराहा पहंुची भारत जोडो यात्रा का मार्ग मे जगह-जगह स्वागत किया गया। नगर मे अनेक स्थानो पर कांग्रेस कार्यकर्ताआंे ने अपने नेताओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता नसीमुददीन सिददकी ने कहा कि भारत जोडो यात्रा का उददेश्य लोगो मे आपसी प्रेम सदभाव और भाईचारे को कायम रखना है।
कांग्रेस नेता नसीमुददीन सिददकी ने कहा कि भाजपा संवैधानिक ढांचे को नुकसान पहंुचाने का प्रयास किया जा रहा है। देश मे लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। मंहगाई चरम पर है,सरकार के पास बेरोजगारी का कोई समाधान नही है। निकटवर्ती जनपद सहारनपुर से चलकर मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहा पहंुची भारत जोडो यात्रा में पहंुचे वरिष्ठ नेता नसीमुददीन सिददकी का जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, सतीश शर्मा, नसीम मिया पूर्व चेयरमैन पुरकाजी, कमल मित्तल,वरिष्ठ नेता बी.बी.गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमति बिलकीस चौधरी एडवोकेट, शहर अध्यक्ष अब्दुल्ला आरिफ आदि के साथ भारत जोडो यात्रा रूडकी रोड, शिव चौक,मिनाक्षी चौक, आर्यसमाज रोड आदि अनेक स्थानो पर स्वागत किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आर्यसमाज रोड स्थित आर्य समाज मन्दिर में वरिष्ठ नेता नसीमुददीन सिददकी का पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया जहां राष्ट्रीयगान के बाद मुजफ्फरनगर के लिए भारत जोडो यात्रा का समापन हुआ। जिसके पश्चात वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी जनपद बिजनौर के लिए रवाना हो गये।

 

कार अंसतुलित होकर पलटी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)घने कोहरे और धुंध के कारण आज सुबह जौली रोड पर निर्माणाधीन पुलिया पर कार पलट गई। सिखेडा थाना क्षेत्र के गंाव भगवानपुरी-सिखरेडा मार्ग पर उक्त कार कोहरे के कारण पलट गई। बताया जाता है कि स्कूल जाने की जल्दी के चक्कर में राजकीय इंटर कॉलेज जौली के शिक्षक की गाडी गडढे मे गिर गयी। इस हादसे पर आसपास के खेतो मे काम कर रहे दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहंुची पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से गढडे मे पलटी गाडी को मशक्कत कर किसी प्रकार बाहर निकलवाया।

 

जनसभा को मिली परमिशन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खतौली मन्डी स्थल पर रालोद प्रमुख जयंत चौधरी की जनसभा को लेकर चल रही असमंजस की स्थिती आखिरकार काफी जददोजहद के बाद समाप्त हो गई। जिला प्रशासन ने रालोद प्रमुख के भाईचारा सम्मेलन धन्यवाद सभा के आयोजन को अपनी अनुमति दे दी। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक की ओर से प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि रालोद सुप्रीमो जयन्त चौधरी का कार्यक्रम नवीन मंडी स्थल पर जो प्रस्तावित था यथावत होगा। विज्ञप्ति में कहा गया है कि कार्यक्रम के संबंध व्यवहार शून्यता के कारण प्रशासन एवं गठबंधन के पदाधिकारियों में कार्यक्रम को लेकर असमंजस की स्थिति आ गयी थी लेकिन जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों तथा गठबंधन नेताओं की आपसी सूझबूझ से कार्यक्रम यथावत रहेगा और जयन्त चौधरी निश्चित समय पर कार्यक्रम में पधारेंगे। विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि गठबंधन के सभी कार्यकर्ता नवीन मंडी खतौली की आर्थिक व्यापारिक गतिविधियों में कोई गतिरोध पैदा नहंी करेगे उन्होंने कहा कि जनपद की शांति एवं भाईचारा बनाने के लिए रैली का आयोजन हो रहा है इसको बरकरार रखा जायेगा। इससे साफ स्पष्ट है कि जिला प्रशासन ने कुछ शर्तो के साथ रैली की अनुमति दी है। प्रशासन द्वारा रैली की अनुमति दिये जाने के बाद रालोद कार्यकर्ता कार्यो की तैयारियों के लिए जुट गये है।

