वैश्विक

विमानन कंपनियों में छंटनी जारी-एयर इंडिया ने 180 केबिन क्रु को नौकरी से निकाला

कोरोना की वजह से विमानन क्षेत्र भी बुरी तरह प्रभावित है। इस क्षेत्र में काम करने वाले हजारों लोगों की नौकरियां जा चुकी हैं और हजारों लोगों की नौकरी संकट में है। विमानन कंपनियों में अभी भी छंटनी जारी है। 

एयर इंडिया ने 180 ट्रेनी केबिन क्रु को काम पर रखने से मना कर दिया है। ट्रेनिंग कोर्स पूरा होने के बाद एयर इंडिया की तरफ से इन्हें नौकरी मिलने वाली थी।

ताजा जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया ने उन 50 पायलट के अनुरोध को भी खारिज कर दिया है जो फिलहाल नोटिस पीरियड पर हैं।

एयर इंडिया ने पिछले तीन दिनों 50 पायलटों को इस्तीफा देने को कहा था। एयर इंडिया लंबे समय से केबिन क्रु की कमी से जूझ रही है। ऐसे में नवंबर 2019 को एयरलाइन ने 174 ट्रेनी केबिन क्रू को सशर्त नौकरी पर रखा था। ट्रेनिंग समाप्त होते ही यह काम पर रख लिए जाते लेकिन कंपनी ने अब उन्हें रखने से मना कर दिया है।

अमीरात एयरलाइन 9,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकती है। शनिवार को एक रिपोर्ट में अमीरात एयरलाइन के अध्यक्ष ने यह बात कही। कोरोना संकट से पहले अमीरात में करीब 60,000 कर्मचारी काम करते थे, जिसमें 4,300 पायलट और 22,000 केबिन क्रु शामिल हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + three =