News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

कम्बलों का ठंड से बचाव हेतु किया वितरण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कड़ाके की ठंड के बीच अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं नगर मजिस्ट्रेट द्वारा जनपद में रेलवे स्टेशन पर गरीबो को कंबल वितरित किये और शेल्टर होम का निरीक्षण किया। देर रात्रि कड़ाके की ठंड के मद्देनजर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार द्वारा रेलवे स्टेशन पर गरीबो को कम्बल वितरित किये एवं रेलवे रोड स्थित शेल्टर होम का निरीक्षण किया गया । अपर जिलाधिकारी द्वारा शेल्टर होम की व्यवस्थाओं को जांचा गया। साथ ही ठंड के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए अलाव की व्यवस्था हर चौक-चौराहे पर की गई जिसका भी निरीक्षण किया गया।

 

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम-एसएसपी ने सुनी समस्याएंMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर थाना चरथावल पर जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्चारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। थाना चरथावल पर आयोजित उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी (वित्त), क्षेत्राधिकारी सदर, नायब तहसीलदार सहित राजस्व व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर/भोपा। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भोपा थाना थाना क्षेत्र के शुक्रतीर्थ में स्थित स्वामी कल्याण देव एस डी इंटर कालेज में मनाया जा रहा वार्षिक उत्सव। जिसमे क्षेत्रीय गणमान्यों सहित पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, जिला पंचायत अध्यक्ष डा० वीरपाल निर्वाल, भाजपा नेता जोगेन्द्र वर्मा, माता राज नन्देश्वरी ,आचार्य इंद्रपाल,अजय कर्षण शास्त्री,भोकरहेड़ी प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण , संजीव कुमार मंच संचालन रामनिवास ने किया।

 

उद्यमियों की बैठक आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। आईआईए मुजफ्फरनगर द्वारा नयी औद्योगिक नीति व फरवरी माह में होने जा रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर परिचर्चा हेतु उद्यमियों की बैठक का आयोजन प्लासा होटल भोपा रोड, पर किया गया जिसमे मुख्यअतिथी श्री कपिल देव अग्रवाल राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार व विशिष्ठ अतिथी श्री परम हँस मौर्य उपायुक्त उद्योग उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने नयी औद्योगिक नीति पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसके तहत आवेदन करने पर कैपिटल सब्सिडी, निवेशित पूँजी पर इंटरेस्ट सब्सिडी व अन्य होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया व ग्लोबल समिट में प्रतिभाग करने के लिए निवेश मित्र पोर्टल पर आवेदन करने के लिए कहा।
डॉ बनवारी लाल ने सरकार की अन्य योजनाओं जैसे निर्यात,फूड प्रोसेसिंग,हैंडलूम, आईटी,इलेक्ट्रॉनिक्स व इंजीनियरिंग नीति के बारे में भी बताया।
आईआईए के चेयरमैन विपुल भटनागर ने कहा कि प्रदेश में आज बहतर माहौल है इस कारण उद्योग निरंतर प्रगति कर रहा है परंतु कुछ नीतिगत निर्णय सरकार को लेने होंगे मुख्यतः डेवलपमेंट ऑथोराइटीज,निर्मित भवन पर डेवलोपमेंट चार्ज ना ले कर पूरी भूमि पर ले रही है जिस से कई बार जमीन से भी ज्यादा पैसा इस का मानचित्र स्वीकृति में लग जाता है दूसरे एनसीआर में पोल्युशन के नियम तार्किक नहीं है आज नया उद्योग लगेगा कल उसे बंद करने को कहा जाएगा वही अग्निशमन से अनापत्ति लेना एक प्रोजेक्ट है ऐसे ही अनेको नियमों को तार्किक व व्यावहारिक बनाने की आवश्यकता है विभाग को फैसिलिटेटर की तरह कार्य करना चाहिए।
केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य नीरज केडिया ने कहा की उत्तरप्रदेश में उद्योग के लिए माहौल अनुकूल है पर नीति में एमएसएमई के लिए भी खूब लाभ है पर इसकी प्रक्रिया और सरल होनी चाहिए ताकि अधिक लाभ हो सके।
आईआईए नेशनल इलेक्ट्रिसिटी कमेटी के सदस्य अश्वनी खंडेलवाल ने कहा की सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए उद्यमी को विभाग दर विभाग बहुत चक्कर काटने पड़ते है जिसमे उद्यमी का समय जाता है इसका ध्यान रखा जाना चाहिए उन्होंने ये भी बताया कि टेराफेक टेक्नोलॉजी प्राइवेट लि कंपनी द्वारा ऑटोमेशन के द्वारा प्रोसेस में होने वाले खर्च को कम किया जाता है व उसके लिए स्किल लेबर को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है उस संबंध में आप एक ऑनलाइन सर्वे फार्म में अपनी आवश्यकता जाहिर कर सकते है।
पूर्व चेयरमैन कुश पुरी ने कहा कि सरकार की मंशा साफ है वो उद्योग को बढ़ाना चाहती है परंतु योजना का गजट ना होने के कारण व बजट का प्रोविजन ना होने के कारण इसके लाभ लेने में वर्षों लग जाते है उन्होंने कहा कि जैसे गुजरात में औद्योगिक नीति के साथ गजट भी होता है वैसे ही यहाँ भी होना चाहिए जिस प्रकार केंद्र सरकार ने कोविड के समय उद्योग को लोन दे कर सहारा दिया उसके साथ बजट का भी प्रोविजन किया तो उद्योग अपने आप को संभाल सका व इसका लाभ तुरंत मिला भी । पंकज जैन ने भी योजनाओं को सरल करने की बात कही। मुख्यअतिथि कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सरकार वन ट्रिलियन एकोनोमी की ओर अग्रसर है इस बार दस लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य है मुजफ्फरनगर में उद्यमिता की कमी नहीं है आज योगी सरकार में बेहतर माहौल मिला है बढ़िया हाइवे २४ घंटे बिजली की सुविधा उपलब्ध है आपकी सभी समस्याओं के निदान के लिए हम क्रतसंकल्प है सक्षम अधिकारी व मंत्रीगण से समाधान करायेंगे आज यूपी की कानून व्यवस्था सबसे बहतर है हमारे में लोगो का विश्वास बढा है अभी तक लगभग ७०० करोड़ के निवेश का आवेदन मुजफ्फरनगर से हो चुका है मुजफ्फरनगर को बेहतर करने लिए हमने सीमा विस्तार किया आरआरटीएस को मुजफ्फरनगर तक लाने का पूरा प्रयास है मुजफ्फरनगर की रिंग रोड पूरी होने जा रही है उन्होंने इतनी संख्या में आने के लिए उद्यमियों का आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन गोयल ने सबका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन आईआईए सचिव मनीष भाटिया ने किया बैठक में सर्वश्री अनुज स्वरूप बंसल अरविन्द मित्तल अमित गर्ग अमित जैन पंकज मोहन गर्ग संदीप जैन संजीव मित्तल नवीन अग्रवाल मनोज अरोरा जगमोहन गोयल आर के सैनी अंकुर गर्ग गौरव गोयल अश्वनी मित्तल यशपाल सिंह सुशील अग्रवाल शमित अग्रवाल विजय कुमार राजीव सिंघल संजय जैन हिमांशु गर्ग नईम चांद अमरीश कुमार पुलकित सिंगल प्रमोद शर्मा आदि अनेकों उद्यमी उपस्थित रहे।