 

प्रेसवार्ताओं में जताई थी नाराजगी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)रालोद कार्यालय पर आनन फानन में बुलाई गयी प्रेसवार्ता में रालोद व सपा के गठबंधन नेताओं ने रैली की परमिशन न दिये जाने केा लेकर नाराजगी जताते हुए कहा था कि रैली स्थल पर ही रालोद सुप्रीमो जयन्त चौधरी की जनसभा होगी। प्रेसवार्ता के दौरान सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, रालोद विधायक दल के नेता राजपाल सिंह बालियान, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक,रालोद मण्डल अध्यक्ष प्रभात तोमर, पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, विधायक अनिल कुमार आदि ने अपने विचार रखे। इस दौरान रालोद प्रदेश सचिव ब्रहमसिंह बालियान एड., कृष्णपाल राठी चेयरमैन, सुधीर भारती,काजी दीन मौहम्मद,विनोद मेघाखेडी, प्रमोद पचैण्डा आदि मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि रैली को लेकर असमंजस की स्थिति बन गयी थी और कुछ घंटों के बाद ही जिला प्रशासन और गठबंधन नेताओं के लिए बातचीत के बाद मामला सुलझ गया। सूत्रों का कहना है कि गत दिवस जिला प्रशासन द्वारा जयन्त चौधरी की बैठक को लेकर दी गयी परमिशन पर रोक लगा दी गयी थी। सूत्रों का कहना है कि पुलिस व प्रशासन स्तर पर रैली की अनुमति दे दी गयी थी लेकिन कुछ गलत फहमयिों के चलते जिला प्रशासन ने रैली की अनुमति निरस्त कर दी थी नेताओं के साथ बातचीत में जिला प्रशासन ने कुछ शर्तो के साथ पुनः रैली की अनुमति दे दी है।

 

