उत्तर प्रदेश

Jhansi News: रेलवे की जमीन पर बने धार्मिक स्थल 15 दिन में न हटे तो होगी कार्रवाई, पुजारी और श्रद्धालुओं में भी रोष

Jhansi News: रेलवे की भूमि पर बने धार्मिक स्थलों को हटाए जाने का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर निकल आया है। रेलवे भूमि पर बने धार्मिक स्थलों को हटाए जाने के नोटिस दिए गए हैं। रेलवे के इस नोटिस से धार्मिक स्थलों का रखरखाव कर रहे लोगों में रोष देखने को मिला है। इस नोटिस के बाद लोगों ने भी दो टूक शब्दों में कहा कि वह रेलवे से कानूनी लड़ाई लड़ने को पूरी तरह से तैयार है, लेकिन धार्मिक स्थलों को टूटने नहीं दिया जाएगा।

बताते हैं कि रेलवे की भूमि पर कई जगहों पर मंदिर, मस्जिद और मजारें बनी हुई हैं। रेलवे इन धार्मिक स्थलों को अतिक्रमण के रुप में देखता है। इसलिए रेलवे की ओर से इन सभी धार्मिक स्थलों को हटाने के लिए नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में न्यायालय के आदेश का भी जिक्र कर दिया है। उसी का अनुपालन किए जाने के लिए यह कार्रवाई करने की बात कह रहा है।

रेलवे की कार्रवाई और दिए गए नोटिस की जांच पड़ताल की गई। नोटिस ओरछा स्टेशन यार्ड में झाँसी छोर पर बने 98.66 वर्ग मीटर धार्मिक ढांचा के संचालक को दिया गया। इस नोटिस में स्पष्ट रुप से लिखा है कि आपको एक एक नोटिस दिया गया था। इस नोटिस के अनुसार आपको रेलवे की भूमि से अपना धार्मिक स्थल हटाना था लेकिन अभी तक आपने अपना धार्मिक स्थल नहीं हटाया है। रेलवे ने अपना बचाव पक्ष रखते हुए नोटिस में लिखा है कि यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में की जा रही है। अंत में इस नोटिस में लिखा है कि आपको पंद्रह दिनों तक अपने धार्मिक स्थल हटाने के निर्देश हैं। अगर ऐसा नहीं होता तो 16 दिन रेलवे कार्रवाई करने को मजबूर होगा।

रेलवे की भूमि पर कई मंदिर भी बने हैं। यह नोटिस उन मंदिरों को भी भेजा गया है। मंदिर के पुजारी और मंदिर में पूजा करने के लिए आने वाले श्रद्धालु इस नोटिस से खासा नाराज दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि वर्षों पुराने यह मंदिर बने हुए हैं लेकिन रेलवे अब इन्हें अतिक्रमण बता रहा है। अतिक्रमण के नाम पर हिन्दुओं की आस्था से खेलने की कोशिश कर रहा है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों का कहना है कि अगर रेलवे अपनी तानाशाही नहीं छोड़ेगा तो मंदिर को बचाने के लिए वे भी दो- दो हाथ करने को भी तैयार है और हर तरह की कानूनी लड़ाई लड़ने को भी वह सक्षम है लेकिन इन धार्मिक स्थल को नहीं हटने दिया जाएगा।

ओरछा स्टेशन यार्ड में झाँसी छोर पर 98.66 वर्घ मीटर धार्मिक ढांचा, बरुआसागर स्टेशन यार्ड के पीएफ नंबर 2 पर बने 21.15 वर्गमीटर धार्मिक ढांचा, हरपालपुर स्टेशन झाँसी छोर में बने 148.23 वर्ग मीटर धार्मिक ढांचा, हरपालपुर स्टेशन महोबा छोर से से बने 45.56 वर्ग मीटर धार्मिक ढांचा, हरपालपुर स्टेशन महोबा छोर से बने 111.22 वर्ग मीटर, रानीपुर रोड स्टेशन यार्ड में झाँसी छोर में बने 44.84 वर्ग मीटर धार्मिक ढांचा बना है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21314 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =