Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में विभोर संगल टेबल टेनिस टूर्नामेंट का समापन

Muzaffarnagar स्थानीय ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में  दो दिवसीय विभोर संगल अंतर्विद्यालय  टेबल- टेनिस टूर्नामेंट का समापन हर्षोल्लास से  हुआ । समारोह के मुख्य अतिथि श्री संदीप गुप्ता (दिल्ली) टेबिल-टेनिस द्रोणाचार्य अवार्डी विशिष्ट अतिथि श्री अंकुर दुआ मुख्य संपादक, मुज़फ्फरनगर बुलेटिन के विद्यालय पहुंचने पर उपाध्यक्ष श्री महेश चंद्र गर्ग, प्रबंधक श्री विनोद संगल, सहप्रबंधक डॉ० अशोक कुमार ,कोषाध्यक्ष श्री नवीन कुमार, श्रीमती उषा संगल, श्रीमती आशा संगल, श्रीमती शशि गर्ग, रेनू अग्रवाल, श्री रामनिवास संगल, श्री उमेश बंसल, श्री अजय अग्रवाल, डायरेक्टर डॉ० एम० के. गुप्ता, प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर, कोर्डिनेटर श्री आशीष कुमार त्यागी, हैडमिस्ट्रेट, (जूनियर विंग) श्रीमती ममता चौहान ने स्वागत किया । विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर ने टूर्नामेंट के परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि  –

अंडर -11 बालक वर्ग में-   (एम० जी० पी० एस०, मुज़फ्फरनगर) के मयंक मालिक ने (जी० सी० पी० एस०, मुज़फ्फरनगर) के अभिनव को हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान प्राप्त किया | (एम० जी० पी० एस०, मुज़फ्फरनगर) के मयंक मालिक ने (जी० सी० पी० एस०, मुज़फ्फरनगर) के अंश को हराकर फाइनल में अपना स्थान बनाया | एम० जी० पब्लिक स्कूल, मुज़फ्फरनगर के मयंक मालिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया | ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल, मुज़फ्फरनगर के अंश ठाकरान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया | होली एंजलिस कान्वेंट, मुज़फ्फरनगर के मोहमद हुसैन व ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल, मुज़फ्फरनगर के अभिनव परिहार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |

अंडर -11  बालिका वर्ग में गायत्री पब्लिक स्कूल, आगरा की इनाया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया | हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज, शामली की आकृति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया |  ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल, मुज़फ्फरनगर की लावण्या चौहान व आराध्या श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |

अंडर -14 बालक वर्ग में- (जी० सी० पी० एस०, मुज़फ्फरनगर) के रूद्र गौतम ने (दा एस० डी०पी० एस०, मुज़फ्फरनगर ) के अविरल को हराया | (जी० टी० बी०) के कार्तिकेय ने (जी० सी० पी० एस०, मुज़फ्फरनगर) के रूद्र को हराया | (जी० टी० बी०) के कार्तिकेय ने (जी० डी० गोयनका, मुज़फ्फरनगर) के अग्रिम जैन को हराया | (होली एंजलिस कान्वेंट, मुज़फ्फरनगर) के शांतनु ने (दा एस०डी०,मुज़फ्फरनगर) के परिवर्धन को हराकर सेमी फाइनल में प्रथम स्थान प्राप्त किया | (होली एंजलिस कान्वेंट, मुज़फ्फरनगर) के शान्तनु ने (दा० एस० डी०,मुज़फ्फरनगर ) के परिवर्धन को हराकर सेमीफाइनल में प्रथम स्थान प्राप्त किया | (जी० टी० बी०) के कार्तिकेय ने (जी० सी० पी० एस०, मुज़फ्फरनगर) के रूद्र को हराकर सेमीफाइनल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया | गुरु तेज बहादुर, मेरठ के कार्तिकेय जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया | होली एंजलिस कान्वेंट, मुज़फ्फरनगर के शान्तनु कुछल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया |  दा एस० डी० पब्लिक स्कूल, मुज़फ्फरनगर के परिवर्धन व ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल, मुज़फ्फरनगर के रूद्र गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |

अंडर -14 बालिका वर्ग में- (जी० टी० बी०) के कार्तिकेय ने (जी० सी० पी० एस०) के रूद्र को हराया | सिफिया गर्ल्स स्कूल मेरठ की मिशा तलवार ने प्रथम स्थान पराप्त किया | |  ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल, मुज़फ्फरनगर की वंशिका सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया | दा एस० डी० पब्लिक स्कूल, मुज़फ्फरनगर की अपूर्वा गर्ग व होली एंजलिस कान्वेंट, मुज़फ्फरनगर शिवाक्षी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया|

अंडर -17 बालक वर्ग में- (डी० एस०) के दिशान्त ने (एल० जे० पी०) के मयंक को हराया | (जी० टी० बी०) के रोहन ने (दा एस० डी०) के अनिमेष कंसल को हराया |  (एम० जी० पी० एस०) के नमन प्रिया ने (जी० सी० पी० एस०) के कृष्णा को हराया | (जी० टी० बी०) के कार्तिकेय जोशी ने (स्टेपिंग स्टोंस) के रितेश को हराया | (स्टेपिंग स्टोंस) के कृष्णा वर्धन ने (दा एस० डी०) के अंश पाल को हराया | (डी० एस०) के दिशांत ने (दा एस० डी०) के दक्ष को हराया | (सरस्वती विद्या मंदिर) के अरुण ने (एम० जी० पी० एस०) के नमन प्रिया को हराया | (होली एंजलिस कान्वेंट) के सर्वज्ञ ने (एल० जे० पी०) के शौर्य को हराया | (होली एंजलिस कान्वेंट) के शान्तनु ने (दूं पब्लिक) के दक्ष को हराया | (दा एस० डी०) के परिवर्धन ने (डी० एस०) के मोक्ष को हराया | (एल० जे० पी०) के अक्षित पाल ने (डी० एस०) के उज्जवल को हराया |  (जी० टी० बी०) के रोहन ने (एम० जी० पी० एस०) के विकास को हराया | (जी० सी० पी० एस०) के आदित्य ने (डी० एस०) के सक्षम को हराया | (होली एंजलिस कान्वेंट) के शान्तनु ने (जी० सी० पी० एस०) के रूद्र गौतम को हराया | (एल० जे० पी०) के दिव्यांश ने (स्टेपिंग स्टोंस) के करण पाल को हराया | (जी० सी० पी० एस०) के कन्हैया ने (डी० एस०) के अनंत जैन को हराया | (दा एस० डी०) के रोहन सैनी ने (एल० जे० पी०) के अक्षित पाल को हराया | (जी० टी० बी०) के कार्तिकेय ने (डी० एस०) के दिशांत को हराया | (जी० सी० पी० एस०) के अक्षित ने (दा एस० डी०) के परिवर्धन को हराया | (स्टेपिंग स्टोंस) के रितेश ने (एम० जी० पी० एस०) के अन्तरिक्ष को हराया | (एल० जे० पी०) के दिव्याक्ष ने (डी० एस०) के अनमोल को हराया | (स्टेपिंग स्टोंस) के विशेष ने (जी० सी० पी० एस०) के रूद्र को हराया | (दा एस० डी०) के रोहन सैनी ने (एम० जी० पी० एस०) के नमन प्रिया को हराया | (सरस्वती विद्या मंदिर) के अरुण ने (होली एंजलिस कान्वेंट) के सर्वज्ञ को हराया | (एल० जे० पी०, मुज़फ्फरनगर) के दिव्यांश ने (जी० सी० पी० एस०, मुज़फ्फरनगर) के कन्हैया को हराया | (आर० वी० एम०, मुज़फ्फरनगर) के यश वर्धन ने (जी० सी० पी० एस०, मुज़फ्फरनगर) के आदित्य को हराया | (सरस्वती विद्या मंदिर) के अरुण ने (एल० जे० पी०, मुज़फ्फरनगर) के अथर्व को हराकर सेमीफाइनल में प्रथम स्थान प्राप्त किया | गुरु तेज बहादुर पब्लिक स्कूल, मेरठ के कार्तिकेय जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया | सरस्वती विद्या मंदिर, आगरा के अरुण ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया | लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर, मुज़फ्फरनगर के अथर्व शर्मा व स्टेपिंग स्टोंस स्कूल, मुज़फ्फरनगर के कृष्णा वर्धन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |

अंडर-17 बालिका वर्ग में- (हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज) की सिमरन ने (दा एस० डी०) की माही को हराया | (सहारनपुर) की प्रिया ने (हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज) की चिंकी को हराया | (हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज) की राशि ने (एस० डी० पी० एस०) की अविका पाल को हराया | (हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज) की प्रिया ने (एम० जी० पी० एस०) की नंदिनी को हराया | (होली एंजलिस कान्वेंट) की पावनी ने (जी० सी० पी० एस०) की मानवी को हराया | (सहारनपुर) की प्रिया ने (हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज) की प्रिया को हराया | (हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज) की सिमरन ने (मेरठ) की मिशा को हराया | (हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज) की राशि ने (दा एस० डी०) की श्वेता को हराया | (होली एंजलिस कान्वेंट) की अवनी दुबे ने (स्टेपिंग स्टोंस) की दिव्यांशी को हराया | (जी० पी० एस०, आगरा) की हेमू शर्मा ने (होली एंजलिस कान्वेंट) की अवनी दुबेको हराया | (सोफिया, सहारनपुर) की निशा तलवार ने (जी० सी० पी० एस०) की कनिष्का दयाल को हराया | (हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज) की चमकी ने (दा एस० डी०) की अंशिका को हराया | (एस० डी० पी० एस०) की अविका पाल ने (जी० सी० पी० एस०) की अंशिका को हराया | (जी० पी० एस०, आगरा) की इनाया ने (होली एंजलिस कान्वेंट) की रेशमा को हराया | (जी० पी० एस०, आगरा) की हेमू शर्मा ने (हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज) की राशि को हराया | (मेरठ) की मिशा ने (होली एंजलिस कान्वेंट) की शिवाक्षी को हराया | (जी० पी०एस०) की आन्या ने (होली एंजलिस कान्वेंट) की पावनी को हराया | गायत्री पब्लिक स्कूल, आगरा की हेमू शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया | हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज, सहारनपुर की सिमरन उपाध्याय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया | सैंट मैरी स्कूल की सहारनपुर की प्रिया नौटियाल व होली एंजलिस कान्वेंट स्कूल, मुज़फ्फरनगर की पावनी शर्मा तृतीय स्थान प्राप्त किया |