पाकिस्तान के विदेश मंत्री के बयान से भाजपाईयों में रोषMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आज भारतीय जनता पार्टी जिला मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा पाकिस्तान के विदेश मंत्री के बयान के विरोध में प्रदर्शन किया गया व महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया। जिसमें कहा गया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को घेरने में असफल रहे पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुटटो द्वारा न्यूयार्क में एक प्रेस कांफ्रेस में सारी हदे पार कर दी एवं भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी पर बदतमीजी भरी निंदनीय टिप्पणी की है, जिसमें यहाँ तक गंदे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गुजरात काकसाई अभी जिंदा है इस बयान कि जितनी भर्त्सना की जाए उतनी कम है यह भारत का अपमान है। भारत के सबसे बड़े सामाजिक संगठन राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ पर भी अमर्यादित टिप्पणी की है जो कि निंदनीय है।
पाकिस्तान कई दशको से आतंकवाद व आतंकवादी संगठनो को लगातार शरण देता रहा एवं प्रोत्साहित करने का काम कर रहा है। पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा एंव वित्तीय हालत बद से बदतर होती जा रही है एवं भयंकर अन्तर कलह एवं सिर फुटव्वल की स्थिति है।
१३५ करोड़ देशवासियो को देश के यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व पर गर्व है जो निरंतर भारत की समृद्धि, संपन्न एंव शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व के पटल पर रखने का काम कर रहे है। विश्व भर के अनेको राष्ट्राध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय संगठन मोदी जी की
नीतियां योजनाएं एवं सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास के मूलमंत्र का भुरि भुरि प्रशंसा कर रहे है भारत विश्व की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था भी है तथा आर्थिक प्रबंधन संकटो के बावजूद सर्वश्रेष्ठ है यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का स्वागत एवं अभिनंदन अमेरिका, आस्ट्रेलिया, यूके, कनाडा, फ्रांस, यूएई, बांग्लादेश, नेपाल एवं ईत्यादि देशो में अदभूत रूप से देखनो को मिला है। बिलावल भुटटो पाकिस्तान विदेश मंत्री का इस प्रकार से निंदनीय, बदतमीजी, आपत्तिजनक, बौखलाहट भरे बयान के कारण सभी देशवासी में रोष में है एवं कड़े शब्दो में प्रतिकार एवं भर्त्सना करते है।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ० वीरपाल निर्वाल, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक अशोक कंसल, विक्रम सैनी, उमेश मलिक, प्रमोद उटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, सतपाल पाल, यशपाल पंवार, रूपेन्द्र सैनी, सुधीर सैनी, जगदीश पांचाल, सुखदर्शन बेदी, सपना कश्यप, प्रदीप शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, क्षेत्रीय मंत्री डॉ० पुरुषोत्तम, राजीव गर्ग, गौरव स्वरूप, श्रीमोहन तायल, कुशपुरी, अशोक बाटला, जिला महामंत्री विजय सैनी, रोहिल वाल्मीकि, सुषमा पुण्डीर, जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, नितिन मलिक, अमित चौधरी, शरद शर्मा, राजीव सिंह, रोहताश पाल, राकेश आडवाणी, जिला मंत्री सचिन सिंघल, रेणु गर्ग, साधना सिंघल, वैभव त्यागी, सुधीर खटीक, राहुल वर्मा, बोबिन्द्र सहरावत, सुनील दर्शन,जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, सह मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, अचिंत मित्तल, जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना, यशवीर सिंह, आशुतोष शर्मा, बबलू धनकर, सचिन सैनी, रक्षित नामदेव, राजेश पाराशर, कपिल त्यागी, रोहित तायल, हरेन्द्र पाल, वीरपाल सहरावत, अशोक धीमान, सचिन ठाकुर, प्रेमी छाबडा, कविता सैनी, गीता जैन, दुलारी मित्तल, तुलसी भारद्वाज, शालिनी शर्मा, सुनीता मलिक, बोबी सिंह, अंजना शर्मा, सीमा शर्मा, रजत त्यागी, विपुल शर्मा, अमित रावल, सुन्दरपाल, तरूण त्यागी, मनोज पांचाल, रविकांत शर्मा, सागर वाल्मीकि, नवनीत कुच्छल, नवनीत गुप्ता, अखिलेश शर्मा, हरपाल सिंह महार, डॉ० विपिन त्यागी, नरेश कोरी, मौ० सलीम, राजकुमार सिद्धार्थ, कार्तिक काकरान, मुल्कराज उपाध्याय, सचिन करानिया, विपुल भटनागर, योगेश मित्तल, कृष्णगोपाल मित्तल, सुनील तायल, सुनील सिंघल, बलवेन्द्र सिंह, तरूण पाल, हिमांशु सैनी, भारत भूषण खुल्लर, उमेश मित्तल, हररािम सक्सैना, विक्रांत खटीक, सन्नी वर्मा, आदि पदाधिकारी एवं हजारो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