 

पुलिया का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा विकासखंड पुरकाजी के ग्राम रई में निमार्णाधीन पुलिया का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा विकास खंड पुरकाजी में ग्राम रई पहुॅचकर कार्यादायी संस्था डूडा विभाग द्वारा निमार्णाधीन पुलिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा संस्था को निर्देशित किया गया कि पुलिया निर्माण मानक के अनुरुप ही हो तथा निर्माण में उच्च गुणवता के सामग्री का ही उपयोग किया जाये। साथ ही लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को निर्देशित किया गया कि आप समय समय पर पुलिया का निरीक्षण करें एवं इसकी रिर्पोट मेरे कार्यालय में उपलब्ध करायें। निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान रई, पी०ओ० डूडा श्री सतीश गौतम एवं सहायक अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग मौजूद रहें।

उपजिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उप जिलाधिकारी बुढाना द्वारा थाना शाहपुर में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना शाहपुर में उप जिलाधिकारी बुढाना अरुण कुमार द्वारा थाना समाधान दिवस में आये आम जन मानस की शिकायतों को गम्भीरता से सुनकर तत्काल संबंधित को मौके पर जाकर निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। समाधान दिवस कार्यक्रम में थाना प्रभारी शाहपुर एवं राजस्व कर्मी उपस्थित रहें।

 

