Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- गांधी कालोनी में बंदरों का आतंक, छतों पर लगाए लंगूर के कटआउट

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गांधी कालोनी के लोगों ने हजारों रुपये रोज के किराए पर लंगूर मंगाने के बजाय छत पर लंगूर की कटआउट लगा दी है। लंगूर देखकर बंदर भाग जाते हैं।

दरअसल गांधी कालोनी में बंदरों का आतंक लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। कई महिला और बच्चों को बंदर काटकर घायल कर चुके हैं। हजारों के कपड़े एवं अन्य सामान को नष्ट कर चुके हैं। कॉलोनी के लोगों ने नगर पालिका परिषद के चेयरमैन और अन्य अधिकारियों से गुहार लगाकर बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की थी।

कॉलोनी में बंदरों के आतंक से पीछा छुड़ाने के लिए सभासद प्रेमी छाबड़ा ने एक योजना बनाई। उन्होंने लंगूर के १० कट आउट बनवाए। इन काटआउट को उन्होंने अपने घर और बगीचे में रखा। इसका असर हुआ ओर बंदरों ने उनके घर और बगीचे से दूरी बना ली।

इसके बाद सभासद प्रेमी छाबड़ा ने बंदरों के आतंक से परेशान कॉलोनीवासी के कुछ घरों पर लंगूर के कट आउट लगाए। उन्होंने बताया कि जहां कट आउट लगे हैं, वहां बंदर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने बताया, अब जल्द ही इसी प्रकार के अन्य कट आउट बनवाएं जा रहे हैं। उन्हें जल्द ही कालोनी के पार्क में भी लगवाया जाएंगे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 3 =