शलभ गुप्ता ने गठबंधन से चेयरमैन के लिए ठोकी ताल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सदर बाजार स्थित शलभ गुप्ता के कार्यालय से सैकड़ों की संख्या मै सर्वसमाज के व्यक्तियों ने एकत्रित होकर समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे। शलभ गुप्ता एडवोकेट द्वारा सर्वसमाज के व्यक्तियों के साथ जिलाध्यक्ष श्री प्रमोद त्यागी एडवोकेट,नगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, विधायक चंदन चौहान , जिलाध्यक्ष श्याम लाल बच्ची सैनी ,पूर्व नगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती की मोजुदगी में आवेदन पत्र सौंपा गया और सर्व समाज द्वारा अखिलेश यादव जी के नारे लगाते हुए शलभ गुप्ता के लिए शहर से चेयरमैन टिकट की मांग की। मुख्य रूप से राजेंद्र प्रसाद गर्ग अध्यक्ष वैश्य राजवंश सभा,नरेंद्र गुप्ता संरक्षक राजवंश सभा,विपिन गुप्ता उपाध्यक्ष राजवंश सभा,राकेश गर्ग राजवंश सभा,प्रशांत एडवोकेट राजवंश सभा,अमित गुप्ता एडवोकेट राजवंश सभा,अश्वनी सिंघल राजवंश सभा,दीपक मित्तल सर्राफ,मयंक बंसल सर्राफ,जनार्दन विश्वकर्मा पूर्व सभासद,परवीन तायल व्यापारी नेता,विजय बाटा,पवन अरोरा,अमित जैन,नरेंद्र ठाकुर,अमित शील ,महेक सिंह बाल्मीकि,दीपक गंभीर ,तरुण सौदे एड,परवीन उपाध्याय,मुकेश वशिष्ट,अक्षित अग्रवाल,देवेश गर्ग,अंकुर गोयल, शाहिद त्यागी,रवि अहलावत एड.,संजीव चौधरी,अनिरुद्ध बालियान,सैनी साहब,शशांक त्यागी,धीरज शर्मा,विनोद विश्वकर्मा,विनीत मेहरा,अभिमन्यु गर्ग आदि मौजूद रहे।

 

गन्ना क्रय केंद्र का किया निरीक्षण
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक तितावी द्वारा चीनी मिल खतौली के गन्ना क्रय केंद्र मेगाखेड़ी का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी महोदय श्री चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार एवं जिला गन्ना अधिकारी डॉ राजेश धर द्विवेदी के निर्देशों के क्रम में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक तितावी मुलायम यादव द्वारा चीनी मिल खतौली के गन्ना क्रय केंद्र मेगाखेड़ी का औचक निरीक्षण किया गया। किसानों द्धारा की गई शिकायत के आधार पर किया गया, कांटा सही पाया गया।

 

बुरी आदतों को छोडे, अच्छी आदते अपनाये
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बुरी आदतों को पाल लेना आसान है परंतु उनके साथ जीवन बिताना बहुत कठिन है। अच्छी आदतों को पालना कठिन है परंतु उनके साथ जीवन बिताना बहुत आसान है। उक्त विचार फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में चल रहे तीन दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने दिए । उन्होंने बताया कि बच्चे एक कोरे कागज के समान होते हैं। वे जिस परिवेश में रहते हैं जो परिवार का माहौल उन्हें मिलता है उसी के अनुरूप उनके अंदर अच्छे या बुरे गुण आ जाते हैं। अच्छे समाज के तीन स्तंभ हैं माता-पिता और आचार्य। यदि माता-पिता और आचार्य सद्गुणी, सदाचारी, इमानदार ,सत्यवादी, परोपकारी, अनुशासित और देश भक्त होंगे तो निश्चित रूप से हमारे बच्चों में भी वे गुण स्वतरू ही आ जाएंगे और एक स्वस्थ और सभ्य समाज की स्थापना होगी । आज दिनांक १७ दिसंबर २०२२ को तीन दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर का विधिवत समापन हो गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने अनेक आसन और प्राणायाम तथा ध्यान की क्रिया कराई।
भारतीय योग संस्थान के योग शिक्षक वीर सिंह ने बच्चों को योग की शिक्षा दिए जाने की भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि यह आपका सौभाग्य है कि आपको इस छोटी उम्र में ही योग की शिक्षा मुफ्त में मिल रही है जिससे आपका जीवन सुखी ,स्वस्थ और समृद्धशाली बनेगा। बच्चों को यदि बचपन में ही योग की शिक्षा मिल जाए तो वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होंगे और अपने परिवार समाज और देश के लिए उपयोगी बनेंगे । इस अवसर पर ग्राम शिक्षक अंकुर मान व विद्यालय के समस्त स्टाफ का सहयोग मिला ।

 

बच्चों को बांटी गई जर्सी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्राथमिक विद्यालय नई मंडी कन्या पाठशाला नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर में विद्यालय स्टाफ द्वारा बच्चों को जर्सी वितरित की गई जिसमें विद्यालय स्टाफ श्रीमती रुचि गर्ग प्रधानाध्यापक एवं श्रीमती नीरज श्रीमती सोनिया ने स्वयं जर्सी खरीद कर बच्चों में जर्सी वितरित की