फिल्म लेडी दबंग की शूटिंग हुई खत्म , जल्द होगी रिलीज ….Muzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) यूट्यूब पर हरियाणवी फिल्म या कहे देहाती फिल्म संसार को देखने वालों की एक बहुत बड़ी तादाद है जो करोड़ों में है। पाठकों को बताते चले कि बॉलीवुड फिल्मों के मुकाबले मॉलीवुड फिल्मों में ज्यादा रुचि देखने को मिल रही हैं। शब्बो किरण प्राइवेट लि. बैनर तले बन रही फिल्म श् लेडी दबंग श् की शुटिंग दिल्ली , नोएडा , गाजियाबाद , बागपत , मुजफ्फरनगर के शाहपुर क्षेत्र के गोयल में खत्म हुई। प्रड्यूसर भूपेंद्र तितोरिया तथा डारेक्टर विकास सैनी हैं। फिल्म की कहानी भूपेंद्र तितोरिया ने अपनी कलम की स्याही से तथा राजू जांगड़ा ने म्यूजिक से सजाया। देहाती फिल्म संसार मे लगभग सैकड़ो से अधिक फिल्मों में अपनी कला का लोहा मनवाने वाली सुपर स्टार अभिनेत्री सुमन नेगी उर्फ शब्बो ने मुख्य किरदार में दबंग इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई। मुख्य भूमिका में सौरभ शर्मा तथा भूपेंद्र तितोरिया ने विलन के रूप में खजुरा के नाम से क्षेत्र में खौफ दिखाते हुए नजर आएंगे। मीडिया की भूमिका में पत्रकार वसीम मंसूरी अपने रोल में बखूबी निभाते हुए दिखाई देंगे। फिल्म में मनव्वर मंसूरी, कार्तिक शर्मा ,अक्की , अराधना कश्यप , शिवानी पाल , कनु प्रिया , वेषनी खेवाल आर्य , राहुल , अक्षय खेकड़ा ,आदि कलाकारो ने अभिनय किया। मेकअप रचना ने किया है। फिल्म में हँसी – मजाक , रोमास , लव स्टोरी , फाइट आदि का जबरदस्त तड़का लगा हुआ हैं। फिल्म अभिनेत्री शब्बो ने बताया कि फिल्म लेडी दबंग में समाज के प्रति एक संदेश दिया हैं। कि महिलाओं को कमजोर मत समझो , महिलाएं अगर अड़ जाए तो फिर वह पीछे नही हटती ओर नही अत्याचार बर्दाश्त करती हैं।समाज मे फैली कुरीतियों को खत्म करने के लिए सन्देश हैं। तथा बताया कि कलाकारों को सरकार ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में फिल्म इंडस्ट्री डब्लल्प की हैं। इससे रोजगार के भी अवसर खुले हैं। तितोरिया ने बताया कि कहानी में सस्पेंसन हैं, जो कि एक छोटी बच्ची होती है। वह बड़ी दबंग होती हैं। जो कि वह बड़ी होकर वह एक पुलिस इंस्पेक्टर बनकर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर अंकुश लगाने का काम करती हैं। पत्रकार वसीम मंसूरी ने बताया किदेश – विदेश में कार्य रह रहे परिवार, पुलिस में कार्यरत जवान, बॉर्डर पर सेवा दे रहे जवान,लडको को जब आपने घर की याद आती हैं, तो वह मॉलीवुड इंडस्ट्री की फिल्में देखकर आपने सारे गमों और अपनों से दूर होने के एहसास को भूल जाते हैं। फिल्म को देखने के बाद एहसास भी करते हैं तथा ऐसा महसूस होता हैं कि हम अपनों के बीच मे रहकर कार्य कर रहे हैं। फिल्म श् लेडी दबंग जल्द ही किरण शब्बो प्रोडक्शन पर होगी रिलीज ….

 

कार्यक्रम की सफलता को बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में २५ दिसंबर २०२२ दिन रविवार को दोपहर २ः०० से ४ः०० तक होने वाले महिला योग शक्ति दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कार्यक्रम संयोजिका छवि रानी तोमर एडवोकेट ने एक बैठक आयोजित की जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर सभी को उनके कार्य वितरित किए गए। अवगत कराना है कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भारतीय योग संस्थान के तत्वाधान में महिला योग शक्ति दिवस ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर के प्रांगण में धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में पात्र महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। संयोजिका छवि तोमर एडवोकेट ने महिलाओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

 

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता की थाना पुरकाजी में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार थाना पुरकाजी में अपर जिलाधिकरी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में थाना पुरकाजी में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी ने थाने में आये आम जन मानस की शिकायतों को गम्भीरता से सुनकर उनके निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया। समाधान दिवस कार्यक्रम में थाना पुरकाजी एवं राजस्व कर्मी उपस्थित रहें।

प्रतियोगिता का समापनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस0 डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के वाणिज्य संकाय द्वारा ‘‘राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस’’ के अवसर पर ‘‘भाषण प्रतियोगिता‘‘ का आयोजन किया गया जिसमें वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त विज्ञान व मानिविकी विभाग के छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 सचिन गोयल, विभागध्यक्ष डा0 रवि अग्रवाल, श्रीमति एकता मित्तल, श्रीमति नीतु गुप्ता, डा0 सौरभ जैन, डा0 नवनीत वर्मा, श्रीमति मानसी अरोरा द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि उपभोक्ता अधिकारों का संरक्षण सर्वोपरि है परन्तु अधिकांश उपभोक्ता अपने अधिकार के बारे में अज्ञानता के कारण धोखाधडी का शिकार हो जाते हैं। अतः हम सभी को उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होने सभी प्रतिभागियों को प्रतिभाग करने के लिए अर्शिवाद दिया।
तत्पश्चात वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष डा0 रवि अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में बताया कि उभोक्ता अपने अधिकारों के संरक्षण हेतु उभोक्ता फोरम/मंच में अपने साथ हुए धोखे या ठगी के व्यवहार की शिकायत कर न्याय प्राप्त कर सकता हैं, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के इन आयोगों में नियत व्यवस्था के तहत न्यायिक कार्यवाही कर दोषी को सजा देने के प्रावधान हैं। जिसकी जानकारी उपभोक्ता को होनी आवश्यक हैं।
भाषण प्रतियोगिता में विशेष, अवनी नामेदव, सागर पंवार, तानिया, अलफिया, अंजुम, मिसकत, अक्षरा, गौतम, चंचल, आरिज, याशिका, अर्पित, आरती, रोहन गोयल, वंशिका एवं निश्चय आदि ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरिज, द्वितीय स्थान रोहन गोयल एवं तृतीय स्थान अवनी नामदेव ने प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त सांत्वना पुरूस्कार अलफिया व मसकत को दिया गया।
निर्णायक की भूमिका में डा0 नवनीत वर्मा, श्रीमति एकता मित्तल व प्रतियोगिता का संचालन श्रीमति मानसी अरोरा के निर्देशन में आरिज ने किया।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में डा0 नवेद अख्तर, डा0 रिंकु एस0 गोयल, डा0 सुरेश चन्द शुक्ला, डा0 जगमोहन सिंह जोदान, डा0 मौ0 नदीम, डा0 माधुरी अरोरा, डा0 अजय महेश्वरी, प्रशान्त शर्मा, मानसी अरोरा, नुपूर अरोरा, प्राची चौधरी, अमन वर्मा एवं आशा आदि ने सहयोग किया एवं सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। 

 

मंत्री कपिलदेव व डा. वीरपाल निर्वाल शहीद के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नॉर्थ सिक्किम सड़क हादसे में भोपा थाना क्षेत्र के गांव यूसुफपुर निवासी शहीद लोकेश कुमार के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गई है। परिजनों ने अपने खेत पर ही शहीद के अंतिम संस्कार की तैयारियां की शुरू करते हुए परिजनों संग ग्रामीणों ने साफ सफाई शुरु कर दी है। बीते दिवस सिक्किम हादसे में युसूफपुर का जवान लोकेश कुमार शहीद हो गया है। शहीद के परिजनों को सांत्वना देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिलदेव व जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल भी पहुंचे हैं। मोरना संवाददाता के अनुसार चीन से सटी एलएसी के करीब नॉर्थ सिक्किम में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना के १६ जवान शहीद हो गए, जिसमें भोपा क्षेत्र के गाँव युसुफपुर निवासी लोकेश सहरावत के शहीद होने की खबर से गाँव व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है। भोपा थाना क्षेत्र के गाँव युसुफपुर निवासी लोकेश पुत्र उदयवीर सहरावत के सड़क हादसे में शहीद होने की सूचना शुक्रवार देर शाम गाँव पहुँची, तो गाँव व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। प्रसिद्ध काँग्रेस नेता सतीश सहरावत के भतीजे लोकेश सहरावत परिवार में इकलौता पुत्र था। लोकेश सहरावत २०१३ में सेना में भर्ती हुए थे। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा भोपा के जनता इन्टर कॉलिज में हुई थी और वह वॉलीबॉल के खिलाडी थे। स्पोर्ट्स मेन के रूप में उनकी भर्ती सेना में हुई थी। २८ वर्षीय लोकेश सहरावत की शादी दो वर्ष पूर्व खतौली क्षेत्र के गाँव खानपुर में हुई थी। लोकेश के परिवार में पत्नी तनु के अलावा पिता उदयवीर सहरावत, माता कुसुमलता हैं। बहन रशिम की शादी निकटवर्ती गाँव करहेड़ा में हुई है। गुरुवार की शाम परिजनों ने लोकेश सहरावत से फोन पर बात कर उनका हाल जाना था, लेकिन क्या पता था कि ये आखिरी वार्ता बन जायेगी। लोकेश की मौत का समाचार देर शाम उनके माता पिता को सदमा लग जाने के कारण नही बताया गया था। वहीं भोपा थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी ने शहीद के आवास पर जाकर जानकारी प्राप्त की।लोकेश सहरावत के शहीद होने की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिलदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्वाल,भाजपा क्षेत्रीय मन्त्री अमित राठी, ब्लॉक् प्रमुख अनिल राठी, रालोद नेता अमित ठाकरान, वरुण सहरावत, संदीप गुर्जर सहित पूर्व सैनिकों की संस्था से जुड़े सैनिको ने घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है।

 

फीस वृद्धि को लेकर छात्राओं ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मेरठ रोड स्थित जैन गर्ल्स पी.जी.कॉलेज की दर्जनों छात्राओं ने फीस वृद्धि का आरोप लगाते हुए शिव चौक पर एकत्रित हो विरोध प्रदर्शन कर जाम लगाया। मौके पर पहंुचे अधिकारियों ने छात्राओं की समस्या को सुनकर उसके समाधान का आश्वासन दिया। आज दोपहर के वक्त मेरठ रोड स्थित जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने बी.एस.सी. होम साइंस फर्स्ट सैमेस्टर की फीस मे वृद्धि का आरोप लगाते हुए बढाई जा रही फीस को वापिस किये जाने की मांग की। छात्राओं का कहना है कि वे सभी जैन कॉलेज में बी.एस.सी. होम साइंस फर्स्ट सैमेस्टर की छात्राएं हैं। उनका आरोप है कि मॉ शाकुम्भरी यूनीवर्सिटी सहारनपुर द्वारा बीएससी होम साईस फर्स्ट सैमेस्टर एग्जामीनेशन फीस 4184 आई है। जिसके भरने मे वे सभी छात्राऐ असमर्थ हैं। अतः अनुरोध है कि उक्त फीस को 1000 रूपये कराया जाए। इस दौरान अनेक छात्राएं मौजूद रही।

 

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान से मिले कोरी समाज के लोग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर की एटूजैड कालोनी स्थित केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान के आवास पहंुचे कोरी समाज के लोगों ने कोरी समाज को आरक्षण की सुविधा दिलाए जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कोरी समाज के सैकडो लोग मौजूद रहे। कोरी समाज के लोगों का कहना है कि सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गो को आरक्षण की सुविधा दी दी गई है। अतः सरकार को उनकी समस्या की और गंभीरता से ध्यान देना चाहिए ताकि समाज के बच्चों को आरक्षण सुविधा का लाभ मिल सके। तथा सरकार द्वारा आरक्षण सम्बन्धी विभिन्न योजनाओं को पात्र व्यक्तियों को लाभ मिल सके। इस दौरान अनेक लोग मौजूद रहे।

 

आइडियल किड्स में क्रिसमस एवं नव वर्ष की उमंग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नई मंडी स्थित आइडियल किडस् स्कूल में क्रिसमस एवं नव वर्ष के उपलक्ष में एक रंगारंग कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। जिसमें सभी बच्चों ने अपनी अपनी मैडम के साथ भरपूर आनंद उठाया। सेंटा फेरी बने नन्हे मुन्ने बच्चे सभी का मन मोह रहे थे। बच्चों ने सिल्वर बेल, जिंगल बेल, वेलकम न्यू ईयर, व्हाइट क्रिसमिस, विश यू मैरी क्रिसमस, आदि गीतों की प्रस्तुति कर सभी के मन को मोहित किया एवं एक दूसरे को बधाई देकर अपनी खुशी का इजहार भी किया। इस वर्ष अध्यापिकाओं द्वारा बच्चों के साथ मिलकर बनाई गई झांकी आकर्षण का केंद्र रही, जिसके माध्यम से मदर मरियम के साथ बालक प्रभु यीशु के जन्म को दर्शाया गया।
आइडियल किड्स के निदेशक पी.के.जैन ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें भारतीय संस्कृति से अवगत कराना स्कूल का मुख्य उद्देश्य है।इंचार्ज नीता अग्रवाल ने बच्चों को क्रिसमस के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त स्टाफ का योगदान रहा।

अपरजिलाधिकारी प्रशासन ने भूमि का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा ग्राम तुगलकपुर में वृहद गौशाला निर्माण हेतु शासकीय भूमि का निरीक्षण किया गया।
शासन के निर्देशानुसार आवारा पशुओं को संरक्षित किये जाने के उददेश्य से वृहद गौशाला निर्माण हेतु जनपद में शासकीय भूमि का चिन्हांकन की प्रक्रिया की जा रही है आज इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह तहसील सदर के ग्राम तुगलकपुर में शासकीय भूमि के निरीक्षण हेतु पहुंचे।
मौके पर उप जिलाधिकारी सदर श्री परमानंद झा द्वारा बताया गया कि ग्राम तुगलकपुर तहसील सदर के क्षेत्रान्तर्गत आता हैग् ग्राम के खसरा संख्यादृ६२१ पर लगभग १६ हेक्टेयर शासकीय भूमि खोला श्रेणी के अर्न्तगत खतौनी मे दर्ज हैग् स्थानीय लेखपालो द्वारा उक्त भूमि का चिन्हांकन का कार्य कराया जा रहा है जिसके पश्चात प्रस्ताव तैयार कर जिलाधिकारी के अनुमोदन उपरान्त शासन को प्रस्ताव उपलब्ध कराया जायेगा। अपर जिलाधिकारी द्वारा भूमि के संबंध मे आवश्यक प्रस्ताव पर चर्चा की तथा उपजिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया कि भूमि के चिन्हांकन का कार्य समाप्त होते ही प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करें जिससे जिलाधिकारी के अनुमोदन उपरान्त शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया जा सकें। चिन्हांकन कार्य में मौके पर ग्राम प्रधान पूर्व प्रधान नायब तहसीलदार मनोज कुमार सिंह कानून गो एवं स्थानीय लेखपाल उपस्थित रहें।

 

सुनी पीडितों की समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर यतेंद्र सिंह नागर पीड़ितों की समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण संभव हो सके इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए बड़े महत्वाकांक्षी होकर काम कर रहें हैं आज भी समाधान दिवस का आयोजन पर छपार थाने पहुंच कर समाधान दिवस पर थाने पर आने वाले पीड़ितों की समस्याओं को बहुत ही गंभीरता के साथ सुनने के उपरांत
अधीनस्थों को दिशा निर्देश देते हुए मौके पर ही पीड़ितों की समस्याओं का निराकरण करने के साथ पीड़ितों को आश्वासन दिया तथा वह पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर यतेंद्र सिंह नागर ने अधीनस्थों को स्पष्ठ निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी फरियादी समस्या के समाधान के उद्देश्य से ही यहां आता है इसलिए पीड़ितों की समस्या का समाधान करना हम सबके लिए सर्वोपरि है। कोई भी फरियादी निराश होकर नहीं जाना चाहिए पारदर्शिता के आधार पर संबंधित को नियमानुसार न्याय दिया जाए जब तक फरियादी द्वारा की गई शिकायत के समाधान से संतुष्ट नहीं हो जाएं तब तक शिकायत का समाधान नहीं माना जाएगा।