अंडर -19 बालक वर्ग में- (जी० सी० पी० एस०) के अक्षित कुमार ने (एल० जे० पी०) के वंश गर्ग को हराया | (सरस्वती विद्या मंदिर) के ध्रुव ने (एल० जे० पी०) के दिव्यांश को हराया | (डी० एस०) के देवांश ने (एम० जी० पी० एस०) के अन्तरिक्ष को हराया | (जी० सी० पी० एस०) के वंश ने (होली एंजलिस कान्वेंट) के प्रखर को हराया | (एल० जे० पी०) के वंश ने (होली एंजलिस कान्वेंट) के समद जैदी को हराया | (एल० जे० पी०) के युवराज ने (दा एस० डी०) के कुनाल शर्मा को हराया | (जी० सी० पी० एस०) के कार्तिक ने (एम० जी० पी० एस०) के विकास को हराया | (जे० आई० सी०) के  सुमित कुमार ने (स्टेपिंग स्टोंस) के कृष्णा वर्धन को हराया | (स्टेपिंग स्टोंस) के करण पाल  ने (दा एस० डी०)  के दक्ष गोयल को हराया |  (होली एंजलिस कान्वेंट) के हर्षित चौधरी ने (डी० एस०) के उज्जवल को हराया | (जे० आई० सी०) के सौरभ ने (दा एस० डी०) के अंश पाल को हराया | | (एल० जे० पी०) के दिव्यांश सिंघल ने (होली एंजलिस कान्वेंट) के एल्बर्ट लिजू को हराया | (एल० जे० पी०) के राहुल गर्ग ने (डी० एस०) के कृष्णा को हराया | (होली एंजलिस कान्वेंट) के प्रखर ने (जी० सी० पी० एस०) के आदित्य त्यागी को हराया | (दा एस० डी०, मुज़फ्फरनगर) के अंश ने (होली एंजलिस कान्वेंट, मुज़फ्फनगर) के हर्षित को हराया | (जे० आई० सी० ) के अभिषेक ने (दा एस० डी०, मुज़फ्फरनगर) अंश को हराया |  (स्टेपिंग स्टोंस, मुज़फ्फरनगर) के करण ने (एम० जी० पी० एस०, मुज़फ्फरनगर) के नमन को हराया | (स्टेपिंग स्टोंस, मुज़फ्फरनगर) के विशेष ने (जी० टी० बी) के रोहन को हराया | (आगरा) के हर्ष ने (डी० एस०, मुज़फ्फरनगर )के देवांश को हराया | (सरस्वती विद्या मंदिर, मुज़फ्फरनगर ) के ध्रुव ने (स्टेपिंग स्टोंस) के करण को हराया |  (होली एंजलिस कान्वेंट) के  सर्वग ने (जे० आई० सी०) के अभिषेक को हराकर प्री कवाटर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया |  (सरस्वती विद्या मंदिर) के अभय ने (सरस्वती विद्या मंदिर, मुज़फ्फरनगर ) के ध्रुव को हराकर कवाटर फाइनल में प्रथम स्थान प्राप्त किया |  गायत्री पब्लिक स्कूल, आगरा के हर्ष गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया | सरस्वती विद्या मंदिर, आगरा के अभय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया | लाल जगदीश प्रसाद विद्या मंदिर इन्टर कॉलेज, मुज़फ्फरनगर के युवराज सिंह व सरस्वती विद्या मंदिर, आगरा के कनव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |

अंडर-19 बालिका वर्ग में- (जी० पी० एस०) की अनन्या ने (एम० जी० पी० एस०) की ऋतम्बरा को हराया | (जी० पी० एस०, आगरा) की हेमू शर्मा ने (हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज) की सिमरन को हराया | (हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज) की शगुन ने (सहारनपुर) कि प्रिया नौटियाल को हराया | (हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज) की शगुन ने (दा एस०डी०) की नव्या को हराया | (हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज) की राशि ने (होली एंजलिस कान्वेंट) की अवनि को हराया | (होली एंजलिस कान्वेंट) की शिवांक्षी ने (दा एस० डी०) की अंशिका पाल को हराया | (जी० पी० एस०, आगरा) की हेमू शर्मा ने (दा एस० डी०) की श्वेता को हराया | (हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज) की राशि ने (एम० जी० पी० एस०) की ऋतम्बराको हराया | (हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज) की प्रिया ने (जी० सी० पी० एस०) की अंशिका को हराया | | (हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज) की प्रिया नें  (एम० जी० पी० एस०) की चंचल को हराया | (होली एंजलिस कान्वेंट) की अवनी दुबे ने (दा एस० डी०) की माही को हराया | (सैंट मैरी) की प्रिया ने (जी० सी० पी० एस०) की मानवी को हराया | (होली एंजलिस कान्वेंट) की अवनी दुबे ने (जी० सी० पी० एस०) की विदुषी राठी को हराया | (दा एस० डी०) की अंशिका पाल ने (जी० सी० पी० एस०) की राधिका अग्रवाल को हराया | (जी० पी० एस०, आगरा) की हेमू शर्मा ने (होली एंजलिस कान्वेंट) की शिवाक्षी को हराया | | (सैंट मैरी) की प्रिया ने (हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज) की राशि  को हराया | (हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज) की शगुन ने (होली एंजलिस कान्वेंट) की अवनी दुबे को हराया | (हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज) की सिमरन ने (हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज) की प्रिया को हराया | (होली एंजलिस कान्वेंट) की शिवाक्षी ने (हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज) की भूमि को हराया | (होली एंजलिस कान्वेंट) की पावनी शर्मा ने (दा एस० डी०) की सुहाना को हराया | गायत्री पब्लिक स्कूल, आगरा की हेमू शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया | हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज, शामली की शगुन ने  द्वितीय स्थान प्राप्त किया | हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज, शामली की सिमरन उपाध्याय व सैंट मैरी स्कूल, सहारनपुर की प्रिया नौटियाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया

टूर्नामेंट का समापन बालक एवं बालिका कैटेगरी के प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पुरस्कार मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए । विभोर संगल टेबल- टेनिस चल वैजयंती गायत्री पब्लिक स्कूल, आगरा को प्रदान की गई ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री संदीप गुप्ता जी टेबल टेनिस का महत्व बताते हुए कहा कि खेल का मैदान मानवीय गुणों की प्रयोगशाला है । मानव मस्तिष्क कितना ही सफल क्यों न हो, चलना पैरों से ही  होता है। खेलों से शरीर भी ह्ष्ट – पुष्ट होता है। खेलकूद एवं व्यायाम जीवनभर निरोगी बने रहने के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आवश्यक खेलों से सांस्कृतिक आदान-प्रदान एवं सांप्रदायिक सौहार्द के साथ समाज एवं राष्ट्रीय एकता को बल मिलता है। मुख्य अतिथि ने टेबिल -टेनिस खेल को प्रोत्साहन देने के लिए विद्यालय प्रबंध समिति की भूरी- भूरी प्रशंसा की ।

विशिष्ट अतिथि श्री अंकुर दुआ  जी ने अपने वक्तव्य में बताया कि खेल हमारे शारीरिक एवं मानसिक विकास में मदद करते है लगातार पढाई के दौरान कई बार तनाव की स्थिति होती है, ऐसे में खेल इस तनाव को दूर करने का बेहतर माध्यम है |

प्रबंधक विनोद संगल  व डायरेक्टर  डॉ एम॰ के ॰ गुप्ता  ने टेबिल -टेनिस  प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए  मुख्य अतिथि संदीप गुप्ता व विशिष्ट अतिथि श्री अंकुर दुआ एवं अन्य अतिथि गण, विद्यालय प्रबंधक समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य , विभिन्न जनपदों से टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने आए समस्त स्कूली छात्र- छात्राओं, टीम के कोच,  अभिभावक गण तथा  विद्यालय स्टाफ और प्रेस मीडिया आदि सभी का हृदय से धन्यवाद दिया और आभार व्यक्त किया और क्रिसमस डे एवं नये साल की बढ़ाई दी |

विद्यालय के प्रधानाचार्य आजाद वीर ने   खिलाड़ियों एवं विद्यालय के स्टाफ , छात्र- छात्राओं का खेल के प्रति मनोबल बढ़ाने व उत्साहवर्धन करने हेतु मुख्य अतिथि एवं सभी आगंतुकों का धन्यवाद दिया और  विभिन्न विद्यालयों से आए कोच व विजेता एवं अन्य प्रतिभाग करने वाले छात्र -छात्राओं को विद्यालय का मान बढ़ाने पर हार्दिक बधाई दी।

इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में जिला टी० टी० एसोसिएशन के श्री मानक चंद गुप्ता , विद्यालय के  पी0 टी0 आई शीलू कुमार, सौरभ शर्मा, श्रीमती नैना कुच्छल तथा अन्य  सभी अध्यापक -अध्यापिकाओं का योगदान सराहनीय रहा । प्रबंधक श्री विनोद संगल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन कु० हर्षिता मिश्रा, ऋतू जैन एवं बबिता शर्मा के द्वारा किया गया । कार्यक्रम की समाप्ति राष्ट्रीय गान के साथ हुई ।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 9 =