 

श्रीमद्भागवत कथा का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सनातन धर्म सभा में श्री भक्तमाल कथा का आयोजन मुजफ्फरनगर में पहली बार श्री रीता गर्ग जी द्वारा एवं सत्संग भवन समिति द्वारा कथा व्यास पंडित कृष्णानंद जी महाराज शुक्र तीर्थ के द्वारा श्रीमद् भक्तमाल कथा का शुभारंभ किया गया जिसमें पंडित श्याम शंकर मिश्रा जी द्वारा एवं जेल अधीक्षक सीता राम शर्मा जी द्वारा दीप प्रज्वलन करके भक्तमाल कथा का शुभारंभ करवाया जेल अधीक्षक श्री सीताराम शर्मा जी ने अपने भावपूर्ण प्रेम पूर्ण श्री राम भक्ति पर प्रकाश डाला जीवन में राम के जैसा सरल बनना बड़ा कठिन है श्री सीताराम शर्मा जी ने कहा की भगवान राम का राज तिलक पर आते होना था परंतु रात में ही सूचना मिली प्रातः बनवास जाना है अपने पिता के भजन को मानकर सरलता से वन को जाते हैं, कथा व्यास पंडित कृष्णानंद जी महाराज शुक्र तीर्थ ने भक्तमाल कथा महोत्सव में भगवान अपने भक्तों के लिए युग को भी परिवर्तन कर देते हैं अहिल्या के लिए भगवान द्वापर की बजाय त्रेता को लेकर आए प्रसाद की महिमा के बारे में भक्तों को समझाया कथा व्यवस्था बनाते हुए रीता गर्ग बहन, सम्राट गर्ग, राजकुमारी, मधु, पूनम, शैलेंद्र, प्रेम प्रकाश अरोरा,पवन मित्तल,श्याम लाल बंसल पंडित नमन मिश्रा पंडित संजय मिश्रा एवं पंडित प्रियांशु मिश्रा मौजूद रहे।

 

औद्योगिक भ्रमण का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री राम कॉलेज के व्यापार प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों को औद्योगिक भ्रमण कराया गया, जिससे विद्यार्थियों मे बहुत हर्ष और उत्साह दिखाई दिया। गोल्ड प्लस ग्लास इंडस्ट्री रूडकी में भ्रमण के दौराण विद्यार्थियों ने जाना कि कैसे उन्होनंे अपनी यात्रा को १९९५ से शुरू करने से आज तक भारत की दूसरे नम्बर की ग्लास इंडस्ट्री बनने का गौरव प्राप्त किया और आज वो कैसे भारत मे ग्लास मैनूफेक्चर का ३० प्रतिशत होल्ड करते है और यह भी जाना कि ग्लास कैसे बनाया जाता है।
वहाँ बताया गया कि गोल्ड प्लस कम्पनी मे २उउ और १२उउ के बीच अलग अलग मौटाई के स्पष्ट ग्लास २२ प्रकार के मूल्य वर्धित ग्लास और ११ प्रकार के संसाधित ग्लास उत्पाद शामिल है और विद्यार्थियों ने जाना कि कैसे गोल्ड प्लस कम्पनी मे बने ग्लास उत्पाद आवासीय और वाणिज्यिक भवनों के बाहरी और आंतरिक स्थानों, फर्नीचर बुनियादी ढंाचा प्रयोजनो विंडशील्ड सन रूप और व्हाईट गुडस जैसे विभिन्न प्रकार के अनुप्रयोगों के साथ निर्माण मोटर वाहन और औद्योगिक क्षेत्रों सहित अंतिम उपयोग उद्योगों की एक श्रंखला को पूरा करते है।
 विभिन्न विभागों मे भ्रमण के दौरान जाना कि कैसे मानव संसाधन विभाग नये लोगों को चयनित करता है और चयन की प्रक्रिया को भी जाना, उसके बाद वेयर हाउस की प्रक्रिया को भी जाना कि कैसे पुरानें काँच को पुनः तैयार किया जाता है और वेस्ट मैटेरियल का किस तरह से भंडारन किया जाता है। अंत मे प्लांट हैड उत्तम अग्रवाल ने बताया कि क्वालिटी के साथ कोई समझौता नही करते है और ग्राहक की संतोषपूर्ण प्रतिपुष्टि की उम्मीद रखते है और ग्राहक की संतुष्टि ही हमारे लिये सर्वोपरि है। इसके बाद मार्किटिंग विभाग ने बताया कि कैसे हम अपने संतोषपूर्ण कार्य और प्रोडक्ट से लोगो के पास पहुँचे है, फिर वित्त विभाग ने बताया कि कैसे हम अपनी कम्पनी के लिए वित्त प्रबंध करते है।
श्री राम समूह के चौयरमेन डा० एस० सी० कुलश्रेष्ठ ने कहा कि इस प्रकार की प्रयोगात्मक क्रियाविधियों के द्वारा विद्यार्थियों का चहुमुखी विकास होता हैं। इस प्रकार के आयोजन के लिए उन्होनें सभी शिक्षकों व विद्याथियों को बधाई दी तथा भविष्य मे भी औद्योगिक यात्राओं का आयोजन करने के लिए प्रेरित किया।
प्रबंधन खंड के डीन डॉ सौरभ मित्तल ने भी अध्यापकों व विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किताबी ज्ञान का वास्तविक प्रदर्शन विद्यार्थियों मे एक नई ऊर्जा का संचार करता हैं और औद्योगिक भ्रमण व्यापारिक प्रबंधन विभाग के लिए एक उत्तम योजना है।
इस दौरान विभागाध्यक्ष विवेक कुमार त्यागी ने बच्चों का मार्ग दर्शन किया और बताया कि औद्योगिक भ्रमण व्यापारिक प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों के लिए एक अहम भूमिका निभाते है और आगे भी ऐसे भ्रमण होते रहेंगे ये आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग के प्रवक्ता पंकज कौशिक, हिमांशु वर्मा, अंकुश रावल, सागर शुक्ला, निशी ठाकुर, निवेदिता पाण्डेय, प्राक्षी त्यागी, अमिषा गर्ग, पूजा पाल, हंशिका जैन, श्रुति धीमान, शिवानी शर्मा, मुद्रा मित्तल, विशाखा शर्मा और विकास कुमार का सहयोग रहा।

जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार ने किया शिक्षण कक्षाओ का औचक निरिक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)राजकीय इण्टर कालेज कवाल मुजफ्फरनगर में संचालित उपचारात्मक शिक्षण कक्षाओ का औचक निरिक्षण जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार द्वारा किया गया।जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि जिले के सभी ४१ राजकीय विद्यालयो में विशेष कक्षाये संचालित कर उपचारत्मक कक्षाए संचालित की जा रही है। उपचारात्मक शिक्षण के पहले चरण में प्री टैस्ट लेकर पढाई में कमजोर बच्चो को चिन्हित किया गया, कमजोर बच्चो के लिए विशेष मॉड्यूल पुस्तिकाए व सहायक सामग्रिया टी.एल.एम आदि उबलब्ध कराकर शिक्षण का स्तर उन्नत करने का प्रयास किया जा रहा है।
उपचारात्मक शिक्षण के साथ साथ इस पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है कि अन्य कक्षाओ का पठन पाठन किसी भी दशा में बाधित न हो। विशेष कक्षाओ के सम्पन्न होने के उपरान्त भी विद्यार्थीयो के दक्षता के स्तर का मूल्यांकन सतत रुप में किया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय द्वारा विद्यालय में उपस्थित छात्र छात्राओ की प्रोफाइल नोटबुक, मॉड्यूल पुस्तिका, मूल्यांकन प्रपत्र आदि का गहनता से निरीक्षण किया गया।
प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ,शिक्षिका मीनाक्षी चौरसिया, शिक्षक संजय भटनागर आदि उपस्थित रहे।

 

 

कॉस्टेबल से हैड कॉस्टेबल होने पर स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में तैनात कॉस्टेबल हनी देव शर्मा का हैड कॉस्टेबल बनने पर उनके कार्यालय में खुशी मनाई गई।इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार ने भी अपने अधीनस्थ (कोर्ट मोहर्रिर)हनी देव शर्मा को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।साथ ही हैड कॉस्टेबल हनी देव शर्मा को उनके साथियों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।

 

17 को सिविल बार मुजफ्फरनगर में होगा नामांकन 21 को मतदान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) १६ दिसंबर। सिविल बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर की वर्ष २०२३ की कार्यकारिणी के लिए नामांकन पत्र १७ दिसंबर (आज) दाखिल किए जाएंगे। कुल ३४१ मतदाता २१ दिसंबर को करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग। आज एल्डर कमेटी के चेयरमैन अवध बिहारी लाल गुप्ता द्वारा आपत्तियों का निस्तारण करते हुए बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया।
मालूम हो मौजूदा कार्यकारिणी द्वारा दर्जन भर से अधिक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए थे जैसे ही इसकी सूचना वोटर्स को लगी उन्होंने कड़ा एतराज जताया जिसे लेकर पूर्व महासचिव बीएस मलिक समर्थकों ने एल्डर कमेटी के सामने मजबूत पक्ष रखा। वर्तमान महासचिव सुनील मित्तल द्वारा बताया गया कि मॉडल बाइलॉज के अनुसार कोई अधिवक्ता एक ही जगह वोट डाल सकता है ,उन्होंने कहा कि ऐसे अधिवक्ताओं की वोट काटी गई है जो दूसरी बार के सदस्य होते हुए वहां वोट करते हैं।
मालूम हो इस चपेट में वह अधिवक्ता भी आ गए जो किसी भी बार संघ के सदस्य नहीं है और ना ही किसी जगह वोट करते हैं, सिर्फ सिविल बार संघ के सदस्य हैं, सिर्फ उनके सीओपी में जिला बार संघ अंकित है ।
इस बाबत अधिवक्ताओं द्वारा कड़ी आपत्ति जताई गई लगभग ६ वोट ऐसी थी जिनके नाम सिर्फ इस बाबत ही काट दिए गए कि उनके ष्शश्च में जिला बार संघ अंकित था, जबकि वह सिविल बार संघ के ही सदस्य हैं और यहीं वोट करते हैं, एल्डर कमेटी के चेयरमैन ने आपत्तियों को गंभीरता से लिया और ऐसे सभी अधिवक्ताओं के नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के निर्देश दिए जो सिर्फ सिविल बार संघ के सदस्य हैं और यही वोट करते चले आ रहे हैं और दूसरी बार संघ में वोट नहीं करते हैं, इसके अलावा कुल १४ वोटों को जोड़ा गया, वोटर लिस्ट का प्रकाशन करने के उपरांत कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया। अब १७ दिसंबर को प्रातः १०रू०० बजे से २रू०० बजे तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे इसी दिन २रू०० बजे से शाम ५रू०० बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी ,१९ दिसंबर को कोई भी प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेगा जबकि २१ दिसंबर को मतदान होगा और २२ दिसंबर को मतगणना होगी।
इस मौके पर एल्डर कमेटी के चेयरमैन के अलावा अध्यक्ष मनोज कुमार, महासचिव सुनील मित्तल, अमित बिहारी लाल गुप्ता एडवोकेट मौजूद रहे।

 

 

भाजपा के प्रति निष्ठावान हूूंः अंजू अग्रवाल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर चल रही खबर का खण्डन करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर उनके आम आदमी पार्टी में जाने की चर्चाए चल रही हैं। जो कि निराधार हैं। पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल का कहना है कि यह अफवाह है,सरासर झूठ है। पालिकाध्यक्ष का कहना है कि वे भाजपा के प्रति समर्पित हैं। अतः किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दिया जाए।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 8 =