 

सर्दी का असर जारी, दोपहर में धूप से मिली राहतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद भर में ठंडी हवाओं के साथ कड़ाके की ठंड ने लोगों का घर से निकलना मुहाल कर दिया है। अल सुबह से ही घने कोहरे ने जनपद को अपनी आगोश में लिया हुआ था। वही सूर्यदेव के दर्शन ग्यारह बजे के समय होने से जनपदवासियों को कुछ राहत मिल पाई है। कड़ाके की ठंड एवं सर्द हवाओं के बीच नन्हे मुन्ने बच्चे भी ठिठुरते हुए स्कूल तक पहुंचे। हाड़ कंपा देने वाली कड़ाके की ठंड के कारण बाजार भी सूने पड़े रहे। बढ़ती ठंड के प्रकोप से बचने के लिए जनपदवासियों के द्वारा चाय की दुकान की ओर कदम बढ़ाये जा रहे है।
शहर के मुख्य चौराहों पर स्थित चाय एवं पकोड़े की दुकान पर अल सुबह से ही भीड़ लग जाती है। नन्हे मुन्ने बच्चे स्कूल जाते समय अभिभावकों से सर्दियों की छुट्टियों के पडने के बारे में जानकारी भी लेते दिखाई दिए। हालांकि डीएम के निर्देशों के चलते जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दस बजे से तीन बजे तक का समय कर दिया है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण सर्द हवाओं से ठंड का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते जनपद वासियों को ऑफिस आने-जाने में भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा वाहनों की रफ्तार पर भी घने कोहरे ने ब्रेक लगा दी है। घना कोहरा होने के कारण यातायात भी काफी प्रभावित हो रहा है। दूरदराज से आने-जाने के लिए देर शाम में यात्रियों को बस आदि की सुविधा नहीं मिल पा रही है। सुबह के समय संचालित होने वाली मुजफ्फरनगर परिवहन निगम की बस एवं प्राइवेट बसों के चालक एवं परिचालकों को बड़ी सावधानी पूर्वक बसों का संचालन करना पड़ रहा हैं। कई बार तो घना कोहरा होने के कारण चालको के द्वारा बस को सड़क किनारे खड़ी करनी पड़ती है, एवं बसों के शीशों को अच्छी तरह से साफ करने के बाद ही गंतव्य की ओर बढ़ा जाता है।

विवाहिता के ससुरालियों पर लगाए आरोपः गिरफ्तारी की मंागMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विवाहिता की मौत के मामले मे आरोपी ससुरालियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीडित पक्ष ने आला अधिकारियों से आरोपियों की गिरफ्तारी व सख्त कार्यवाही की मंाग की।
नगर के बालाजी चौक स्थित एक रैस्टोरेन्ट में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान नई मन्डी थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गंाव सरवट गढी निवासी युवक शाहवेज पुत्र उस्मान व उसके परिजनों ने आयोजित प्रेसवार्ता मे आरोप लगाते हुए बताया कि उसने अपनी बहन की शादी भण्डूरा निवासी दानिश के साथ विगत 14 नवम्बर 2021 को बडी धूमधाम से की थी और अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया दिया था। जिसमें करीब 10 लाख रूपये नकद तथा घरेलू आवश्यक्ताओं का सभी सामान दिया था। पीडित शाहवेज का आरोप है कि उसकी बहन साईमा ने उसे बताया कि उसकी बहन के पति दानिश,ससुर, सास, नन्द आदि दान दहेज से खुश नही थे। आरोप है कि उक्त लोग अतिरिक्त दहेज की मंाग को लेकर उसकी बहन को प्रताडित करते थे। इसी वजह से उसकी बहन को समय से पहले ही एक पुत्री आयु करीब 25 दिन पैदा हुई। जिस पर उसकी बहन के ससुराल वाले खुश नही थे। शाहवेज का आरोप है कि उसकी बहन के ससुराल वाले उसकी बहन के साथ मारपीट करते थे। जिस कारण उसकी बहन की तबियत बिगड गई और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहंा उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रेसवार्ता के दौरान शाहवेज ने आला अधिकारियों से मांग की है कि उक्त पूरे मामले की जांच कराकर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेेजा जाए।

 

 

घटना का किया खुलासाः चार बाल अपचारी अभियुक्तो को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।शहर कोतवाल आनंद देव मिश्र के नेतृत्व में रामलीला टिल्ला चौकी प्रभारी मनोज शर्मा अपनी बेहतरीन कार्यशैली से अपराध के खात्मे को लेकिन दिन रात लगे रहते हैं और पूरी मेहनत कर कानून व्यवस्था को सुद्रढ़ बनाकर रखें हुए हैं तथा क्षेत्र में कोई भी घटना होने पर उसको सतप्रतिशत खोलने का विवश रहते हैं आज भी अपनी तेजतर्रार कार्यप्रणाली का लोहा मनवाते हुए मात्र कुछ घण्टों में ग्राहक सेवा केद्र से चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी गयी धनराशि कुल २६००० रुपये सहित कुल ०४ अभियुक्त बाल अपचारियो को गिरफ्तार कर जेल भेजने में कामयाब हुए हैं।विदित हो कि दिनांक-२४ दिसम्बर को वादी मौ० साकिब पुत्र मौ० राशिद निवासी लद्दावाला थाना कोतवाली नगर,मु०नगर के द्वारा दिनांक २३ दिसम्बर को अपराह्न के समय बकरा मार्केट में स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र से अज्ञात चोरो के द्वारा गेट का ताला तोड कर गल्ले से करीब २७७५०-रुपये चोरी कर ले जाने के सम्बंध में में लिखित शिकायत दी जिसके सम्बंध मे थाना को०नगर, मु०नगर पर मुकदमा दर्ज हुआ था उक्त घटना के सफल अनावरण व बरामदगी हेतू वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय नेतृत्व में शहर कोतवाल आनंद देव मिश्र ने एक टीम गठित कर उसमें रामलीला टिल्ला चौकी प्रभारी मनोज शर्मा व उनकी टीम को लगाया था और उक्त टीम ने अपने अंदाज में काम करते हुए मात्र कुछ घण्टे में घटना का सफल अनावरण करते हुए मुखबिर की सूचना पर न्याजुपुरा पुलिया के पास से ०४ अभियुक्त बाल अपचारियो को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चोरी की गयी धनराशि कुल २६०००-रुपये नगद बरामद कर अभियुक्तो को जेल भेज दिया हैं।

 

श्री सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने का किया विरोध
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री सम्मेदर शिखर जी तीर्थ स्थल को लेकर पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में समस्त नगर पालिका मार्किट एसोसिऐशन, मुजफ्फरनगर की और से जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। समस्त नगर पालिका मार्किट एसोसिऐशन मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष शिशुकान्त गर्ग, संयोजक विरेन्द्र कुमार अरोरा, मुख्य प्रभारी प्रवीन जैन चीनू, एवं महासचिव भानू प्रताप अरोरा, सचिव जसप्रीत सिंह, कोषाध्यक्ष किशन लाल नारंग के नेतृत्व में कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहंुचे व्यापारियों ने जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। जिसमे अवगत कराया गया कि तीर्थ स्थल श्री सम्मेद शिखर जी को झारखंड सरका द्वारा पर्यटन स्थल घोषित किया गया है। जो कि जैन समाज के साथ ही अन्य समाज को भी स्वीकार नही है। नगर पालिका मार्किट एसोसिएशन के सभी व्यापारी इसका विरोध करते हैं। साथ ही सरकार से मंाग करते हैं कि श्री सम्मेद शिखर को तीर्थ स्थल ही रहने दिया जाए। इस दौरान व्यापारी नेता डॉ.कैलाश अरोरा, पवन छाबडा, महेन्द्र नाथ, विजय मदान, गुरू बचन सिंह, राजेन्द्र अरोरा, नवीन मित्तल, सुधांशु अरोरा, प्रतीक अरोरा, पीयुष,अनुज, राजेन्द्र नारंग, संजीव संगम, किरण पाल, अनिल बजाज, योगेश शर्मा, अनिल बजाज, योगेश शर्मा, राजन लूथरा, ओमप्रकाश अरोरा, विजय तनेजा, मौ.असलम, संदीप गुलाटी, चॉद मौहम्मद, धीर सिंह, अनुज कुमार, राजकुमार, आदेश, सुशल कुमार, दिलनवाज, शमशाद, नदीम, राजीव आदि मौजूद रहे।

 

पुलिस प्रशासन एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों का गठन किया गया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश ने बताया कि जनपद के होटल / रेस्टोरेन्ट / बैंकट हॉल / रिसोर्टस / फार्म हाऊस / बरातघर, कम्युनिटी सेन्टर आदि में क्रिसमस एवं नववर्ष के अवसर पर मदिरा परोसने एवं उपभोग करने के लिये अकेजनल बार अनुज्ञापन (एफ0एल0-11 ) अवश्य प्राप्त करे। बिना अकेजनल बार लाइसेस के मदिरापान कराये जाने से जहाँ एक ओर राजस्व की क्षति होती है, वही दूसरी ओर अन्य स्रोतों से लायी गयी मदिरा का सेवन किये जाने से राजस्व क्षति के साथ-साथ जनहानि की सम्भावना से इन्कार नही किया जा सकता। जनपद के समस्त होटल/रेस्टोरेन्ट/ बैंकट हॉल / रिसोर्टस / फार्म हाऊस / बरातघर, कम्युनिटी सेन्टर आयोजन स्थल पर अकेजनल बार लाइसेंस (एफ0एल0-11) प्राप्त किये बिना किसी भी दशा में मदिरा पान न कराया जाये। साथ ही एफ0एल0-11 अनुज्ञापन प्राप्त करने वाले लोगों से अपेक्षा की जाती है कि उत्तर प्रदेश राज्य में बिकी हेतु अनुमन्य जनपद की मदिरा दुकानों से क्रय कर उपभोग उक्त आयोजनों में करेगें। इस प्रयोजन हेतु आयुक्तालय एवं जिलाधिकारी महोदय के उपर्युक्त आदेशों में पुलिस प्रशासन एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों का गठन किया गया है, जो यह सुनिश्चित करेगी कि बिना अकेजनल बार लाइसेंस या मानक मदिरा के अतिरिक्त किसी भी मदिरा का उपभोग उक्त आयोजनों में न हो सके।
अतः निर्देशित किया जाता है कि जनपद के पार्टी / आयोजन स्थल पर मनाये जाने वाले किसी भी प्रकार के समारोह में मदिरा के उपभोग हेतु नियमानुसार प्रक्रिया सम्पादित कराते हुए आबकारी विभाग से अकेजनल बार अनुज्ञापन (एफ0एल0-11) प्राप्त करना सुनिश्चित करें। यदि जनपद के किसी भी पार्टी / आयोजन स्थल पर बिना एफ0एल0-11 अनुज्ञापन प्राप्त किये मदिरा का सेवन कराया जाना अथवा जो मदिरा ब्राण्ड एफ0एल0-11 आवेदन में उल्लिखित है, के अतिरिक्त किसी भी अन्य ब्राण्ड या ऐसी मदिरा जो कि उ0प्र0 में बिकी हेतु अनुमन्य नही है, का सेवन होना पाया जाता है तो वह संयुक्त प्रान्त आबकारी अधिनियम, 1910 की सुसंगत धाराओं में दण्डनीय होगा। इसके लिये अनुज्ञापन धारक व आयोजक (व्यवस्थाकार) एवं आयोजन स्थल का प्रबन्धक / स्वामी संयुक्त रूप से व पृथक-पृथक उत्तरदायी होगें। इसके साथ ही सम्बन्धित होटल / रेस्टोरेन्ट / बैंकट हॉल / रिसोर्टस / फार्म हाऊस / बरातघर, कम्युनिटी सेन्टर आदि के विरूद्ध नियमानुसार प्रथम सूचना रिपोर्ट कराते हुए जिला प्रशासन से प्राप्त अन्य अनुज्ञा पत्रों को निरस्त कराये जाने की कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। इसके साथ ही आम जनता से भी अपील की जाती है कि किसी भी होटल / रेस्टोरेन्ट/ बैंकट हॉल / रिसोर्टस / फार्म हाऊस/बरातघर, कम्युनिटी सेन्टर में बिना एफ0एल0-11 अनुज्ञापन अथवा अन्य स्रोतों से लायी गयी मदिरा के उपभोग की जानकारी प्राप्त होती है तो उसकी सूचना निम्न मोबाइल नम्बरों पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम व पता गोपनीय रखा जायेगा।
1- श्री राजेश कुमार आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-1, सदर, मु0नगर (मो0नं0 9454466456)
2- श्री कमलेश्वर कश्यप, आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र- 2. खतौली, मु0नगर (मो0नं0 9454466458)
3- श्री प्रभात तिवारी, आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-3, जानसठ मु0नगर (मो0नं0 9454466838)
4- श्री शैलेश कुमार, आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-4, बुढाना मु0नगर (मो0नं0 9454466526)

 

दोषी हमलावर को 10 साल की सजा, 27 हजार का अर्थदंड
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला जज चवन प्रकाश ने जानलेवा हमले के मामले में हमलावर को दोषी करार देते हुए १० साल के कारावास और २८ हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। मिथ्या साक्ष्य देने पर स्वतरू सज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है।
जिला शासकीय अधिवक्ता राजीव शर्मा ने बताया शामली जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र में चार अक्तूबर वर्ष २०१४ में धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर सादिक खान पर हमला कर घायल कर दिया था। मामले में पुलिस ने कालू उर्फ हुक्का के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र भेजा। जिला जज की अदालत ें मामले का सत्र परीक्षण हुआ। अदालत ने दोषी कालू उर्फ हुक्का निवासी मोहल्ला नौकुआं मोमीनपुरा शामली को १० साल की सजा और २७ हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। अदालत ने अर्थदंड की धनराशि में से १० हजार रुपये घटना के चुटैल सादिक को अदा करने का आदेश पारित किया है। इसके अलावा अदालत ने साक्षी नंबर दो के रूप में नौकुआं रोड शामली निवासी मोहम्मद नाजिम खान को मिथ्या साक्षी देने के आरोप में संज्ञान लिया है। उसके खिलाफ सीआरपीसी की धारा ३४४ के तहत नोटिस जारी करने का आदेश निर्गत किया है।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21086 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 3 =