उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar के किसानों को संजीव बालियान की सबसे बडी सौगात, मिलेगी आवारा पशुओं से निजात, बनेगी 5000 पशुओं की काऊ सेंचुरी

Muzaffarnagar जनपद में आवारा पशुओं की समस्या से जूझ रहे किसानों के लिए राहत की बडी खबर आई है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ0 संजीव बालियान के प्रयास से मुजफ्फरनगर में यूपी की पहली काऊ सेंचुरी की स्थापना होने जा रही है, जिसमें 5000 आवारा पशुओं के रखरखाव की व्यवस्था होगी। आज मंत्री संजीव बालियान ने इसके लिए केंद्र सरकार के अधिकारियों तथा स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया।

केंद्रीय मंत्री डॉ0 संजीव बालियान के प्रयासों से जनपद के किसानों को जल्द ही आवारा पशुओं की समस्या से छुटकारा मिलने जा रहा है। मंत्री संजीव बालियान आज इसके लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण करने पुरकाजी खादर क्षेत्र के गांव मेघा चंदन में पहुंचे। इस दौरान उनके साथ केंद्र सरकार के उनके विभागीय अधिकारी, अपर जिलाधिकारी तथा एसडीएम आदि सहित स्थानीय प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा।

केंद्रीय मंत्री डॉ0 संजीव बालियान ने भूमि का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को तीन माह में काऊ सेंचुरी का निर्माण कराने के आदेश दिए। इस दौरान वहां पहुंचे किसानों को मंत्री संजीव बालियान ने भरोसा दिया कि किसी भी किसान के हितों की अनदेखी नहीं की जाएगी।

विशेष बातचीत में केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने बताया कि यह प्रदेश में पहली काऊ सेंचुरी होगी, जिसमें 5000 आवारा पशुओं के रखरखाव की व्यवस्था होगी। करीब 10 हेक्टेअर भूमि में सेंचुरी के भवन का निर्माण कराया जाएगा, जिसमें बायोगैस प्लांट सहित कईं सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होने कहा कि पशुओं के विद्युत चालित अंतिम संस्कार गृह की भी सेंचुरी में व्यवस्था होगी

उन्होने बताया कि सेंचुरी के लिए करीब 70 हेक्टेअर भूमि का चयन किया गया है। सेंचुरी के निर्माण के लिए तीन माह का समय निर्धारित किया गया है, लेकिन वह खुद इसके निर्माण पर नजर रखते हुए हर हाल में इसका निर्माण अगले चार माह में पूरा करा लिया जाएगा। उन्होने कहा कि सेंचुरी के निर्माण के बाद अगले छह माह में मुजफ्फरनगर के किसानों को आवारा पशुओं की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी ओर किसान रातों में अपने खेतों की रखवाली करने के बजाय चैन से अपने घरों में सो सकेंगे।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − fifteen =